Google Chat में मौजूद किसी स्पेस के लिए ईमेल पता बनाया जा सकता है, ताकि उसमें आसानी से ईमेल भेजे जा सकें.
किसी स्पेस के लिए ईमेल पता जनरेट करने का तरीका
Google Chat में मौजूद किसी स्पेस के लिए ईमेल पता जनरेट किया जा सकता है, ताकि उस स्पेस को आसानी से ईमेल भेजे जा सकें. जनरेट किए गए पते पर भेजे गए ईमेल, स्पेस में भी पोस्ट किए जाते हैं.
अहम जानकारी: सिर्फ़ स्पेस मैनेजर ही ईमेल पते जनरेट कर सकते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- Gmail में: बाईं ओर, Chat पर क्लिक करें.
- वह स्पेस खोलें जिसके लिए आपको ईमेल पता जनरेट करना है.
- Chat में सबसे ऊपर मौजूद स्पेस का नाम चुनें.
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू में जाकर, स्पेस की सेटिंग
पर क्लिक करें.
- “ईमेल” में जाकर, ईमेल पता जनरेट करें
पर क्लिक करें.
- “ईमेल पता जनरेट करें” पर क्लिक करने से, स्पेस का ईमेल पता जनरेट हो जाता है. यह ईमेल पता, किसी Google ग्रुप के ईमेल पते से लिंक होता है.
- स्पेस मैनेजर (इस मामले में, लिंक किए गए ईमेल पते वाले Google ग्रुप के मालिक) ये काम कर सकते हैं:
- स्पेस के ईमेल पते की सेटिंग अपडेट करना. इसके लिए, ईमेल मैनेज करें
ऐडवांस सेटिंग को चुनें.
- ईमेल पते को पसंद के मुताबिक बनाना. किसी स्पेस के लिए ईमेल पते को पसंद के मुताबिक बनाने के बारे में ज़्यादा जानें.
- स्पेस के ईमेल पते की सेटिंग अपडेट करना. इसके लिए, ईमेल मैनेज करें
- किसी स्पेस को ईमेल भेजने के लिए, जनरेट किए गए ईमेल पते को कॉपी करके उस ईमेल के "पाने वाला" या "कॉपी" फ़ील्ड में चिपकाएं जो आपको स्पेस में भेजना है.
- किसी स्पेस को भेजे गए ईमेल, ईमेल कार्ड में सामान्य टेक्स्ट के तौर पर दिखते हैं. ईमेल कार्ड में ईमेल का एक स्निपेट शामिल होता है. इससे स्पेस के सदस्यों को ईमेल का कॉन्टेक्स्ट समझने में मदद मिलती है.
- किसी Google ग्रुप में पूरा ईमेल, उसमें मौजूद लिंक और अटैचमेंट देखने के लिए, ईमेल कार्ड में मैसेज देखें पर टैप करें. किसी चैट स्पेस में पूरा ईमेल देखने के लिए, ज़्यादा दिखाएं पर क्लिक करें.
- इस सुविधा को हटाने के लिए, ईमेल पते को बंद किया जा सकता है या मिटाया जा सकता है.
- मोबाइल उपयोगकर्ता, किसी स्पेस को ईमेल भेजने के लिए उसका ईमेल पता देख सकते हैं और उसे कॉपी कर सकते हैं. हालांकि, वे ईमेल पता जनरेट या मैनेज नहीं कर सकते. जैसे कि ईमेल पता पसंद के मुताबिक बनाना, उसे बंद करना, और उसे मिटाना.
- ईमेल पता बनाने के बाद स्पेस में जोड़े गए स्पेस मैनेजर, ईमेल पते को बंद कर सकते हैं. हालांकि, वे उस ईमेल पते को तब तक नहीं मिटा सकते, जब तक कि वे Google ग्रुप के मालिक न हों. किसी व्यक्ति को ग्रुप का मालिक बनाने का तरीका जानें.
- Groups की मौजूदा नीतियों को ध्यान में रखा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर एडमिन ने ग्रुप बनाने की सुविधा बंद कर दी है, तो उपयोगकर्ता Chat में मौजूद स्पेस के लिए ईमेल जनरेट नहीं कर पाएंगे. अगर एडमिन ने Groups (groups.google.com) का ऐक्सेस बंद कर दिया है, तो उपयोगकर्ता पूरा ईमेल नहीं देख पाएंगे या Groups में ईमेल को मैनेज नहीं कर पाएंगे.
- फ़िलहाल, किसी स्पेस और उसके सदस्यों को Calendar के इवेंट में शामिल होने का न्योता भेजने के लिए, स्पेस के ईमेल पते का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
स्पेस का ईमेल पता अपडेट करने का तरीका
किसी स्पेस का ईमेल पता बदला जा सकता है, ताकि स्पेस के सदस्य उसे आसानी से पहचान पाएं. ईमेल पता अपडेट करने पर, स्पेस में पिछले पते पर भेजे गए ईमेल नहीं दिखेंगे. स्पेस में पुराने ईमेल कार्ड तो मौजूद रहेंगे, लेकिन कार्ड में "मैसेज देखें" बटन पर क्लिक करने पर पूरा ईमेल नहीं खुलेगा.
स्पेस का ईमेल पता अपडेट करने के लिए:- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- Gmail में: बाईं ओर, Chat पर क्लिक करें.
- जिस स्पेस का ईमेल पता अपडेट करना है उसे खोलें.
- Chat में सबसे ऊपर मौजूद स्पेस का नाम चुनें.
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू में जाकर, स्पेस की सेटिंग
पर क्लिक करें.
- ईमेल मैनेज करें
ऐडवांस सेटिंग को चुनें (इससे आपको Google Groups पर रीडायरेक्ट किया जाएगा).
- ग्रुप के ईमेल पते वाली फ़ील्ड में अपने स्पेस का नया ईमेल पता लिखें.
- बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.
स्पेस का ईमेल पता बंद करने या मिटाने का तरीका
किसी स्पेस के लिए जनरेट किए गए ईमेल पते को बंद करने या मिटाने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- Gmail में: बाईं ओर, Chat पर क्लिक करें.
- वह स्पेस खोलें जिसका ईमेल पता बंद करना या मिटाना है.
- Chat में सबसे ऊपर मौजूद स्पेस का नाम चुनें.
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू में जाकर, स्पेस की सेटिंग
पर क्लिक करें.
- जनरेट किए गए ईमेल पते के बगल में मौजूद, ईमेल मैनेज करें पर क्लिक करें. इसके बाद, उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनें:
- ईमेल पता बंद करना:
- इस पते पर भेजे गए ईमेल, अब स्पेस में नहीं दिखेंगे.
- लिंक किए गए ईमेल पते वाले Google ग्रुप में ईमेल दिखते रहेंगे.
- ईमेल पते को मिटाना:
- जनरेट किया गया ईमेल पता हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा.
- स्पेस में पहले भेजे गए ईमेल कार्ड, स्पेस में मौजूद रहेंगे. हालांकि, कार्ड में मौजूद “मैसेज देखें” बटन पर क्लिक करने पर, पूरा ईमेल नहीं खुलेगा.
-
स्पेस मैनेजर को नया ईमेल पता बनाना होगा, ताकि स्पेस में फिर से ईमेल भेजे जा सकें.
- ईमेल पता बंद करना: