अपने इवेंट के बारे में सूचनाएं पाने के लिए, सूचना सेटिंग बदली जा सकती हैं या सेट अप की जा सकती हैं. आपको ये सूचनाएं मिलती हैं:
- अपने फ़ोन पर
- आपके वेब ब्राउज़र में
- ईमेल से
अपनी सूचना सेटिंग, एक या कई इवेंट के लिए बदली जा सकती है.
सलाह: आपको उन फ़्लाइट या रिज़र्वेशन के लिए सूचनाएं नहीं मिलेंगी जिन्हें Gmail जोड़ता है.
सूचनाएं चालू या बंद करने का तरीका
आपको इवेंट की सूचनाएं मिल सकती हैं:
- ईमेल से: आपको ईमेल से अपडेट मिलेंगे.
- डेस्कटॉप पर सूचनाओं के तौर पर: जब आपका कैलेंडर खुला होता है, तब ये सूचनाएं आपके वेब ब्राउज़र के बाहर पॉप अप होती हैं.
- सूचनाओं के तौर पर: Google Calendar की विंडो में दिखती हैं.
सलाह: अगर आप Calendar का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो जब कोई व्यक्ति आपको इवेंट का न्योता देता है, उसमें बदलाव करता है या मिटाता है, तो आपको ईमेल मिलते हैं.
सभी इवेंट के लिए सूचनाएं चालू या बंद करना
अहम जानकारी:
- सेटिंग बदलने के लिए, आपको Chrome या Safari जैसे वेब ब्राउज़र में Calendar खोलना होगा.
- अगर आपसे “calendar.google.com” को सूचनाएं दिखाने की अनुमति देने के लिए कहा जाए, तो आपको इसकी अनुमति देनी होगी.
आपके सभी इवेंट के लिए, सूचनाओं की सुविधा के काम करने का तरीका बदलने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग मेन्यू
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाईं ओर मौजूद “सामान्य” सेक्शन में जाकर, सूचना सेटिंग पर क्लिक करें.
- “सूचना सेटिंग” में, ये काम किए जा सकते हैं:
- सूचनाएं पाने की सुविधा चालू या बंद करना: सूचनाएं ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और सूचनाएं पाने का तरीका चुनें.
- सूचनाओं को स्नूज़ (थोड़ी देर के लिए बंद) करने का समय बदलना: “डेस्कटॉप सूचनाएं” चालू करें. इसके बाद, स्नूज़ की गई सूचनाएं दिखाएं पर क्लिक करें और सूचनाएं दिखाने के लिए अपने हिसाब से समय चुनें.
- किसी इवेंट में शामिल होने के लिए “हां” या “शायद” में जवाब देने पर ही सूचना पाएं: “मुझे सिर्फ़ तब सूचनाएं भेजें, जब मैंने 'हां' या 'शायद' में जवाब दिया हो” के बगल में मौजूद बॉक्स पर क्लिक करें.
सलाह: आपको सूचनाओं को स्नूज़ करने की सुविधा सिर्फ़ Chrome ब्राउज़र पर ही मिलेगी. अगर आपने एक ही इवेंट के लिए, कई बार सूचनाएं पाने का विकल्प चुना है, तो आखिरी बार सूचना मिलने पर ही आपको उसे स्नूज़ करने (फ़िलहाल हटाने) का विकल्प दिखेगा.
किसी एक इवेंट के लिए सूचनाएं पाने की सुविधा चालू या बंद करना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- इवेंट
इवेंट में बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- सूचनाओं के बगल में,
:
- सूचनाएं पाने की सेटिंग में बदलाव करने के लिए: चुनें कि आप इवेंट की सूचनाएं फ़ोन या कंप्यूटर पर पाना चाहते हैं या ईमेल से. आप पहले से तय कर सकते हैं कि आप कितनी बार सूचनाएं पाना चाहते हैं.
- सूचना पाने का कोई और तरीका जोड़ने के लिए: सूचना जोड़ें पर क्लिक करें.
- सूचना पाने की सुविधा हटाने के लिए: हटाएं
पर क्लिक करें.
- सबसे ऊपर, सेव करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: आपके पास ईमेल, डेस्कटॉप अलर्ट या दोनों के ज़रिए सूचनाएं पाने का विकल्प होता है. आपके किए गए बदलाव सिर्फ़ आपके लिए लागू होते हैं.
किसी कैलेंडर के लिए, सूचनाएं चालू या बंद करना
किसी कैलेंडर के लिए, सूचनाओं की सुविधा के काम करने का तरीका बदलने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग मेन्यू
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाईं ओर मौजूद “मेरे कैलेंडर की सेटिंग” में जाकर, उस कैलेंडर पर क्लिक करें जिसे आपको बदलना है
कैलेंडर की सेटिंग पर क्लिक करें.
- “इवेंट की सूचनाएं” और “पूरे दिन वाले इवेंट की सूचनाएं” में जाकर:
- सूचनाएं पाने की सेटिंग में बदलाव करने के लिए: चुनें कि आप इवेंट की सूचनाएं फ़ोन या कंप्यूटर पर पाना चाहते हैं या ईमेल से. आप पहले से तय कर सकते हैं कि आप कितनी बार सूचनाएं पाना चाहते हैं.
- सूचना पाने का कोई और तरीका जोड़ने के लिए: सूचना जोड़ें पर क्लिक करें.
- सूचना पाने की सुविधा हटाने के लिए: सूचना हटाएं
पर क्लिक करें.
कैलेंडर की सूचनाएं काम न करने पर आने वाली समस्याओं को ठीक करना
अगर आपको इवेंट की सूचनाएं नहीं मिलती हैं, तो Google कैलेंडर को सूचनाएं भेजने की अनुमति देने के लिए, अपनी ब्राउज़र सेटिंग अपडेट करें. आपको यह भी पक्का करना चाहिए कि:
- आपके कैलेंडर के लिए सूचनाओं की सुविधा चालू हो. जांच करने के लिए, ऊपर दिए गए चरणों का पालन किया जा रहा हो.
- आपका ब्राउज़र, सूचनाएं दिखा सकता हो. अगर आपने ऐसा नहीं किया है, तो डेस्कटॉप सूचनाएं चालू करें.
- आपके वेब ब्राउज़र में Google कैलेंडर अब भी खुला है.
Google Chrome
- अपने कंप्यूटर पर Google Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग पर क्लिक करें.
- निजता और सुरक्षा
साइट की सेटिंग
सूचनाएं पर क्लिक करें.
- “सूचनाएं भेजने की अनुमति है” के बगल में, जोड़ें पर क्लिक करें.
- “साइट” फ़ील्ड में, “calendar.google.com” डालें.
- जोड़ें पर क्लिक करें.
दूसरे ब्राउज़र
अहम जानकारी: सटीक निर्देशों के लिए, अपने ब्राउज़र की सहायता साइट देखें:
- अपने कंप्यूटर पर अपना वेब ब्राउज़र खोलें.
- अपने ब्राउज़र की 'सूचना की प्राथमिकताएं' पर जाएं.
- calendar.google.com के लिए अनुमतियां जोड़ें.
सलाह: अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपका एडमिन आपके कैलेंडर के इवेंट में बदलाव कर सकता है. जब वह कोई बदलाव करता है, तो आपको उसकी कोई सूचना नहीं मिलती.