Chat में Zendesk ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें, ताकि Zendesk में समस्याएं होने पर आपको इनके बारे में सूचनाएं मिल सकें.
शुरू करने से पहले
- ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए, आपको अपने Google Workspace एडमिन से अनुमति लेनी होगी.
- Chat में ऐप्लिकेशन जोड़ें. ऐप्लिकेशन ढूंढने और उन्हें Chat में जोड़ने का तरीका जानें.
- आपके पास एडमिन के खास अधिकारों वाला Zendesk खाता होना चाहिए.
Chat में Zendesk ऐप्लिकेशन सेट अप करना
अहम जानकारी: आपको हर उस स्पेस में सूचनाएं पाने की सुविधा सेट अप करनी होगी जहां आपने ऐप्लिकेशन जोड़ा है. ऐप्लिकेशन उन सभी स्पेस पर सूचनाएं भेजता है जहां इसे जोड़ा गया है.
- Chat ऐप्लिकेशन
खोलें.
- इस ऐप्लिकेशन की मदद से कोई डायरेक्ट मैसेज खोलें या किसी स्पेस पर जाएं.
- Sign in to your Zendesk account पर टैप करें.
- कॉन्फ़िगरेशन की विंडो खुलती है.
- अपना Zendesk सबडोमेन डालें.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- अपना Zendesk उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डालें.
- साइन इन करें पर टैप करें.
- सूचनाएं पाने के लिए, ग्रुप चुनें में जाकर, डाउन ऐरो
Zendesk ग्रुप पर टैप करें.
- Priority greater than or equal to में, डाउन ऐरो
पर टैप करें.
- सूचनाओं के लिए प्राथमिकता का लेवल सेट करें.
- Thread messages by में, डाउन ऐरो
पर टैप करें.
- थ्रेडिंग का कोई विकल्प चुनें.
- Chat में मौजूद आइटम की सूचनाएं पाने के लिए, आइटम के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सेव करें पर टैप करें.
ऐप्लिकेशन की सेटिंग बदलना
Zendesk ऐप्लिकेशन की सेटिंग को, उससे भेजे गए डायरेक्ट मैसेज में जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा, इन्हें ऐसे स्पेस में भी ऐक्सेस किया जा सकता है जिसमें यह ऐप्लिकेशन जोड़ा गया है.
स्पेस में, ऐप्लिकेशन को जोड़ने वाला व्यक्ति ही उसकी सेटिंग बदल सकता है. किसी स्पेस से ऐप्लिकेशन को हटाने पर, उस ऐप्लिकेशन की सेटिंग मिट जाती हैं.
- Chat ऐप्लिकेशन
खोलें.
- इस ऐप्लिकेशन की मदद से कोई डायरेक्ट मैसेज खोलें या किसी स्पेस पर जाएं.
- ऐप्लिकेशन की सेटिंग देखने के लिए, कोई विकल्प चुनें:
- Zendesk ऐप्लिकेशन को भेजे गए डायरेक्ट मैसेज में, settings डालें.
- किसी स्पेस में, मैसेज पर जाएं और @Zendesk settings या /Zendesk settings डालें.
- Edit Settings पर टैप करें.
- बदलाव करें
पर टैप करें.
- ज़रूरत के हिसाब से सेटिंग में बदलाव करें.
- सेव करें पर टैप करें.
Google, Google Workspace, and related marks and logos are trademarks of Google LLC. All other company and product names are trademarks of the companies with which they are associated.