जब आपको किसी स्पेस में शामिल होने का न्योता मिलता है, तो आप उस स्पेस की झलक और उसके मैसेज का इतिहास देख सकते हैं.
किसी स्पेस को छोड़ने के बाद:
- इसमें सिर्फ़ तभी शामिल हुआ जा सकता है, जब स्पेस में मौजूद कोई दूसरा व्यक्ति आपको स्पेस में शामिल करे या इसमें शामिल होने का न्योता भेजे.
- आपको स्पेस में चल रही बातचीत की मौजूदा थ्रेड के बारे में अपडेट नहीं मिलेंगे.
उस स्पेस में फिर से शामिल होने पर, आपको सभी मैसेज का इतिहास दिखेगा. अगर कोई व्यक्ति आपको स्पेस से हटाता है, तो न्योता मिलने के बाद ही आपको उस स्पेस में शामिल किया जा सकेगा.
ध्यान दें:: अगर स्पेस का ऐक्सेस संगठन के सभी सदस्यों के साथ शेयर किया गया है, तो उसमें फिर से कभी भी शामिल हुआ जा सकता है. ओपन स्पेस के बारे में जानें.
किसी स्पेस में शामिल होना
अहम जानकारी: अगर स्पेस का मालिक या मैनेजर, स्पेस में शामिल होने का अनुरोध करने का विकल्प बंद कर देता है, तो आपके पास स्पेस में शामिल होने का अनुरोध करने का विकल्प नहीं होता.
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- सबसे नीचे मौजूद नेविगेशन मेन्यू में, नई चैट
स्पेस ब्राउज़ करें
पर टैप करें.
- कोई स्पेस खोजें.
- आपको जिन स्पेस में शामिल होने का न्योता मिला है वे सूची में सबसे ऊपर दिखते हैं.
- स्पेस के नाम या देखें पर टैप करें.
- अगर स्पेस खुला है, तो शामिल हों
पर टैप करें. मैसेज की झलक भी देखी जा सकती है.
- अगर स्पेस निजी है या उसे ढूंढने की सुविधा चालू है और स्पेस में शामिल होने की अनुमति है, तो उसमें शामिल होने का अनुरोध सबमिट किया जा सकता है.
- अगर स्पेस खुला है, तो शामिल हों
अहम जानकारी:
- ज़्यादा विकल्प देखने के लिए, किसी बातचीत को दबाकर रखें.
- किसी स्पेस में शामिल होने का अनुरोध करने पर, स्पेस के मालिक या मैनेजर को आपका अनुरोध मिलने पर, उनके साथ आपका उपयोगकर्ता नाम, ईमेल पता, और अवतार शेयर किया जाता है. ऐसा हो सकता है कि कुछ स्पेस में शामिल होने के अनुरोधों को अनुमति न दी जाए.
कोई स्पेस छोड़ना
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- सबसे नीचे मौजूद नेविगेशन मेन्यू में, सेक्शन
पर टैप करें.
- आपको, जिस स्पेस को छोड़ना है उसे खोलें.
- सबसे ऊपर, स्पेस के नाम पर टैप करें.
- छोड़ें
स्पेस छोड़ें पर टैप करें.
सलाह: ज़्यादा विकल्प देखने के लिए, किसी बातचीत को दबाकर रखें.
किसी स्पेस में फिर से शामिल होना
- अपने iPhone या iPad पर, Chat ऐप्लिकेशन
या Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
पर टैप करें.
- Gmail में: सबसे नीचे, Chat
- सबसे नीचे मौजूद नेविगेशन मेन्यू में, नई चैट
स्पेस ब्राउज़ करें
पर टैप करें.
- कोई स्पेस खोजें.
- स्पेस के नाम या देखें पर टैप करें.
- अगर स्पेस खुला है, तो शामिल हों
पर टैप करें. मैसेज की झलक भी देखी जा सकती है.
- अगर स्पेस निजी है या उसे ढूंढने की सुविधा चालू है और स्पेस में शामिल होने की अनुमति है, तो उसमें शामिल होने का अनुरोध सबमिट किया जा सकता है.
- अगर स्पेस खुला है, तो शामिल हों
ध्यान दें: आपने जो स्पेस बनाया है उसे मिटाया जा सकता है. स्पेस मिटाने का तरीका जानें.