Chrome में उपलब्ध Google Lens की मदद से, स्क्रीन पर दिख रहे किसी भी कॉन्टेंट के बारे में जानकारी खोजी जा सकती है. उदाहरण के लिए, किसी पेज पर मौजूद शर्ट की इमेज चुनकर यह पता लगाया जा सकता है कि उसे कहां से खरीदना है. इसके अलावा, किसी जानवर की फ़ोटो लेकर उसकी पहचान भी की जा सकती है.
Google Lens की मदद से खोजना
सलाह: Google को अपने डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन के तौर पर सेट करें.
Google Lens की मदद से, किसी पेज पर मौजूद कॉन्टेंट के बारे में जानकारी खोजने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- किसी वेबसाइट पर जाएं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
Google Lens की मदद से खोजें को चुनें.
- इसके अलावा, आपके पास किसी पेज पर राइट क्लिक करके, Google Lens की मदद से खोजें
को चुनने का विकल्प भी होता है.
- इसके अलावा, आपके पास किसी पेज पर राइट क्लिक करके, Google Lens की मदद से खोजें
- Google Lens की मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:
- आप जिस पेज पर हैं उसके कॉन्टेंट के बारे में सवाल पूछना: स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, खोज बॉक्स या साइड पैनल में अपना सवाल डालें. Google Lens, पेज के कॉन्टेंट के आधार पर आपके सवालों के जवाब देता है.
- खोजने के लिए कुछ भी चुनना: किसी वेबपेज का कोई हिस्सा चुनने के लिए, उस पर क्लिक करें, टेक्स्ट को हाइलाइट करें या उसे खींचकर पेज पर कहीं भी छोड़ें.
- फ़ॉलो-अप सवाल पूछने के लिए, साइड पैनल के सबसे नीचे वाले हिस्से में मौजूद "फ़ॉलो अप सवाल पूछें" बार में अपना सवाल टाइप करें. इससे आपको एआई मोड पर रीडायरेक्ट किया जाता है. Google Search पर, एआई मोड का इस्तेमाल करके एआई की मदद से जवाब पाने का तरीका जानें.
- आपको Google Search के नतीजों में, एआई से मिले जवाब दिख सकते हैं. एआई से मिले जवाबों के बारे में जानें.
- साइड पैनल बंद करने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- लाइव पेज पर किसी भी हिस्से को चुनें.
- Esc दबाएं.
- साइड पैनल में जाकर, बंद करें
को चुनें.
अहम जानकारी:
- खोज के नतीजे, साइड पैनल में दिखते हैं. किसी नतीजे को नए टैब में खोलने के लिए, उसे चुनें.
- टूलबार में, "Google Lens की मदद से खोजें" विकल्प को पिन किया जा सकता है. किसी साइड पैनल को पिन और अनपिन करने का तरीका जानें.
Google Lens की मदद से जानकारी खोजने के अन्य तरीके
पता बार में Google Lens की मदद से कुछ खोजने के लिए- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- किसी वेबसाइट पर जाएं.
- पता बार
Google से इस पेज के बारे में जानकारी पाएं
को चुनें.
अहम जानकारी: कुछ पेजों पर पता बार में, 'Google से पूछें' डिफ़ॉल्ट रूप से दिख सकता है.
- इमेज पर राइट क्लिक करें.
- Google Lens की मदद से खोजें को चुनें.
- इसके अलावा, आप चाहें तो इमेज के बाहर कहीं भी राइट क्लिक करें. इसके बाद, मेन्यू में जाकर Google Lens की मदद से खोजें को चुना जा सकता है.
Google Lens आपके पेज का डेटा कैसे प्रोसेस करता है
पहली बार Google Lens का इस्तेमाल करते समय, आपको पेज का डेटा प्रोसेस करने के लिए सहमति देनी होगी.
- सहमति देने पर, Google को पेज और उस पेज पर मौजूद डेटा का स्क्रीनशॉट भेजा जाएगा, ताकि पेज पर मौजूद कॉन्टेंट को खोजने में मदद मिल सके. जब Lens का इस्तेमाल करके Chrome में वेबपेज के कॉन्टेंट को खोजा जाता है, तो Google इसका डेटा सेव नहीं करता. हालांकि, आपकी क्वेरी प्रोसेस होने तक सिर्फ़ कुछ समय के लिए डेटा सेव होता है. इस वजह से, न तो पेज और न ही इमेज का इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जाता है.
- पेज के किसी हिस्से को चुनने पर, उसे Google Search को भेजा जाता है. Search पर की गई अपनी गतिविधि को मैनेज करने या मिटाने के लिए, मेरे Google खाते से की गई गतिविधि पर जाएं.
इसी विषय से जुड़े लिंक
- Chrome की मदद से वेब पर जानकारी खोजना
- Chrome का साइड पैनल मैनेज करना
- अपना डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन और साइट खोज के लिए इस्तेमाल होने वाला शॉर्टकट सेट करना