अलग-अलग तरह के इवेंट को ट्रैक करने के लिए, नए कैलेंडर बनाए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, आने वाले अभ्यास मैचों और मुकाबलों को ट्रैक करने के लिए, "फ़ुटबॉल" नाम का एक कैलेंडर बनाएं.
एक नया कैलेंडर सेट अप करना
अहम जानकारी: नए कैलेंडर सिर्फ़ ब्राउज़र की मदद से बनाए जा सकते हैं. कोई कैलेंडर बनाने के बाद, उसे ब्राउज़र और Calendar ऐप्लिकेशन, दोनों जगहों से ऐक्सेस किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, "दूसरे कैलेंडर" के बगल में, दूसरे कैलेंडर जोड़ें
नया कैलेंडर बनाएं पर क्लिक करें.
- अपने कैलेंडर को नाम दें और उसमें जानकारी जोड़ें.
- कैलेंडर बनाएं क्लिक करें.
सलाह:
- कोई कैलेंडर बनाने और शेयर करने के बाद, उसमें इवेंट शेड्यूल किया जा सकता है. शेयर किए गए कैलेंडर में कोई इवेंट बनाने का तरीका जानें.
- कैलेंडर बनाने वाला व्यक्ति, अपने-आप उसका मालिक बन जाता है.
- सिर्फ़ मालिक ही कैलेंडर को हमेशा के लिए मिटा सकता है या किसी दूसरे व्यक्ति को मालिकाना हक ट्रांसफ़र कर सकता है. Google Calendar में कैलेंडर या इवेंट ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.
वे कैलेंडर देखना जो आपने बनाए हैं
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- पेज के बाईं ओर "मेरे कैलेंडर" के अंतर्गत, अपना कैलेंडर ढूंढें.
- उस कैलेंडर के इवेंट देखने या छिपाने के लिए, कैलेंडर के नाम पर क्लिक करें.
- किसी कैलेंडर को अपनी सूची से हटाने के लिए, कैलेंडर के नाम के बगल में मौजूद विकल्प
सूची से छिपाएं पर क्लिक करें.
अपने कैलेंडर का नाम बदलना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- पेज के बाईं ओर "मेरे कैलेंडर" के अंतर्गत, अपना कैलेंडर ढूंढें.
- अपने कैलेंडर के बगल में मौजूद विकल्प
सेटिंग और शेयर करना पर क्लिक करें.
- सबसे ऊपर मौजूद "नाम" बॉक्स में, कोई नया नाम डालें.
अपने कैलेंडर का रंग बदलना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- पेज के बाईं ओर "मेरे कैलेंडर" के अंतर्गत, अपना कैलेंडर ढूंढें.
- अपने कैलेंडर के बगल में मौजूद विकल्प
पर क्लिक करें
- अपने कैलेंडर के लिए कोई रंग चुनें या अपनी पसंद का रंग जोड़ें
पर क्लिक करें.