Google Chat का इस्तेमाल करके, एक या एक से ज़्यादा लोगों को डायरेक्ट मैसेज भेजे जा सकते हैं. किसी टीम के साथ बातचीत जारी रखने के लिए, स्पेस बनाया जा सकता है. इसका इस्तेमाल करके सभी लोगों को एक साथ मैसेज भेजा जा सकता है.
अगर ऐप्लिकेशन उपलब्ध हो, तो अपने काम को ऑटोमेट करने के लिए भी, उनका इस्तेमाल किया जा सकता है. Google Chat में ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता होना ज़रूरी है. साथ ही, आपके Google Workspace एडमिन को ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की अनुमति देनी होगी.
VoiceOver से चैट करें
iOS पर Chat ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय आप हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल करके और टैप करके, अपने मैसेज और स्पेस में नेविगेट कर सकते हैं, उन्हें पढ़ सकते हैं, और मैनेज कर सकते हैं. यह ऐप्लिकेशन VoiceOver के साथ काम करता है.
iOS सुलभता सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Apple सहायता पर जाएं.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.