एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइल इस्तेमाल करके, Chrome पर मौजूद अपनी सारी जानकारी अलग-अलग रखी जा सकती है. जैसे: बुकमार्क, इतिहास, पासवर्ड, और अन्य सेटिंग.
एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइल इस्तेमाल करना तब मददगार होता है, जब:
- एक ही कंप्यूटर कई लोगों को इस्तेमाल करना हो.
- अलग-अलग खातों, जैसे कि निजी और काम से जुड़े खाते का डेटा अलग रखना हो.
Chrome शेयर करने पर दिखने वाली जानकारी
अपना डिवाइस उन्हीं लोगों के साथ शेयर करें जिन पर आपको भरोसा है. अगर किसी व्यक्ति के पास आपका डिवाइस है, तो वह उस डिवाइस पर मौजूद किसी भी Chrome प्रोफ़ाइल पर स्विच कर सकता है. आपकी Chrome प्रोफ़ाइल खोलने पर, विज़िट की हुई वेबसाइट जैसी जानकारी देखी जा सकती है.
iPhone या iPad पर, अपने संगठन से जुड़े ब्राउज़िंग डेटा को निजी ब्राउज़िंग डेटा से अलग रखने के लिए Chrome का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- Chrome में अपने ऑफ़िस वाले Google खाते से साइन इन करने या उस पर स्विच करने पर: आपका डेटा और कॉन्टेंट आपके ऑफ़िस वाले खाते में ही रहता है. इसमें आपके टैब, इतिहास, और पासवर्ड शामिल हैं. हालांकि, इनके अलावा अन्य डेटा भी शामिल हो सकता हैं.
- निजी ब्राउज़िंग के लिए: आपको Chrome से साइन आउट करने या अपने निजी Google खाते पर स्विच करने का विकल्प मिलता है.
कोई नया खाता जोड़ना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपने खाते पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खाता नहीं मिलता है, तो नया टैब
पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खाता नहीं मिलता है, तो नया टैब
- नया खाता जोड़ने के लिए, खाता जोड़ें… पर टैप करें.
- अपने खाते में साइन इन करें.
ऑफ़िस वाले Google खाते से पहली बार Chrome में साइन इन करने पर:
- अपने ऑफ़िस के काम से जुड़े पूरे डेटा को निजी ब्राउज़िंग के डेटा से अलग रखने के लिए, Chrome आपसे ऑफ़िस के काम के लिए अलग स्पेस सेट अप करने के लिए कहता है.
- आपको यह भी पता चलता है कि आपने जिस Google खाते से साइन इन किया है उसे आपका संगठन मैनेज करता है. मैनेज किए जा रहे Chrome ब्राउज़र के बारे में जानें.
किसी दूसरे खाते पर स्विच करना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपने खाते पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खाता नहीं मिलता है, तो नया टैब
पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खाता नहीं मिलता है, तो नया टैब
- खाता स्विच करने के लिए, कोई दूसरा खाता चुनें.
किसी खाते को हटाना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपने खाते पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खाता नहीं मिलता है, तो नया टैब
पर टैप करें.
- अगर आपको अपना खाता नहीं मिलता है, तो नया टैब
- सबसे ऊपर बाईं ओर, ज़्यादा
इस डिवाइस पर खाते मैनेज करें पर टैप करें.
- आपको जिस खाते को हटाना है उस खाते में जाकर, इस डिवाइस से हटाएं
हटाएं पर टैप करें.