अपना कैलेंडर शेयर करना

अहम जानकारी: अगर ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपका एडमिन यह तय करता है कि कैलेंडर शेयर किया जा सकता है या नहीं. अगर आपको कैलेंडर शेयर करने में समस्या आ रही है, तो अपने एडमिन से संपर्क करने का तरीका जानें.

Google Calendar में, अपना कोई भी कैलेंडर शेयर किया जा सकता है. साथ ही, दूसरों का वह कैलेंडर भी शेयर किया जा सकता है जिसे शेयर करने की अनुमति आपके पास है. किसी व्यक्ति के साथ अपना कैलेंडर शेयर करने पर:

  • आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि वह व्यक्ति आपके कैलेंडर में क्या कर सकता है और कौनसी जानकारी देख सकता है.
  • उसे एक ईमेल मिलता है. आपका कैलेंडर ऐक्सेस करने के लिए, उसे ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • आपके पास अपना कैलेंडर शेयर करने की सुविधा को किसी भी समय बंद करने का विकल्प होता है.

अपना कैलेंडर, लोगों या ग्रुप के साथ शेयर करना

अहम जानकारी: अगर आपको कोई ऐसा कैलेंडर शेयर करना है जिसका मालिकाना हक आपके पास नहीं है, तो यह ज़रूरी है कि उस कैलेंडर के मालिक ने आपको “बदलाव करने और शेयर करने की सेटिंग मैनेज करने का ऐक्सेस” दिया हो.

पहला चरण: वह कैलेंडर ढूंढना जिसे आपको शेयर करना है

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Calender ऐप्लिकेशन Calendar खोलें.
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू इसके बाद सेटिंग पर टैप करें.
  3. वह कैलेंडर चुनें जिसे आपको शेयर करना है.

दूसरा चरण: यह चुनना कि आपको अपना कैलेंडर किसके साथ शेयर करना है

  1. “इनके साथ शेयर किया गया” में जाकर, लोगों या ग्रुप को जोड़ें पर टैप करें.
    • अगर आपने इसे पहले ही दूसरों के साथ शेयर किया है, तो आपको यहां उनके नाम दिखेंगे.
    • किसी व्यक्ति के साथ कैलेंडर शेयर करने की सुविधा बंद करने के लिए, उसके नाम के बगल में, हटाएं पर टैप करें.
  2. खोज बॉक्स में, किसी व्यक्ति या ग्रुप का नाम डालें और उसे चुनें.
    • एक साथ एक से ज़्यादा लोगों या ग्रुप को जोड़ा जा सकता है.

तीसरा चरण: यह चुनना कि लोग आपके कैलेंडर में क्या-क्या कर सकते हैं

तय करें कि आपको अन्य लोगों को अपने कैलेंडर का कितना और किस तरह का ऐक्सेस देना है:

  • खाली/व्यस्त होने की जानकारी ही दिखाएं (बाकी जानकारी छिपाएं): लोग सिर्फ़ यह देख पाएंगे कि आप खाली हैं या व्यस्त. उन्हें आपके इवेंट के नाम या अन्य जानकारी नहीं दिखेगी.
  • इवेंट से जुड़ी सारी जानकारी दिखाएं: लोग आपके कैलेंडर में मौजूद सारी जानकारी देख पाएंगे. इसमें इवेंट के नाम, वे कब होंगे, कहां होंगे, और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी शामिल है.
    • अगर आपने किसी इवेंट को “निजी” के तौर पर सेट किया है, तो वे उसकी जानकारी नहीं देख पाएंगे.
    • अगर आपने “मेहमानों की सूची देखें” अनुमति चालू नहीं की है, तो उन्हें यह नहीं दिखेगा कि और किन लोगों को न्योता भेजा गया है.
  • इवेंट में बदलाव करें: लोग आपके कैलेंडर में मौजूद इवेंट में बदलाव कर पाएंगे. वे यह भी देख पाएंगे कि कोई इवेंट किन लोगों के साथ शेयर किया गया है.
  • बदलाव करें और शेयर करने की सेटिंग मैनेज करें: लोग आपके कैलेंडर में मौजूद इवेंट को पूरी तरह कंट्रोल कर पाएंगे. वे ये काम कर पाएंगे:
    • नए इवेंट जोड़ना.
    • इवेंट में बदलाव करना या उन्हें मिटाना.
    • आपका कैलेंडर किन-किन लोगों के साथ शेयर रहे, इस ऐक्सेस में बदलाव करना.

शेयर किए गए कैलेंडर के लिए उपलब्ध, ऐक्सेस की अलग-अलग अनुमतियों के बारे में जानें.

चौथा चरण: कैलेंडर का न्योता भेजना

दूसरों को ऐक्सेस देने के लिए, सेव करें पर टैप करें.

जिन लोगों के साथ आपने अपना कैलेंडर शेयर किया है उन्हें एक ईमेल मिलता है. आपका कैलेंडर ऐक्सेस करने के लिए, उन्हें ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा.

अगर उन्हें ईमेल न मिले, तो:

  • पक्का करें कि आपने सही ईमेल पता डाला हो.
  • उस व्यक्ति से स्पैम या ट्रैश मेल फ़ोल्डर देखने के लिए कहें.
  • उस व्यक्ति से कहें कि वह आपके ईमेल को ढूंढने के लिए, खोज बॉक्स में आपका ईमेल पता डालकर खोजे.
  • अपने कैलेंडर की शेयर करने की सेटिंग से उस व्यक्ति का नाम हटाकर, उसे फिर से जोड़ें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13329873629733952082
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
88
false
false
false
false
false