पासकी अपने Google खाते के साथ-साथ, अपनी पसंदीदा साइटों और ऐप्लिकेशन में पासवर्ड के बिना साइन इन करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका है. आपके खाते की सुरक्षा को और भी मज़बूत बनाने के लिए, कोई वेबसाइट या ऐप्लिकेशन आपसे पासकी की मदद से साइन इन करने या एक नई पासकी बनाने के लिए कह सकता है.
पासवर्ड के बजाय, पासकी से साइन इन करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: पासकी, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाई जाती हैं, ताकि आप उन्हें कई प्लैटफ़ॉर्म पर इस्तेमाल कर सकें.
पासकी के बारे में जानकारी
पासकी, पासवर्ड का एक सुरक्षित विकल्प है. इससे आपके ऑनलाइन खातों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है. यह आपको फ़िशिंग से बचाती है. साथ ही, यह इस्तेमाल की जाने वाली हर साइट और ऐप्लिकेशन के लिए अलग-अलग होती है. किसी पासकी को अपने डिवाइस या पासवर्ड मैनेजर में सेव किया जा सकता है.
अपने अलग-अलग डिवाइसों में पासकी इस्तेमाल करने के लिए, उन्हें Google Password Manager में सेव किया जा सकता है. इनका इस्तेमाल तब किया जा सकता है, जब आपने उन Android डिवाइसों या Chrome पर एक ही Google खाते से साइन इन किया हो.
पासकी इस्तेमाल करने के ये फ़ायदे हैं:
- आपको हर साइट के लिए, अक्षरों, संख्याओं, और वर्णों का क्रम याद नहीं रखना पड़ेगा.
- अपने खातों में साइन इन करने के लिए, अपना फ़िंगरप्रिंट या चेहरा स्कैन करें या कम अंकों वाला पिन डालें. आपका बायोमेट्रिक डेटा आपके डिवाइस पर स्टोर होता है और Google के साथ शेयर नहीं किया जाता.
- अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में वेबसाइटों और ऐप्लिकेशन, दोनों के लिए पासकी इस्तेमाल की जा सकेंगी.
- पासकी इतनी मज़बूत होती हैं कि इनका अनुमान नहीं लगाया जा सकता और न ही इन्हें फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. यही वजह है कि ये आपके खाते को हैक होने से बचाती हैं.
- पासकी उस ऐप्लिकेशन या वेबसाइट से जुड़ी होती हैं जिसके लिए इन्हें बनाया गया था. इसका मतलब है कि धोखाधड़ी वाले ऐप्लिकेशन या वेबसाइट में साइन इन करने के लिए, कभी भी आपकी पासकी इस्तेमाल करके आपको गुमराह नहीं किया जा सकता.
- Google Password Manager में सेव की गई पासकी, आपके सभी डिवाइसों पर उपलब्ध होती हैं. एक ही Google खाते से साइन इन करने पर, इनका इस्तेमाल उन सभी प्लैटफ़ॉर्म पर किया जा सकता है जहां Chrome उपलब्ध है.
Google Password Manager की मदद से पासकी सेव करना और उनका इस्तेमाल करना
इनमें से किसी भी डिवाइस पर, Google Password Manager में पासकी सेव की जा सकती हैं:
- Windows 10 या इसके बाद के वर्शन वाला कंप्यूटर.
- Chrome OS 129 या इसके बाद के वर्शन वाला Chromebook.
- macOS 12 या इसके बाद वाले वर्शन का Mac.
- Linux.
पासकी आपके Google खाते में सेव होती हैं. इन्हें Google Password Manager के पिन या फिर Android डिवाइस की लॉक स्क्रीन के पिन, पैटर्न, पासवर्ड की मदद से सुरक्षित रखा जाता है.
Google Password Manager में पासकी सेव करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपने ऐसे डिवाइस पर Google खाते में साइन इन किया हो जिस पर यह सुविधा काम करती है. पासकी से साइन इन करने या नई पासकी बनाने की सुविधा देने वाली किसी साइट में जाने पर, आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको Google Password Manager में कोई पासकी बनानी है.
आपकी पासकी की एक कॉपी Google के सर्वर पर सुरक्षित तरीके से सेव कर दी जाती है और इन्हें आपके Google खाते के साथ सिंक किया जाता है. इन्हें अलग-अलग डिवाइसों पर इस्तेमाल करने के लिए, उन डिवाइसों पर एक ही Google खाते से Chrome या Android में साइन इन करें. पहले से बनाई गई पासकी को अनलॉक करने के लिए, आपको Google Password Manager का पिन या Android डिवाइस की लॉक स्क्रीन का पिन डालना होगा.
पासकी बनाना- पासकी बनाने और इस्तेमाल करने की सुविधा देने वाली किसी साइट पर जाने पर, आपसे यह पूछा जा सकता है कि क्या आपको Google Password Manager में कोई पासकी बनानी है. पासकी बनाने के लिए, वेबसाइट का नाम, आपके खाते का नाम, और ईमेल पता इस्तेमाल किया जाता है.
- पासकी बनाने की अनुमति देने के लिए, बनाएं को चुनें.
- पहली बार पासकी बनाने पर, Google Password Manager पिन बनाने का प्रॉम्प्ट दिखेगा.
- आपने जिस वेबसाइट की पासकी, Google Password Manager में सेव की है उस पर लॉग इन करने पर हर बार यह पिन मांगा जाएगा.
अहम जानकारी: अगर आपने साइन इन किए गए Google खाते के लिए पहले कोई पासकी बनाई है, तो आपसे डेस्कटॉप का पासवर्ड, पिन या फ़िंगरप्रिंट इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है. यह पुष्टि करने का वही तरीका है जिससे डेस्कटॉप पर साइन इन किया जाता है.
किसी वेबसाइट में लॉग इन करते समय, आपसे पासकी इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है.
पासकी इस्तेमाल करने के बाद भी, हो सकता है कि Chrome आपसे इनमें से किसी तरीके से पुष्टि करने के लिए कहे:
- आपके डेस्कटॉप का पासवर्ड या पिन.
- आपका फ़िंगरप्रिंट.
- Google Password Manager का पिन.
अहम जानकारी: “यह पासकी अब काम नहीं करती है. इसे [website link] से मिटा दिया गया था और जल्द ही यहां से भी मिटा दिया जाएगा.” सूचना मिलने का मतलब है:
- वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है कि अब आपकी पासकी मान्य नहीं है.
- ज़रूरत पड़ने पर, वेबसाइट के ज़रिए पासकी को वापस लाया जा सकता है.
- अगर ज़रूरी हो, तो वेबसाइट पर जाकर नई पासकी बनाई जा सकती है.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
अगर Google Password Manager में सेव किए गए पासवर्ड का इस्तेमाल करके किसी साइट में साइन इन किया जाता है, तो हो सकता है कि वह साइट आपके लिए ऑटोमैटिक तरीके से एक पासकी बना दे. ऐसा होने पर, Google Password Manager आपको इसकी सूचना देता है. साइट के लिए बनाई गई पासकी, Google Password Manager में आपके पासवर्ड के साथ सेव की जाती है.
पासकी अपने-आप बनने की सुविधा बंद करने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर, सेटिंग
को चुनें.
- तेज़ी से साइन इन करने के लिए, पासकी अपने-आप बनने की सुविधा चालू करें को बंद करें.
अहम जानकारी: अगर Google Password Manager की सेटिंग में, “तेज़ी से साइन इन करने के लिए, पासकी अपने-आप बनने की सुविधा चालू करें” विकल्प नहीं दिख रहा है, तो पासवर्ड और पासकी सेव करने का विकल्प दें को चालू करें. ऐसा करने पर आपको इस सेटिंग के नीचे, “तेज़ी से साइन इन करने के लिए, पासकी अपने-आप बनने की सुविधा चालू करें” विकल्प दिखेगा.
Google Password Manager की सेटिंग में जाकर, उसमें सेव किया गया डेटा मिटाया जा सकता है. इसमें पासवर्ड और पासकी शामिल हैं.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक तरीके से भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर, सेटिंग
को चुनें.
- "Google Password Manager का सारा डेटा मिटाएं" की दाईं ओर, डेटा मिटाएं
मिटाएं को चुनें.
अपने Google Password Manager पिन को मैनेज करना
Google Password Manager पिन के बारे में जानकारीकंप्यूटर पर पासकी बनाने पर, हो सकता है कि आपसे Google Password Manager पिन बनाने के लिए कहा जाए.
पिन इस्तेमाल करके ये काम किए जा सकते हैं:
- नए डिवाइस पर पासकी वापस पाना.
- यह पक्का करना कि एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए डेटा को कोई और ऐक्सेस न कर पाए.
- पासकी के लिए अपनी पहचान की पुष्टि करना.
उस डिवाइस से पिन रीसेट किया जा सकता है जिस पर आपने पहले Google Password Manager में पासकी का इस्तेमाल किया हो.
अपने Google Password Manager पिन को रीसेट करने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर, सेटिंग
को चुनें.
- Google Password Manager पिन बदलें को चुनें.
अपने Google Password Manager पिन को मैनेज करने का तरीका जानें.
पासकी मैनेज और सेव करने के अन्य तरीके
Windows Hello में पासकी सेव करनाअहम जानकारी:
- अगर आपने Windows Hello में पासकी सेव की हैं, तो कंप्यूटर के खो जाने या ऑपरेटिंग सिस्टम को फिर से इंस्टॉल करने पर उन्हें रिकवर नहीं किया जा सकेगा.
- पासकी को मैनेज करने और ऑटोमैटिक तरीके से भरने की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, आपके कंप्यूटर पर Windows 11 का 22H2 वर्शन या इसके बाद का वर्शन होना चाहिए.
Windows Hello में भी पासकी सेव की जा सकती हैं. हालांकि, इसमें सिंक करने या बैकअप लेने की सुविधा उपलब्ध नहीं है और पासकी सिर्फ़ आपके कंप्यूटर पर सेव की जाती हैं.
Windows पर, अपने अलग-अलग डिवाइसों पर पासकी इस्तेमाल करने और उन्हें सेव करने के लिए, Google Password Manager का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपकी पासकी उन सभी डिवाइसों पर उपलब्ध होती हैं जिन पर आपने एक ही Google खाते से Chrome या Android में साइन इन किया है. Google Password Manager की मदद से पासकी सेव करने और उन्हें इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग
अपनी Chrome प्रोफ़ाइल में पासकी मैनेज करें को चुनें.
अहम जानकारी: “पासकी मैनेज करें” विकल्प सिर्फ़ तब दिखता है, जब एक या इससे ज़्यादा पासकी बनाई गई हों.
macOS पर, अपने अलग-अलग डिवाइसों पर पासकी इस्तेमाल करने और उन्हें सेव करने के लिए, Google Password Manager का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google Password Manager की मदद से पासकी सेव करने और उन्हें इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
अगर आपने iCloud खाते में साइन इन किया है, तो Google Password Manager के बजाय Apple Passwords में भी पासकी सेव की जा सकती हैं. Apple Passwords की मदद से पासकी का इस्तेमाल करने के लिए, macOS आपसे Chrome को उन्हें ऐक्सेस करने की अनुमति देने के लिए कहता है.
अगर आपके पास iCloud खाता नहीं है, तो अपनी Chrome प्रोफ़ाइल में पासकी सेव की जा सकती हैं. यहां इन्हें macOS Keychain की मदद से सुरक्षित रखा जाता है.
अगर आपने Chrome प्रोफ़ाइल में पासकी सेव की हैं, तो कंप्यूटर खो जाने या Chrome प्रोफ़ाइल मिट जाने पर उन्हें रिकवर नहीं किया जा सकेगा.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग
अपनी Chrome प्रोफ़ाइल में पासकी मैनेज करें को चुनें.
अहम जानकारी:
- “अपनी Chrome प्रोफ़ाइल में पासकी मैनेज करें” विकल्प सिर्फ़ तब दिखता है, जब एक या उससे ज़्यादा पासकी बनाई गई हों.
- ब्राउज़िंग डेटा मिटाते समय, अपनी Chrome प्रोफ़ाइल में सेव की गई पासकी मिटाई जा सकती हैं.
अपनी पासकी को सुरक्षा कुंजी में सेव किया जा सकता है.
ज़रूरी जानकारी: सुरक्षा कुंजियों में सेव की गई पासकी का बैक अप नहीं लिया जाता. सुरक्षा कुंजी खोने या रीसेट हो जाने की स्थिति में, आपको पासकी वापस नहीं मिलेंगी.
अपने कंप्यूटर पर Chrome का इस्तेमाल करके, फ़ोन या टैबलेट पर पासकी बनाई और इस्तेमाल की जा सकती हैं. आपकी पासकी उसी फ़ोन या टैबलेट पर सेव रहती हैं.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- आपको जिस साइट पर लॉग इन करना है उसके साइन-इन पेज पर जाएं.
- पासकी इस्तेमाल करने के लिए कहे जाने पर, किसी दूसरे डिवाइस की पासकी इस्तेमाल करें या फ़ोन या टैबलेट का इस्तेमाल करें को चुनें.
- अगर पासकी इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं दिखता है, तो कोई दूसरा तरीका आज़माएं को चुनें.
- अपने फ़ोन या टैबलेट से क्यूआर कोड स्कैन करें.
- अपने फ़ोन या टैबलेट की स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.