अपने मोबाइल ब्राउज़र में Google Calendar का इस्तेमाल किया जा सकता है.
किसी मोबाइल ब्राउज़र में Calendar खोलना
अहम जानकारी: अगर आपके ब्राउज़र में Calendar नहीं खुलता है, तो कोई दूसरा ब्राउज़र आज़माएं या Calendar ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें. जानें कि Calendar कौन-कौनसे ब्राउज़र पर काम करता है.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, ब्राउज़र खोलें.
- calendar.google.com पर जाएं.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
सलाह:
- ऑफ़लाइन होने पर, Calendar में सिंक किए गए इवेंट देखे जा सकते हैं. किसी मोबाइल ब्राउज़र में इवेंट बनाने या उनमें बदलाव करने के लिए, इंटरनेट से कनेक्ट करें.
- मोबाइल ब्राउज़र पर Calendar में साइन इन करने के बाद, बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए आपके डिवाइस पर डेटा सेव किया जा सकता है. अपने ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर, इस डेटा को ऐक्सेस किया और मिटाया जा सकता है. जैसे, आप Chrome पर अपनी वेबसाइट की कॉन्टेंट सेटिंग बदल सकते हैं. ब्राउज़र का डेटा मिटाने का तरीका जानने के लिए, अपने ब्राउज़र के सहायता केंद्र पर जाएं.
मोबाइल ब्राउज़र में Calendar का इस्तेमाल करना
अहम जानकारी: Calendar के मोबाइल वेब वर्शन पर सूचनाएं पाने की सुविधा काम नहीं करती. इवेंट की सूचनाएं पाने के लिए, Calendar ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करें. Calendar ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करने का तरीका जानें.
कैलेंडर का व्यू दिन और महीने के हिसाब से बदलना- कैलेंडर का व्यू दिन और महीने के हिसाब से बदलने के लिए, पेज में सबसे ऊपर मौजूद दिन या महीना पर टैप करें.
- कैलेंडर का व्यू आज की तारीख पर सेट करने के लिए, आज पर टैप करें.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, कोई ब्राउज़र खोलें.
- calendar.google.com पर जाएं.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में, बनाएं
पर टैप करें.
- अपने इवेंट की जानकारी जोड़ें.
- किसी व्यक्ति को अपने इवेंट में शामिल होने का न्योता देने के लिए, "इस मीटिंग में किसी व्यक्ति को जोड़ें" में जाकर उसका ईमेल पता डालें.
- सेव करें पर टैप करें.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, कोई ब्राउज़र खोलें.
- calendar.google.com पर जाएं.
- वह इवेंट खोलें, जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं.
- इवेंट मिटाने के लिए, मिटाएं
ठीक है पर टैप करें.
- इवेंट में बदलाव करने के लिए, बदलाव करें पर टैप करें.
- इवेंट मिटाने के लिए, मिटाएं
- बदलाव करने के बाद, सेव करें टैप करें.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, कोई ब्राउज़र खोलें.
- calendar.google.com पर जाएं.
- सबसे नीचे दाएं कोने में, सेटिंग पर टैप करें.
- किसी कैलेंडर को दिखाने या छिपाने के लिए, उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर टैप करें.
- सेव करें पर टैप करें.
किसी मोबाइल ब्राउज़र में Calendar से जुड़ी समस्याएं हल करना
अगर आपको गड़बड़ी का कोई मैसेज मिलता है, तो:
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, कोई दूसरा ब्राउज़र डाउनलोड करें.
- अपने मोबाइल ब्राउज़र में, कुकी चालू करें.
- अपने डिवाइस के ऐप स्टोर में, Calendar ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करें.