Google Chat में टास्क बनाना और असाइन करना

आप Google Chat में स्पेस के सदस्य के तौर पर, ग्रुप टास्क बना सकते हैं और उन्हें मैनेज कर सकते हैं. साथ ही, स्पेस के दूसरे सदस्यों को टास्क असाइन भी कर सकते हैं. जिस स्पेस टास्क बनाए गए हैं आप वहां उन्हें देख सकते हैं. अगर आपको कोई टास्क असाइन किया गया है, तो यह Google Tasks में आपकी निजी टास्क की सूची में दिखेगा. जब कोई व्यक्ति टास्क बनाता है या उसे अपडेट करता है, तो स्पेस में इसकी सूचना मिलती है.

अहम जानकारी:

  • अगर आप ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करते हैं और आपको किसी स्पेस में "टास्क" टैब नहीं दिखता, तो इस सुविधा को चालू करने के लिए, अपने Google Workspace एडमिन से संपर्क करें.
  • जब स्पेस का साइज़ बहुत बड़ा हो जाता है, तो ये काम नहीं किए जा सकते:
    • टास्क असाइन करना
    • "@" का इस्तेमाल करके किसी का नाम टैग करना

स्पेस में टास्क बनाना और उसे असाइन करना

अहम जानकारी: जब आप कोई टास्क मिटाते हैं, तो उसे स्पेस के सभी सदस्यों के लिए मिटा दिया जाता है. साथ ही, असाइन किए गए व्यक्ति की निजी टास्क सूची से भी उसे मिटा दिया जाता है.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
    • Gmail में बाईं ओर, Chat पर क्लिक करें.
  2. वह स्पेस चुनें जिसमें आप टास्क बनाना चाहते हैं.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, Tasks पर क्लिक करें.
  4. पैनल में सबसे नीचे, जोड़ें पर क्लिक करें.
  5. टास्क के बारे में जानकारी डालें. जैसे:
    • टाइटल
    • ब्यौरा
    • तारीख और समय
    • वह व्यक्ति जिसे सौंपा गया
  6. जोड़ें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:

  • अपने टास्क में कोई तारीख और समय जोड़ने पर, आपको उसी तारीख और समय पर सूचनाएं मिलती हैं.
  • जिस व्यक्ति को टास्क असाइन किया गया है, अगर वह स्पेस छोड़ देता है, तो यह टास्क उसके स्पेस और Google Tasks में उसकी निजी टास्क की सूची में मौजूद रहता है.
  • ऐसा हो सकता है कि सदस्यों के किसी सबसेट को टास्क असाइन करते समय, उपयोगकर्ताओं पर पाबंदियां लगा दी जाएं. ग्रुप से जुड़ी पाबंदियों के बारे में ज़्यादा जानें.

टास्क में बदलाव करना

  1. Chat में कोई स्पेस चुनें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Tasks पर क्लिक करें.
  3. टास्क के शीर्षक, जानकारी, तारीख और समय या 'वह व्यक्ति जिसे टास्क असाइन किया गया है' पर क्लिक करें. इसके बाद, उसमें बदलाव करें.

सलाह: अगर आपकी निजी टास्क की सूची में कोई टास्क है, तो:

  • अपने निजी टास्क की सूची में टास्क का टाइटल, उसकी जानकारी, और तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है.
  • आप टास्क में जो बदलाव करते हैं वे स्पेस में मौजूद सभी के टास्क पर लागू हो जाते हैं. बदलाव के बाद एक सूचना दिखती है.

टास्क पर 'पूरा हुआ' का निशान लगाना

  1. Chat में कोई स्पेस चुनें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Tasks पर क्लिक करें.
  3. टास्क के बगल में, पूरा नहीं हुआ पर माउस ले जाएं और पूरा करें पर क्लिक करें.

सलाह: अगर आपकी निजी टास्क की सूची में कोई टास्क है, तो:

  • अपने निजी टास्क की सूची में टास्क का टाइटल, उसकी जानकारी, और तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है.
  • आप टास्क में जो बदलाव करते हैं वे स्पेस में मौजूद सभी के टास्क पर लागू हो जाते हैं. बदलाव के बाद एक सूचना दिखती है.

टास्क पर 'पूरा नहीं हुआ' का निशान लगाना

  1. Chat में कोई स्पेस चुनें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Tasks पर क्लिक करें.
  3. पूरे हो चुके टास्क देखने के लिए, "पूरे हो चुके" के बगल में, बड़ा करें पर क्लिक करें.
  4. टास्क के बगल में, पूरा हुआ पर क्लिक करें. इससे आपके टास्क की स्थिति बदलकर, पूरा नहीं हुआ हो जाएगी.

टास्क मिटाना

अहम जानकारी: जब आप कोई टास्क मिटाते हैं, तो उसे स्पेस के सभी सदस्यों के लिए मिटा दिया जाता है. साथ ही, असाइन किए गए व्यक्ति की निजी टास्क सूची से भी उसे मिटा दिया जाता है.

  1. Chat में कोई स्पेस चुनें.
  2. कोई स्पेस चुनें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, Tasks पर क्लिक करें.
  4. सबसे ऊपर दाईं ओर, मिटाएं इसके बादमिटाएं पर क्लिक करें.
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13804948869832620548
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1026838
false
false
false
false