अगर आपको Google Chat में किसी व्यक्ति से चैट नहीं करनी है, तो उसे ब्लॉक किया जा सकता है और उसकी शिकायत भी की जा सकती है. आप किसी व्यक्ति के डायरेक्ट मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं. इसके अलावा, आप लोगों को स्पेस और ग्रुप मैसेज में भी ब्लॉक कर सकते हैं. हालांकि, कुछ ग्रुप मैसेज में यह सुविधा नहीं मिलती.
किसी व्यक्ति को ब्लॉक करने पर क्या होता है
- किसी Google Workspace खाते का इस्तेमाल करके अगर अपने ही संगठन के व्यक्ति को ब्लॉक किया जाता है, तो उस व्यक्ति को अब भी आपकी ऑनलाइन उपलब्धता दिखेगी.
- वह व्यक्ति आपको मैसेज नहीं भेज पाएगा. आपके अनब्लॉक करने के बाद ही, वह व्यक्ति आपको मैसेज भेज पाएगा.
- उस व्यक्ति के भेजे गए मैसेज आपको स्पेस और ग्रुप मैसेज में नहीं दिखेंगे. हालांकि, आपके पास उन मैसेज को देखने का विकल्प होता है.
- वह व्यक्ति, स्पेस में भेजे गए मैसेज पढ़ सकेगा.
- आप और वह व्यक्ति, दोनों ही एक-दूसरे को भेजे गए पुराने मैसेज में बदलाव नहीं कर पाएंगे.
- उस व्यक्ति को Google की कुछ दूसरी सेवाओं में भी ब्लॉक किया जाता है.
- ब्लॉक किए जाने से पहले उस व्यक्ति ने जो भी लिंक या अटैचमेंट भेजे थे वे अब भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- अगर आप बुरे बर्ताव के लिए किसी व्यक्ति की शिकायत करते हैं, तो आपकी बातचीत के पिछले 50 मैसेज की कॉपी Google को समीक्षा के लिए भेजी जाती है.
- उस व्यक्ति के मैसेज, अपने Google खाते से डाउनलोड किए जा सकेंगे. अपना Google डेटा डाउनलोड करने का तरीका जानें.
Google Chat या Gmail में, ये काम किए जा सकते हैं:
Chat या Gmail में किसी व्यक्ति को ब्लॉक करना
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- अपनी बातचीत की सूची में, किसी डायरेक्ट मैसेज पर टैप करके रखें
ब्लॉक करें और शिकायत करें.
- अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है और वह व्यक्ति आपके संगठन का है, तो आपको ब्लॉक करें का विकल्प दिखता है.
- ज़रूरी नहीं: किसी व्यक्ति के बुरे बर्ताव की शिकायत करने के लिए, “इनकी शिकायत भी करें” के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें.
- अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपको सिर्फ़ अपने संगठन से बाहर के लोगों की शिकायत करने का विकल्प मिलता है.
- पुष्टि करने के लिए, ब्लॉक करें पर टैप करें.
Chat या Gmail में किसी व्यक्ति को अनब्लॉक करना
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू
सेटिंग पर टैप करें.
- सेटिंग खोलने के बाद, अपना ईमेल पता चुनें.
- ब्लॉक किए गए उपयोगकर्ताओं को मैनेज करें
अनब्लॉक करें
पर टैप करें.
- Gmail में: ब्लॉक किए गए उपयोगकर्ताओं को मैनेज करें
अनब्लॉक करें
पर टैप करें.
- Gmail में: ब्लॉक किए गए उपयोगकर्ताओं को मैनेज करें
ब्लॉक किए गए उपयोगकर्ताओं को मैनेज करें
किसी डायरेक्ट मैसेज को ब्लॉक करना और उसकी शिकायत करना
किसी व्यक्ति को ब्लॉक करने के बजाय, सीधी बातचीत या ग्रुप में डायरेक्ट मैसेज को ब्लॉक किया जा सकता है. आपके पास किसी स्पेस को ब्लॉक करने और उसकी शिकायत करने का विकल्प भी है.
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- अपनी बातचीत की सूची में, किसी डायरेक्ट मैसेज पर टैप करके रखें.
- ब्लॉक करें और शिकायत करें पर टैप करें.
- अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपको “इस बातचीत को ब्लॉक करें” विकल्प दिखता है.
- ज़रूरी नहीं: बुरे बर्ताव वाली बातचीत की शिकायत करने के लिए, "इस स्पेस की स्पैम के तौर पर या बुरे बर्ताव के लिए शिकायत करें" के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें.
- अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपको सिर्फ़ अपने संगठन से बाहर के लोगों की शिकायत करने का विकल्प मिलता है.
- पुष्टि करने के लिए, ब्लॉक करें पर टैप करें.
डायरेक्ट मैसेज या स्पेस में किसी व्यक्ति को ब्लॉक या अनब्लॉक करना
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- कोई डायरेक्ट मैसेज या स्पेस चुनें.
- सबसे ऊपर, बातचीत के नाम
सदस्यों को मैनेज करें पर टैप करें.
- व्यक्ति के नाम के बगल में मौजूद, ज़्यादा विकल्प
ब्लॉक करें या अनब्लॉक करें पर टैप करें.