Chrome में साइन इन करने पर, अपने Google खाते में जानकारी सेव की जा सकती है. इस जानकारी का इस्तेमाल उन सभी डिवाइसों पर किया जा सकता है जिन पर, आपने अपने Google खाते से साइन इन किया है. Chrome में साइन इन करने का तरीका जानें.
अपने सभी डिवाइसों पर Chrome में साइन इन करने पर, आपको यह जानकारी मिल सकती है:
- बुकमार्क
- रीडिंग लिस्ट
- पासवर्ड
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी
- पते, फ़ोन नंबर, और अन्य जानकारी
- सेटिंग और प्राथमिकताएं
अपने टैब और ब्राउज़िंग इतिहास को अपने Google खाते से सिंक करने के लिए:
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते के नाम पर टैप करें.
- इतिहास और टैब को चालू करें.
यह चुनना कि आपके Google खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए
जब Chrome में साइन इन करके, बुकमार्क जैसी नई जानकारी सेव की जाती है, तब वह जानकारी आपके Google खाते में सेव हो जाती है. आपके पास हमेशा यह तय करने का विकल्प होता है कि अपने खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते के नाम पर टैप करें.
- चुनें कि आपके Google खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए.
जब आपके Google खाते में सेव किए गए Chrome इतिहास को वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि में भी जोड़ा जाता है, तो आपकी गतिविधि का इस्तेमाल, Search जैसे Google के अन्य प्रॉडक्ट पर आपको पसंद के मुताबिक अनुभव देने के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, आपको अपने Chrome इतिहास के आधार पर अपने फ़ीड में सुझाई गई कोई खबर दिख सकती है.
अपने Google खाते में जाकर, अपनी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि को किसी भी समय कंट्रोल किया जा सकता है. अपनी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि को ढूंढने और उसे कंट्रोल करने का तरीका जानें.
कुछ देशों में, Chrome इतिहास का इस्तेमाल करके मनमुताबिक अनुभव पाने और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको लिंक की गई Google की सेवाओं को मैनेज करना पड़ सकता है.
अगर आपको Google के प्रॉडक्ट अपने हिसाब से सेट नहीं करने हैं, तो भी Chrome का डेटा सेव करने के लिए, Google की क्लाउड सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, Google को अपना Chrome इतिहास देखने की अनुमति देना ज़रूरी नहीं है. अपनी जानकारी निजी बनाए रखने के बारे में ज़्यादा जानें.
अपने खाते में मौजूदा जानकारी सेव करना
Chrome से साइन आउट रहने पर आपके बुकमार्क और अन्य जानकारी सिर्फ़ डिवाइस पर सेव होती है, आपके Google खाते में नहीं. अपने सभी डिवाइसों पर यह जानकारी पाने के लिए, इसे अपने खाते में सेव करें.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome में साइन इन करें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- अपने नाम पर टैप करें.
- खाते में सेव करें पर टैप करें.
- चुनें कि आपके खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए.
- खाते में सेव करें पर टैप करें.
लंबे पासवर्ड (पासफ़्रेज) की मदद से, अपनी जानकारी को निजी रखना
Chrome का डेटा, Google Cloud पर सेव किया जा सकता है. लंबा पासवर्ड इस्तेमाल करने पर यह डेटा निजी रहता है और Google को इसका ऐक्सेस देने की ज़रूरत नहीं पड़ती. Google Pay पर मौजूद पेमेंट के आपके तरीके और पते, लंबे पासवर्ड से एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित नहीं किए जाते हैं.
लंबे पासवर्ड इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं होता. डेटा लीक होने के खतरे को रोकने के लिए, सिंक किए गए डेटा को एन्क्रिप्ट करने के बेहतरीन तरीके इस्तेमाल करके सुरक्षित किया जाता है.
लंबा पासवर्ड बनानाअगर आपने लंबा पासवर्ड बनाया है, तो:
- किसी नए डिवाइस पर अपने Google खाते से Chrome में साइन इन करने के लिए, आपको इसकी ज़रूरत होगी.
- जिन डिवाइसों पर पहले से साइन इन किया हुआ है उन पर भी इसकी ज़रूरत होगी.
- आपके फ़ीड में, Chrome पर ब्राउज़ की गई साइटों के आधार पर सुझाव नहीं दिखेंगे.
- आपको passwords.google.com पर सेव किए गए पासवर्ड नहीं दिखेंगे. इसके अलावा, पासवर्ड के लिए Smart Lock सुविधा का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा.
- आपका पूरा इतिहास आपके Google खाते में सेव नहीं किया जाएगा.
लंबा पासवर्ड बनाना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- अपने Google खाते से Chrome में साइन इन करें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते के नाम पर टैप करें.
- सबसे नीचे, एन्क्रिप्ट करने का तरीका
सेव किए गए डेटा को अपने लंबे पासवर्ड से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करें पर टैप करें.
- कोई लंबा पासवर्ड डालें और उसकी पुष्टि करें.
- डालें पर टैप करें.
अहम जानकारी: लंबे पासवर्ड को रीसेट करने के बाद, Chrome में अपने पासवर्ड का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, पासवर्ड रीसेट करने से पहले उन्हें एक्सपोर्ट किया जा सकता है. एक्सपोर्ट करने के बाद, पासवर्ड दोबारा इंपोर्ट किए जा सकते हैं.
लंबे पासवर्ड को बदलने पर इस पासवर्ड से एन्क्रिप्ट किया गया डेटा, Google के सर्वर से मिटा दिया जाता है. साथ ही, आपको सभी डिवाइसों से साइन आउट कर दिया जाता है. Google Pay पर मौजूद पेमेंट के आपके तरीके और पते, लंबे पासवर्ड से एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित नहीं किए जाते हैं. इसलिए, उन्हें मिटाया जाता.
आपके Google खाते और डिवाइस से, पासवर्ड और अन्य जानकारी मिटा दी जाएगी.
पहला चरण: लंबा पासवर्ड हटाना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- Google डैशबोर्ड पर जाएं.
- सबसे नीचे, डेटा मिटाएं
मिटाएं पर टैप करें.
अहम जानकारी: अपने Google खाते में डेटा को फिर से सेव करना शुरू किया जा सकता है. हालांकि, अब आपके पास कोई लंबा पासवर्ड नहीं होगा.
दूसरा चरण: एक नया लंबा पासवर्ड बनाना (ज़रूरी नहीं)
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते के नाम पर टैप करें.
- सबसे नीचे, एन्क्रिप्ट करने का तरीका
सेव किए गए डेटा को अपने लंबे पासवर्ड से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करें पर टैप करें.
- कोई लंबा पासवर्ड डालें और उसकी पुष्टि करें.
- डालें पर टैप करें.
Chrome पर मौजूद अपनी जानकारी को अपने सभी डिवाइसों पर देखना
अपने Google खाते से Chrome में साइन इन करने के बाद, ये काम किए जा सकते हैं:
- उस खाते में जानकारी सेव करना.
- अपने उन सभी डिवाइसों पर जानकारी ऐक्सेस करना जिन पर आपने एक ही खाते से साइन इन किया है.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
बुकमार्क
पर टैप करें.
अहम जानकारी: Chrome पर बेहतर अनुभव पाने के लिए, अपने Google खाते में 1,00,000 बुकमार्क सेव किए जा सकते हैं और उन्हें अपने सभी डिवाइसों पर ऐक्सेस किया जा सकता है. अगर आपने बुकमार्क सेव करने की यह सीमा पूरी कर ली है, तो इस्तेमाल नहीं किए जा रहे बुकमार्क मिटाएं या उन्हें एक्सपोर्ट करें.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
इतिहास
पर टैप करें.
अगर आपने लंबा पासवर्ड इस्तेमाल किया है, तो अन्य डिवाइसों पर ऐक्सेस की गई साइटों की जानकारी आपको सिर्फ़ तभी दिखेगी, जब आपने पता बार में उनका वेब पता टाइप करके सर्च किया हो. लंबे पासवर्ड के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
पर टैप करें.
- दाईं ओर स्क्रोल करें.
- हाल ही में खोले गए टैब
पर टैप करें.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
Password Manager
पर टैप करें.
- "सेव किए गए पासवर्ड" में, आपको अपने सभी पासवर्ड दिखेंगे.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- सेव की गई जानकारी देखने के लिए:
- सेव किए गए पतों के लिए, पते और दूसरी जानकारी पर टैप करें.
- सेव किए गए पेमेंट के तरीकों के लिए, पेमेंट के तरीके पर टैप करें.
ऑटोमैटिक तरीके से फ़ॉर्म भरने के बारे में ज़्यादा जानें.
Safari से अपना ब्राउज़िंग डेटा एक्सपोर्ट करना
Safari का डेटा Chrome में इंपोर्ट करना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- Safari से इंपोर्ट करने की सुविधा
Chrome में इंपोर्ट करें
मैंने अपना डेटा एक्सपोर्ट कर लिया है पर टैप करें.
- अगर आपने अब तक कोई डेटा एक्सपोर्ट नहीं किया है, तो:
- अपनी फ़ाइल चुनें पर टैप करें.
- आपको उस डेटा की इलक दिखेगी जिसे इंपोर्ट करना है.
- अगर आपने Google Password Manager में इन खातों के लिए पहले से कोई पासवर्ड सेव किया है, तो:
- उस पासवर्ड को चुनें जिसे इंपोर्ट करना है.
- इससे Google Password Manager में मौजूदा पासवर्ड बदल जाएगा.
- चुने गए विकल्प की पुष्टि करने के लिए, Continue पर टैप करें.
- अपने पासवर्ड की झलक देखने के लिए, Unhide
पर टैप करें.
- अपने पासवर्ड छिपाने के लिए, Hide
पर टैप करें.
- अपने पासवर्ड की झलक देखने के लिए, Unhide
- उस पासवर्ड को चुनें जिसे इंपोर्ट करना है.
- अगर आपने Google Password Manager में इन खातों के लिए पहले से कोई पासवर्ड सेव किया है, तो:
- Import पर टैप करें.
- फ़ाइल में मौजूद सारा डेटा, Chrome में इंपोर्ट हो जाएगा.
सेटिंग में किए गए बदलाव, आपके सभी डिवाइसों पर अपडेट हो जाएंगे.