पिछले अपडेट की तारीख: 11 सितंबर, 2025
ये नीतियां Google Chat (“Chat”) पर लागू होती हैं. इन नीतियों को लागू करते समय, हम शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला के मकसद से बनाए कॉन्टेंट के मामलों में छूट दे सकते हैं. इसके अलावा, अगर किसी कॉन्टेंट से लोगों को फ़ायदा हो, तो भी हम कार्रवाई नहीं करते. इन नीतियों में बदलाव किए जा सकते हैं, इसलिए समय-समय पर इन्हें देखते रहें. Chat में लोगों को ब्लॉक करने का तरीका जानें. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Google की सेवा की शर्तें भी पढ़ें.
बच्चों की सुरक्षा
ऐसा कॉन्टेंट न तो बनाएं, न अपलोड करें या न ही शेयर करें जिसका मकसद बच्चों के साथ यौन शोषण या बुरे बर्ताव को बढ़ावा देना हो. इसमें बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला हर तरह का कॉन्टेंट शामिल है. अगर आपको Google के किसी प्रॉडक्ट में ऐसा कॉन्टेंट दिखता है जो बच्चों के शोषण से जुड़ा हो सकता है, तो उसकी शिकायत करने के लिए, “बुरे बर्ताव की शिकायत करें” पर क्लिक करें. अगर आपको इंटरनेट पर कहीं और ऐसा कॉन्टेंट मिलता है, तो कृपया अपने देश में ऐसे मामलों से जुड़ी एजेंसी से संपर्क करें.
Google की सेवाओं का इस्तेमाल ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए नहीं किया जा सकता जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो. इसमें बच्चों के शोषण से जुड़ी ये गतिविधियां (इनके अलावा अन्य गतिविधियां भी) शामिल हो सकती हैं:
- यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाना-फुसलाना: उदाहरण के लिए, बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने या उससे ऑनलाइन कोई सेक्शुअल गतिविधि करवाने के मकसद से, उससे इंटरनेट पर दोस्ती करना और/या उसके साथ अश्लील तस्वीरों या वीडियो का लेन-देन करना
- सेक्सटॉर्शन (ऐसा यौन शोषण जिसमें पीड़ित से जुड़ा सेक्शुअल कॉन्टेंट शेयर करने की धमकी देकर, उसके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है): उदाहरण के लिए, किसी बच्चे की अंतरंग तस्वीरें होने का दावा करके या ऐसी असल तस्वीरें इस्तेमाल करके, उसे धमकाना या ब्लैकमेल करना
- किसी नाबालिग को अश्लील तरीके से दिखाना: उदाहरण के लिए, ऐसी तस्वीरें या वीडियो शेयर करना जिनमें बच्चों का यौन शोषण दिखाया गया हो, उसे बढ़ावा दिया गया हो या उसके लिए उकसाया गया हो या जिनमें बच्चों को इस तरह दिखाया गया हो जिससे उनका यौन शोषण होने का खतरा हो
- बच्चे की तस्करी: उदाहरण के लिए, व्यावसायिक तौर पर यौन शोषण के लिए, किसी बच्चे का विज्ञापन दिखाना या उसे उकसाना
अगर हमें ऐसे किसी भी कॉन्टेंट की जानकारी मिलती है, तो हम उसे हटा देंगे और उसके ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई करेंगे. इसमें नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) से कॉन्टेंट की शिकायत करना, प्रॉडक्ट की सुविधाओं का ऐक्सेस सीमित करना, और खाते बंद करना शामिल है. अगर आपको लगता है कि कोई बच्चा खतरे में है या वह यौन शोषण, बुरे बर्ताव या तस्करी का शिकार हुआ है, तो पुलिस से तुरंत संपर्क करें. अगर आपने पहले ही पुलिस से इसकी शिकायत कर दी है, लेकिन आपको अब भी मदद चाहिए या आपको लगता है कि हमारे प्रॉडक्ट की वजह से किसी बच्चे को कोई खतरा है या था, तो आपके पास Google से ऐसे व्यवहार की शिकायत करने का विकल्प है.
खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियां
Chat का इस्तेमाल गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने या ऐसी गतिविधियों, सामान, सेवाओं या सूचनाओं को बढ़ावा देने के लिए न करें जिनसे लोगों या जानवरों को गंभीर नुकसान होने का खतरा हो. हालांकि, हम शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला के मकसद से बनाए गए कॉन्टेंट में सामान्य जानकारी देने की अनुमति देते हैं, लेकिन लोगों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाने वाले या गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कॉन्टेंट की अनुमति नहीं है. अगर हमें गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना मिलती है, तो हम आपके ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई करेंगे. इसमें संबंधित संस्थाओं से आपकी शिकायत करना, कुछ प्रॉडक्ट के ऐक्सेस पर रोक लगाना या आपका Google खाता बंद करना शामिल हो सकता है.
धोखाधड़ी वाली गतिविधियां
उपयोगकर्ताओं को पैसे कमाने या नुकसान पहुंचाने के मकसद से धोखा न दें, उन्हें गुमराह न करें या भ्रम में न डालें. नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में धोखाधड़ी और बेईमानी के मकसद से निर्देश देना, भर्ती करना या इसकी सुविधा देना शामिल है. धोखाधड़ी वाले कॉन्टेंट में फ़र्ज़ी समीक्षाएं, “जल्दी अमीर बनें” जैसी स्कीम, ऐडवांस शुल्क, रोमांस, स्वीपस्टेक (एक तरह की लॉटरी), और निवेश से जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को दिखाना या बढ़ावा देना शामिल है. इसमें ऐसी अन्य गतिविधियां भी शामिल हो सकती हैं.
उत्पीड़न करना, डराना, और धमकाना
किसी का उत्पीड़न न करें और न ही किसी को डराएं या धमकाएं. हम इन गतिविधियों में दूसरों के शामिल होने या उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाने के लिए भी इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. इनमें किसी को नुकसान पहुंचाना, गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी देना, किसी को उसकी अनुमति के बिना सेक्शुअल तरीके से पेश करना, किसी की निजी जानकारी को उसे धमकाने के मकसद से सार्वजनिक करना, किसी हिंसा या त्रासदी के पीड़ितों को अपमानित करना या उनकी अहमियत को कम करके बताना, दूसरों को ऐसी गतिविधियों के लिए उकसाना या अन्य तरीकों से किसी का उत्पीड़न करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं. यह ध्यान रखें कि कई जगहों पर ऑनलाइन उत्पीड़न गैर-कानूनी है और उत्पीड़न करने वाले और पीड़ित व्यक्ति, दोनों के लिए उसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं. अगर हमें नुकसान पहुंचाने वाली या अन्य खतरनाक स्थितियों के बारे में जानकारी मिलती है, तो हम आपके ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई कर सकते हैं. इसमें संबंधित संस्थाओं से आपकी शिकायत करना, आपके लिए हमारे कुछ प्रॉडक्ट के ऐक्सेस पर रोक लगाना या आपके Google खाते को बंद करना शामिल हो सकता है.
नफ़रत फैलाने वाली भाषा
नफ़रत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल न करें. नफ़रत फैलाने वाली भाषा से हमारा मतलब ऐसे कॉन्टेंट से है जो खास तौर पर किसी व्यक्ति या ग्रुप की नस्ल या जाति, धर्म, दिव्यांगता, उम्र, राष्ट्रीयता, पूर्व सैनिक होने, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान), लिंग, और लिंग की पहचान के आधार पर उनके ख़िलाफ़ हिंसा को बढ़ावा देता हो या उसका समर्थन करता हो या जिसका मुख्य मकसद नफ़रत को बढ़ावा देना हो. इसके अलावा, परंपरागत भेदभाव या किसी वर्ग को हाशिये पर रखने जैसी हर तरह की असमानताएं भी इसके दायरे में आती हैं.
किसी दूसरे के नाम पर काम करना और अपनी पहचान को गलत तरीके से पेश करना
किसी दूसरे व्यक्ति या संगठन के नाम पर काम न करें या अपनी पहचान को गलत तरीके से पेश न करें. इसमें खुद को किसी ऐसे व्यक्ति या किसी संगठन के ऐसे प्रतिनिधि के तौर पर पेश करना शामिल है जो आप नहीं हैं. इसके अलावा, इसमें किसी उपयोगकर्ता या साइट की पहचान, योग्यता, मालिकाना हक, मकसद, प्रॉडक्ट, सेवाओं या कारोबार के बारे में गलत जानकारी देना भी शामिल है.
इसमें ऐसा कॉन्टेंट या वे खाते भी शामिल हैं जिनमें मालिकाना हक या मुख्य मकसद से जुड़ी जानकारी को गलत तरीके से पेश किया गया हो. इसमें किसी दूसरे देश की राजनीति, वहां के सामाजिक मुद्दों या सार्वजनिक विषयों से जुड़े कॉन्टेंट को वहां के उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के दौरान, अपने मूल देश की पहचान या अपने बारे में ज़रूरी जानकारी को गलत तरीके से पेश करना या जान-बूझकर छिपाना शामिल है.
मैलवेयर और इससे मिलता-जुलता, नुकसान पहुंचाने वाला कॉन्टेंट
मैलवेयर या ऐसा कॉन्टेंट शेयर न करें जो नेटवर्क, सर्वर, असली उपयोगकर्ता के डिवाइस या अन्य इन्फ़्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाए या उनके कामकाज में रुकावट डाले. इसमें मैलवेयर, वायरस, नुकसान पहुंचाने वाला कोड, नुकसान पहुंचाने वाला या अनचाहा सॉफ़्टवेयर या उससे मिलते-जुलते कॉन्टेंट को सीधे तौर पर होस्ट करना, एम्बेड करना या शेयर करना शामिल है. इसमें वायरस फैलाने वाला, पॉप-अप बनाने वाला, उपयोगकर्ता की मंज़ूरी के बिना सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश करने वाला या नुकसान पहुंचाने वाले कोड से उपयोगकर्ता पर असर डालने वाला कॉन्टेंट भी शामिल है. ज़्यादा जानकारी के लिए, सुरक्षित ब्राउज़िंग से जुड़ी हमारी नीतियां देखें.
सेक्सटॉर्शन और बिना अनुमति लिए, किसी व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाली अंतरंग तस्वीरें या वीडियो शेयर करना
किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसकी निजी और नग्न, सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाली या अंतरंग स्थिति वाली इमेज या वीडियो को सेव या शेयर न करें. अगर किसी व्यक्ति ने आपके साथ आपकी निजी और नग्न, सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाली इमेज या वीडियो शेयर किया है, तो उसकी शिकायत करने के लिए कृपया यहां जाएं.
किसी व्यक्ति के अश्लील, अंतरंग या उसे शर्मिंदा करने वाले कॉन्टेंट को शेयर करने की धमकी देकर, उसे मजबूर (अपनी ताकत का इस्तेमाल करके, उसे बहकाकर या उस पर दबाव डालकर) न करें. इसके अलावा, ऐसा करने के लिए न तो उसे उकसाएं और न ही इसके बदले उससे वित्तीय फ़ायदों या दूसरे सेक्शुअल कॉन्टेंट की मांग करें.
निजी और गोपनीय जानकारी
बिना अनुमति लिए, दूसरे लोगों की निजी या गोपनीय जानकारी को शेयर न करें या दूसरों को न दें. इसमें अमेरिका के सोशल सिक्योरिटी नंबर, बैंक खातों के नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, स्वास्थ्य से जुड़े निजी दस्तावेज़, और हस्ताक्षरों की इमेज जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल है. हालांकि, अगर यह जानकारी पहले से ही इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हो या किसी सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद हो, तो हम आम तौर पर ऐसे ज़्यादातर मामलों में कार्रवाई नहीं करते. जैसे, किसी सरकारी वेबसाइट पर राष्ट्रीय आईडी नंबर का दर्ज होना.
फ़िशिंग
इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल फ़िशिंग के लिए न करें. इसमें पासवर्ड, वित्तीय जानकारी, और सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसा संवेदनशील डेटा मांगना या इकट्ठा करना शामिल है.
स्पैम
स्पैम मैसेज न भेजें. इसमें ऐसा अनचाहा कॉन्टेंट शामिल है जो व्यावसायिक हो, प्रमोशन से जुड़ा हो, किसी ऑटोमेटेड प्रोग्राम की मदद से तैयार किया गया हो या लोगों को बार-बार दिखता हो. इसमें बड़े स्तर पर लोगों को लुभाने के लिए बनाया गया या गैर-ज़रूरी कॉन्टेंट भी शामिल है.
हिंसक संगठन और गतिविधियां
हिंसा में शामिल गैर-सरकारी संगठनों को यह प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. इसे हिंसक गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. ऐसा कॉन्टेंट शेयर न करें जो इस तरह के ग्रुप को अपनी गतिविधियां जारी रखने या उन्हें बढ़ावा देने में मदद मिलती हो. जैसे- लोगों की भर्ती करना, ऑनलाइन या ऑफ़लाइन गतिविधियां करने में इनकी मदद करना, नुकसान पहुंचा सकने वाले मैन्युअल या कॉन्टेंट शेयर करना, हिंसा में शामिल गैर-सरकारी संगठनों की विचारधारा का प्रचार करना, आतंकी गतिविधियों का प्रचार करना, हिंसा भड़काना या हिंसक गतिविधियों में शामिल गैर-सरकारी संगठनों के हमलों का समर्थन करना. हम कॉन्टेंट की गंभीरता के आधार पर, उसे शेयर करने वाले उपयोगकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई भी कर सकते हैं.
नीति उल्लंघन ठीक करने का तरीका
इन नीतियों का उल्लंघन करने वाले खातों को Google बंद कर सकता है. अगर आपका खाता बंद कर दिया गया है और आपको लगता है कि ऐसा गलती से हुआ है, तो अपने खाते का ऐक्सेस वापस पाने के लिए अनुरोध करने का तरीका जानें.