Google Chat के मैसेज खोजें

Google Chat में ये चीज़ें खोजी जा सकती हैं:

  • आपके सभी मैसेज.
  • ऐसे मैसेज जिनमें खास लोग शामिल होते हैं.
  • ऐसे मैसेज जिनमें खास तरह का कॉन्टेंट शामिल होता है, जैसे कि इमेज.

अहम जानकारी:

  • Gmail में Chat के मैसेज खोजने के लिए, Gmail में Chat चालू करें.
  • आप उन बातचीत के मैसेज खोज सकते हैं जिनका आप हिस्सा हैं या जिनमें शामिल होने का आपको न्योता मिला है.
  • अपने खोज के नतीजों को फ़िल्टर करने के लिए, खोज ऑपरेटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
  • Gmail API का इस्तेमाल करके मैसेज नहीं खोजे जा सकते.
  • अगर आपको संगठन में शामिल होने का न्योता मिला है, तब भी आपके पास उन स्पेस या बातचीत में मौजूद मैसेज खोजने का विकल्प नहीं होता जिन्हें किसी दूसरे संगठन के व्यक्ति ने बनाया है.

Chat और Gmail में मैसेज और स्पेस खोजना

Chat में मैसेज और स्पेस खोजे जा सकते हैं.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, चैट ऐप्लिकेशन या Gmail ऐप्लिकेशन खोलें.
    • Gmail में: सबसे नीचे, Chat पर टैप करें.
  2. सबसे ऊपर, खोज के लिए टेक्स्ट डालें.
  3. इनमें से कोई विकल्प चुनें:
    • सबसे नीचे, अपने कीबोर्ड पर, खोजें पर टैप करें.
    • हाल ही में की गई किसी खोज पर टैप करें.
  4. आप जिस नतीजे को खोलना चाहते हैं उस पर टैप करें.
  5. खोज पूरी होने के बाद, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद “मैसेज” और “स्पेस” के नतीजों के बीच स्विच किया जा सकता है.
    • मिलते-जुलते स्पेस की सूची देखने के लिए, स्पेस पर टैप करें.
    • इस तरह के स्पेस ढूंढने के लिए कोई फ़िल्टर चुनें:
      • सभी स्पेस: ऐसे स्पेस जिनमें आप शामिल हैं या जिनमें आप शामिल नहीं हैं.
      • संगठन से बाहर के और संगठन के स्पेस: अपने संगठन से बाहर के और संगठन के स्पेस को फ़िल्टर करें.

स्पेस या बातचीत में मैसेज खोजना

  1. Chat में, वह बातचीत खोलें जिसमें आपको खोजना है.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा विकल्प इसके बाद बातचीत में खोजें पर टैप करें.
  3. खोज के लिए टेक्स्ट डालें.
  4. आप जिस नतीजे को खोलना चाहते हैं उस पर टैप करें.

मैसेज और स्पेस फ़िल्टर करना और क्रम से लगाना

  1. Chat में सबसे ऊपर, खोजने के लिए टेक्स्ट डालें.
    • टेक्स्ट डालते ही आपको नीचे फ़िल्टर दिखने लगेंगे.
  2. इस तरह के मैसेज ढूंढने के लिए कोई फ़िल्टर चुनें:
    • भेजने वाला: खास लोगों से मिले मैसेज.
    • जिसमें ये कहा गया हो: ऐसे मैसेज जो किसी खास बातचीत या स्पेस में कहे गए हैं.
    • अटैचमेंट: ऐसे मैसेज जिनमें दस्तावेज़, स्प्रेडशीट, स्लाइड वगैरह शामिल हैं.
    • तारीख: ऐसे मैसेज जो किसी खास तारीख की सीमा के दौरान भेजे गए हैं.
    • जिसमें लिंक हो: ऐसे मैसेज जिनमें लिंक शामिल हैं.
    • जिसमें मुझे टैग किया गया हो: ऐसे मैसेज जिनमें आपका नाम टैग किया गया है.
    • सिर्फ़ वे बातचीत जिनका मैं हिस्सा हूं: उन बातचीत से मिले मैसेज जिनके आप सदस्य हैं.
  3. ज़रूरी नहीं: मैसेज को क्रम से लगाने के लिए, फ़िल्टर के नीचे मौजूद क्रम से लगाएं मेन्यू पर टैप करें.
    • सबसे ज़्यादा काम के नतीजे: खोज के लिए इस्तेमाल किए गए टेक्स्ट के मुताबिक, मैसेज को क्रम से लगाएं.
    • हाल ही के नतीजे: मैसेज को नए से पुराने के क्रम में लगाएं.
  4. “खोज के नतीजे” पेज पर, मैसेज और स्पेस के नतीजों के बीच स्विच किया जा सकता है.
    • मिलते-जुलते स्पेस की सूची देखने के लिए, स्पेस पर टैप करें.
    • इस तरह के स्पेस ढूंढने के लिए कोई फ़िल्टर चुनें:
      • सभी स्पेस: ऐसे स्पेस जिनमें आप शामिल हैं या जिनमें आप शामिल नहीं हैं.
      • संगठन से बाहर के और संगठन के स्पेस: अपने संगठन से बाहर के और संगठन के स्पेस को फ़िल्टर करें.
  5. खोज के किसी नतीजे पर टैप करें.
    • आप जिन स्पेस का हिस्सा नहीं हैं उनके नतीजे दिख सकते हैं. स्पेस में शामिल होने के लिए, मैसेज के बगल में, शामिल हों पर टैप करें.

सुझाए गए खोज के नतीजे मिटाना

Chat के खोज बार में टाइप करते ही, खोज इतिहास के हिसाब से सुझाव मिलने लगते हैं. सुझाए गए खोज के नतीजे में से सही मैसेज चुने जा सकते हैं.

  • सुझाव, इस्तेमाल करने के 90 दिनों तक सेव रहते हैं.
  • सुझावों के लिए खोज इतिहास को Chat और Gmail में Chat के बीच शेयर नहीं किया जाता है.
  • हाल ही में की गई खोज या अपने पूरे खोज इतिहास को मिटाया जा सकता है.
  1. Chat में, खोज बार पर टैप करें.
  2. “हाल ही में की गई खोजें” सेक्शन में जाकर, ये काम किए जा सकते हैं:
    • हाल ही में की गई किसी खोज को मिटाने के लिए: किसी खोज पर टैप करके रखें इसके बाद मिटाएं पर टैप करें.
    • सभी खोज मिटाना: सभी मिटाएं पर टैप करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
823907428923739898
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1026838
false
false
false
false
false