Google Chrome तेज़ी से काम करने वाला वेब ब्राउज़र है, जो बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने से पहले, देखें कि यह आपके ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है या नहीं. यह भी पक्का कर लें कि आपका डिवाइस, सिस्टम की ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो.
Chrome का इस्तेमाल इनके साथ किया जा सकता है:
- iOS 17 और इसके बाद का वर्शन
- वे सभी भाषाएं जिनमें App Store काम करता है
अपने iPhone या iPad पर Chrome का इस्तेमाल शुरू करने के लिए:
- Chrome डाउनलोड करें
- Chrome में साइन इन करें
- Chrome को अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बनाना
- पता बार की पोज़िशन सेट करें
- Chrome को अपने डॉक पर जोड़ना
Chrome डाउनलोड करें
- अपने iPhone या iPad पर, App Store खोलें.
- खोज बार में,
Chromeलिखें. - Get पर टैप करें.
- इंस्टॉल करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अगर कहा जाए, तो अपना Apple ID पासवर्ड डालें.
- ब्राउज़ करने के लिए, शुरू करें पर टैप करें.
- अपनी होम स्क्रीन से Chrome खोलने के लिए, Chrome
पर टैप करें.
- अपनी होम स्क्रीन से Chrome खोलने के लिए, Chrome
Chrome में साइन इन करें
अहम जानकारी: Chrome में साइन इन करने के लिए, आपके पास Google खाता होना चाहिए.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा देखें
सेटिंग
साइन इन करें पर टैप करें.
- "Chrome में साइन इन करें" में जाकर, वह खाता चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
- इस खाते का इस्तेमाल करके जारी रखें पर टैप करें.
Chrome को अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बनाना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र पर टैप करें.
- सेटिंग पर जाएं...
डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- Chrome को अपने डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट करें.
अहम जानकारी:
- Chrome को अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बनाने के लिए, आपके पास iOS 14 और इसके बाद का वर्शन होना चाहिए.
- अगर आपको अपने डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र में बदलाव करने का विकल्प नहीं मिल रहा है, तो Chrome को सबसे नए वर्शन में अपडेट करें.
पता बार की पोज़िशन सेट करना
पता बार का लेआउट चुनना
Chrome ब्राउज़र को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि पता बार आपकी स्क्रीन पर सबसे नीचे या सबसे ऊपर दिखे.
- अपने iPhone पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पता बार पर टैप करें.
- सबसे ऊपर या सबसे नीचे चुनें.
- पता बार की जगह बदलने के लिए, उसे दबाकर रखें.
- पता बार को दबाकर रखें.
- पता बार को सबसे नीचे ले जाएं या पता बार को सबसे ऊपर ले जाएं को चुनें.
- पता बार की जगह बदलने के लिए, उसे दबाकर रखें.
अहम जानकारी: पता बार की पोज़िशन को, सिर्फ़ पोर्ट्रेट मोड में पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. लैंडस्केप मोड में, यह स्क्रीन पर सबसे ऊपर ही रहता है.
Chrome को अपने डॉक पर जोड़ना
- Chrome
को जोड़ने के लिए, आपको अपने डॉक में जगह खाली करनी पड़ सकती है.
- किसी ऐप्लिकेशन को हटाने के लिए, उसे दबाकर रखें.
- इसके बाद, उसे होम स्क्रीन पर खींचकर लाएं और छोड़ें.
- Chrome
को दबाकर रखें.
- Edit Home Screen पर टैप करें.
- Chrome ऐप्लिकेशन को डॉक पर खींचकर लाएं और छोड़ें.
- प्रोसेस पूरी करने के लिए, स्क्रीन पर कहीं भी टैप करें.