Google Chat में टास्क बनाना और असाइन करना

आप Google Chat में स्पेस के सदस्य के तौर पर, ग्रुप टास्क बना सकते हैं और उन्हें मैनेज कर सकते हैं. साथ ही, स्पेस के दूसरे सदस्यों को टास्क असाइन भी कर सकते हैं. जिस स्पेस टास्क बनाए गए हैं आप वहां उन्हें देख सकते हैं. अगर आपको कोई टास्क असाइन किया गया है, तो यह Google Tasks में आपकी निजी टास्क की सूची में दिखेगा. जब कोई व्यक्ति टास्क बनाता है या उसे अपडेट करता है, तो स्पेस में इसकी सूचना मिलती है.

अहम जानकारी:

  • अगर आप ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करते हैं और आपको किसी स्पेस में "टास्क" टैब नहीं दिखता, तो इस सुविधा को चालू करने के लिए, अपने Google Workspace एडमिन से संपर्क करें.
  • जब स्पेस का साइज़ बहुत बड़ा हो जाता है, तो ये काम नहीं किए जा सकते:
    • टास्क असाइन करना
    • "@" का इस्तेमाल करके किसी का नाम टैग करना

स्पेस में टास्क बनाना और उसे असाइन करना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, चैट ऐप्लिकेशन या Gmail ऐप्लिकेशन खोलें.
    • Gmail में: सबसे नीचे, Chat पर टैप करें.
  2. सबसे नीचे मौजूद नेविगेशन मेन्यू में, स्पेस पर टैप करें. इसके बाद, इसके बाद स्पेस चुनें.
  3. सबसे ऊपर, टास्क टैब पर टैप करें.
  4. सबसे नीचे दाईं ओर, नए टास्क पर टैप करें.
  5. टास्क के लिए शीर्षक डालें.
  6. ज़रूरी नहीं: कोई ब्यौरा या ज़्यादा जानकारी जोड़ने के लिए, ब्यौरा पर टैप करें और जानकारी डालें.
  7. ज़रूरी नहीं: तारीख और समय जोड़ने के लिए, Google Calendar इसके बाद तारीख और समय चुनें इसके बाद हो गया पर टैप करें.
    सलाह: अगर आप अपने टास्क में कोई तारीख और समय जोड़ते हैं, तो आपको उसी तारीख और समय पर सूचनाएं मिलती हैं.
  8. ज़रूरी नहीं: स्पेस के किसी सदस्य को टास्क असाइन करने के लिए, व्यक्ति पर टैप करें. इसके बादइसके बाद व्यक्ति के नाम पर टैप करें. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को टास्क असाइन करना चाहते हैं जो स्पेस का सदस्य नहीं है, तो पहले उस व्यक्ति को स्पेस में शामिल होने का न्योता भेजें.
  9. सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: जब आप कोई टास्क मिटाते हैं, तो उसे स्पेस के सभी सदस्यों के लिए मिटा दिया जाता है. साथ ही, असाइन किए गए व्यक्ति की निजी टास्क सूची से भी उसे मिटा दिया जाता है.

किसी टास्क में बदलाव करना

  1. Chat में, स्पेस चुनें.
  2. सबसे नीचे, स्पेस पर टैप करेंइसके बाद स्पेस चुनें.
  3. सबसे ऊपर, Tasks टैब पर टैप करें इसके बाद टास्क चुनें.
  4. टास्क के शीर्षक, तारीख, समय, जानकारी या असाइनी (जिसे टास्क असाइन किया गया है) पर टैप करके उसमें बदलाव करें.
  5. वापस जाएं पर टैप करें.

सलाह: अगर आपकी निजी टास्क की सूची में कोई टास्क है, तो:

  • अपने निजी टास्क की सूची में टास्क का टाइटल, उसकी जानकारी, और तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है.
  • आप टास्क में जो बदलाव करते हैं वे स्पेस में मौजूद सभी के टास्क पर लागू हो जाते हैं. बदलाव के बाद एक सूचना दिखती है.

टास्क पर 'पूरा हुआ' का निशान लगाना

  1. Chat में, स्पेस चुनें.
  2. सबसे ऊपर, टास्क टैब पर टैप करें. इसके बाद, इसके बाद टास्क चुनें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, पूरा हुआ का निशान लगाएं पर टैप करें.

सलाह: अगर आपकी निजी टास्क की सूची में कोई टास्क है, तो:

  • अपने निजी टास्क की सूची में टास्क का टाइटल, उसकी जानकारी, और तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है.
  • आप टास्क में जो बदलाव करते हैं वे स्पेस में मौजूद सभी के टास्क पर लागू हो जाते हैं. बदलाव के बाद एक सूचना दिखती है.

टास्क पर 'पूरा नहीं हुआ' का निशान लगाना

  1. Chat में, स्पेस चुनें.
  2. सबसे नीचे, स्पेस पर टैप करेंइसके बाद स्पेस चुनें.
  3. सबसे ऊपर, टास्क टैब पर टैप करें.
  4. पूरे हो चुके टास्क देखने के लिए, "पूरे हो चुके" के बगल में, बड़ा करें पर टैप करें.
  5. अपने टास्क की स्थिति, पूरा नहीं हुआ के तौर पर बदलने के लिए टास्क के बगल में, पूरा हुआ पर टैप करें.

टास्क मिटाना

अहम जानकारी: जब आप कोई टास्क मिटाते हैं, तो उसे स्पेस के सभी सदस्यों के लिए मिटा दिया जाता है. साथ ही, असाइन किए गए व्यक्ति की निजी टास्क सूची से भी उसे मिटा दिया जाता है.

  1. Chat में, स्पेस चुनें.
  2. सबसे नीचे, स्पेस पर टैप करेंइसके बाद स्पेस चुनें.
  3. सबसे ऊपर, टास्क टैब पर टैप करें इसके बाद टास्क चुनें.
  4. सबसे ऊपर दाईं ओर, मिटाएं पर टैप करें.
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7077452001354791369
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1026838
false
false
false
false