Google Chat को आसान तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, अपने Chrome ब्राउज़र में Google Chat का स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करें. यह प्रोग्रेसिव वेब ऐप्लिकेशन (पीडब्ल्यूए) है, जो Chat का बेहतर अनुभव देता है. इसे डेस्कटॉप से खोला जा सकता है.
अहम जानकारी: Google Chat का कोई Chrome एक्सटेंशन नहीं है. वही अनुभव पाने के लिए, ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करें.
सिस्टम की ज़रूरी शर्तें देखना
Chat का अलग से उपलब्ध ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए, पक्का करें:
- आपके डिवाइस में, Google Chrome 73 या इसके बाद का वर्शन हो.
- Google Chat का स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के लिए, आपको Chrome ब्राउज़र खोलना होगा. ज़रूरी नहीं कि यह आपका डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र हो.
- आप अपने कंप्यूटर पर Chrome एक्सटेंशन और ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं.
- अगर आप इंस्टॉल नहीं कर पा रहे हैं और ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने Google Workspace एडमिन से संपर्क करें.
अपने कंप्यूटर पर स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना
- chat.google.com में साइन इन करें.
- अपने कंप्यूटर पर ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए, इनमें से कोई एक तरीका आज़माएं:
- Google Chrome के सबसे ऊपर दाईं ओर, यूआरएल बार में, इंस्टॉल करें
इंस्टॉल करें पर क्लिक करें.
- Google Chrome में सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
Google Chat इंस्टॉल करें पर क्लिक करें.
- Google Chrome के सबसे ऊपर दाईं ओर, यूआरएल बार में, इंस्टॉल करें
सलाह:
- अगर आपने chat.google.com पर जाने के लिए पहले से ही Google Chrome का शॉर्टकट बनाया हुआ है, तो ऐप्लिकेशन अपने-आप इंस्टॉल हो जाता है. आपको ऐप्लिकेशन, मैन्युअल तौर से इंस्टॉल करने का विकल्प नहीं मिलेगा.
अलग से उपलब्ध ऐप्लिकेशन को खोलना
इंस्टॉल होने के बाद, अपने डेस्कटॉप से अलग से उपलब्ध ऐप्लिकेशन को खोला जा सकता है:
- ChromeOS में, लॉन्चर
पर जाएं
Chat.
- Windows में, Start पर क्लिक करें
Chat.
- MacOS में, ऐप्लिकेशन फ़ोल्डर
Chat.
- Chrome ब्राउज़र में, पता बार में chrome://apps डालें और Google Chat पर क्लिक करें.
साइन इन करने पर, स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन का अपने-आप खुल जाना
अहम जानकारी: यह तरीका Chrome OS पर काम नहीं करता.
- अपने कंप्यूटर पर, Chrome खोलें.
- पता बार में, chrome://apps डालें.
- Chat के स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन
पर दायां क्लिक करें.
- डिवाइस चालू होने पर ऐप्लिकेशन लॉन्च करें को चुनें.
Chat का स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन अनइंस्टॉल करना
Mac, Windows या Linux से स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन अनइंस्टॉल करना- अपने कंप्यूटर पर, Chrome खोलें.
- पता बार में, chrome://apps डालें.
- Chat के स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन
पर दायां क्लिक करें.
- अनइंस्टॉल करें
हटाएं को चुनें.
- अपने कंप्यूटर पर, लॉन्चर
खोलें.
- खोज बार में, Google Chat खोजें.
- खोज के नतीजों में, Chat के स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन
पर दायां क्लिक करें.
- Chrome से हटाएं
हटाएं पर क्लिक करें.