अहम जानकारी: अगर ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपका एडमिन यह तय करता है कि कैलेंडर शेयर किया जा सकता है या नहीं. अगर आपको कैलेंडर शेयर करने में समस्या आ रही है, तो अपने एडमिन से संपर्क करने का तरीका जानें.
Google Calendar में, अपना कोई भी कैलेंडर शेयर किया जा सकता है. साथ ही, दूसरों का वह कैलेंडर भी शेयर किया जा सकता है जिसे शेयर करने की अनुमति आपके पास है. किसी व्यक्ति के साथ अपना कैलेंडर शेयर करने पर:
- आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि वह व्यक्ति आपके कैलेंडर में क्या कर सकता है और कौनसी जानकारी देख सकता है.
- उसे एक ईमेल मिलता है. आपका कैलेंडर ऐक्सेस करने के लिए, उसे ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा.
- आपके पास अपना कैलेंडर शेयर करने की सुविधा को किसी भी समय बंद करने का विकल्प होता है.
अपना कैलेंडर, लोगों या ग्रुप के साथ शेयर करना
अहम जानकारी: अगर आपको कोई ऐसा कैलेंडर शेयर करना है जिसका मालिकाना हक आपके पास नहीं है, तो यह ज़रूरी है कि उस कैलेंडर के मालिक ने आपको “बदलाव करने और शेयर करने की सेटिंग मैनेज करने का ऐक्सेस” दिया हो.
पहला चरण: वह कैलेंडर ढूंढना जिसे आपको शेयर करना है
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- Calendar की बाईं ओर, मेरे कैलेंडर पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: यह चुनना कि आपको अपना कैलेंडर किसके साथ शेयर करना है
- कैलेंडर की दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग और शेयर करना पर क्लिक करें.
- बाईं ओर, इनके साथ शेयर किया गया पर क्लिक करें.
- “इनके साथ शेयर किया गया” में जाकर, ग्रुप और लोगों को जोड़ें पर क्लिक करें.
- किसी व्यक्ति या Google ग्रुप का ईमेल पता जोड़ें.
तीसरा चरण: यह चुनना कि लोग आपके कैलेंडर में क्या-क्या कर सकते हैं
तय करें कि आपको अन्य लोगों को अपने कैलेंडर का कितना और किस तरह का ऐक्सेस देना है:
- खाली/व्यस्त होने की जानकारी ही दिखाएं (बाकी जानकारी छिपाएं): लोग सिर्फ़ यह देख पाएंगे कि आप खाली हैं या व्यस्त. उन्हें आपके इवेंट के नाम या अन्य जानकारी नहीं दिखेगी.
- इवेंट से जुड़ी सारी जानकारी दिखाएं: लोग आपके कैलेंडर में मौजूद सारी जानकारी देख पाएंगे. इसमें इवेंट के नाम, वे कब होंगे, कहां होंगे, और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी शामिल है.
- अगर आपने किसी इवेंट को “निजी” के तौर पर सेट किया है, तो वे उसकी जानकारी नहीं देख पाएंगे.
- अगर आपने “मेहमानों की सूची देखें” अनुमति चालू नहीं की है, तो उन्हें यह नहीं दिखेगा कि और किन लोगों को न्योता भेजा गया है.
- इवेंट में बदलाव करें: लोग आपके कैलेंडर में मौजूद इवेंट में बदलाव कर पाएंगे. वे यह भी देख पाएंगे कि कोई इवेंट किन लोगों के साथ शेयर किया गया है.
- बदलाव करें और शेयर करने की सेटिंग मैनेज करें: लोग आपके कैलेंडर में मौजूद इवेंट को पूरी तरह कंट्रोल कर पाएंगे. वे ये काम कर पाएंगे:
- नए इवेंट जोड़ना.
- इवेंट में बदलाव करना या उन्हें मिटाना.
- आपका कैलेंडर किन-किन लोगों के साथ शेयर रहे, इस ऐक्सेस में बदलाव करना.
शेयर किए गए कैलेंडर के लिए उपलब्ध, ऐक्सेस की अलग-अलग अनुमतियों के बारे में जानें.
चौथा चरण: कैलेंडर का न्योता भेजना
दूसरों को ऐक्सेस देने के लिए, भेजें पर क्लिक करें.
जिन लोगों के साथ आपने अपना कैलेंडर शेयर किया है उन्हें एक ईमेल मिलता है. आपका कैलेंडर ऐक्सेस करने के लिए, उन्हें ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा.
अगर उन्हें ईमेल न मिले, तो:
- पक्का करें कि आपने सही ईमेल पता डाला हो.
- उस व्यक्ति से स्पैम या ट्रैश मेल फ़ोल्डर देखने के लिए कहें.
- उस व्यक्ति से कहें कि वह आपके ईमेल को ढूंढने के लिए, खोज बॉक्स में आपका ईमेल पता डालकर खोजे.
- अपने कैलेंडर की शेयर करने की सेटिंग से उस व्यक्ति का नाम हटाकर, उसे फिर से जोड़ें.
अपना कैलेंडर सभी को देखने की अनुमति देना
अपना कैलेंडर:
-
किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है
- अपने ऑफ़िस, स्कूल या किसी दूसरे संगठन के लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है
जब किसी कैलेंडर के लिए 'सार्वजनिक' सेटिंग इस्तेमाल की जाती है, तब लोग:
- आपके कैलेंडर को इंटरनेट पर या खोज के नतीजों में देख सकते हैं.
- आपके कैलेंडर को अन्य ऐप्लिकेशन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.
- आपके कैलेंडर की सदस्यता ले सकते हैं और उसे Google Calendar में देख सकते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, “मेरे कैलेंडर” सेक्शन पर जाएं.
- अगर आपको अपने सभी कैलेंडर नहीं दिख रहे हैं, तो मेरे कैलेंडर पर क्लिक करें.
- कैलेंडर की दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग और शेयर करना पर क्लिक करें.
- बाईं ओर, इवेंट के ऐक्सेस से जुड़ी अनुमतियां पर क्लिक करें.
- “इवेंट के ऐक्सेस से जुड़ी अनुमतियां” में जाकर, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराएं को चुनें.
- सेटिंग के बगल में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में, ऐक्सेस लेवल चुनें.
अहम जानकारी: आपके एडमिन के पास कुछ खास अनुमतियां हो सकती हैं, जिनकी मदद से वह आपके कैलेंडर और उसमें मौजूद सभी इवेंट की जानकारी देख सकता है. भले ही, आपने अपना कैलेंडर शेयर न किया हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें.
अगर आपके स्कूल या ऑफ़िस वाले खाते से Calendar का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो अपने संगठन के लोगों को अपना कैलेंडर देखने की अनुमति दी जा सकती है. ऐसा करने पर:
- आपके संगठन के लोग आपका कैलेंडर देख सकते हैं और उसकी सदस्यता ले सकते हैं.
- आपके संगठन के बाहर के लोग आपका कैलेंडर नहीं देख सकते.
- अगर आपने मीटिंग में अपने संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को बुलाया है, तो उसे भी मीटिंग से जुड़ी जानकारी दिखेगी.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, “मेरे कैलेंडर” सेक्शन पर जाएं.
- अगर आपको अपने सभी कैलेंडर नहीं दिख रहे हैं, तो मेरे कैलेंडर पर क्लिक करें.
- कैलेंडर की दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग और शेयर करना पर क्लिक करें.
- बाईं ओर, इवेंट के ऐक्सेस से जुड़ी अनुमतियां पर क्लिक करें.
- “इवेंट के ऐक्सेस से जुड़ी अनुमतियां” में जाकर, {company name} के लिए उपलब्ध कराएं को चुनें.
- सेटिंग के बगल में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में, ऐक्सेस लेवल चुनें.
अपना कैलेंडर शेयर करने की सेटिंग बंद करना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, “मेरे कैलेंडर” सेक्शन पर जाएं.
- अगर आपको अपने सभी कैलेंडर नहीं दिख रहे हैं, तो मेरे कैलेंडर पर क्लिक करें.
- कैलेंडर की दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग और शेयर करना पर क्लिक करें.
- कैलेंडर को शेयर करने की सेटिंग बंद करें.
- अगर कैलेंडर को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया गया हो: “इवेंट के ऐक्सेस से जुड़ी अनुमतियां” में जाकर, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराएं को बंद करें.
- अगर कैलेंडर को सिर्फ़ ऑफ़िस या स्कूल के लोगों के साथ शेयर किया गया हो: “इवेंट के ऐक्सेस से जुड़ी अनुमतियां” में जाकर, {company name} के लिए उपलब्ध कराएं को बंद करें.
- अगर कैलेंडर को चुनिंदा लोगों या ग्रुप के लिए उपलब्ध कराया गया हो: “इनके साथ शेयर किया गया” में जाकर, जिस व्यक्ति या ग्रुप के साथ कैलेंडर का ऐक्सेस शेयर करने की सुविधा बंद करनी है उसके नाम के बगल में, हटाएं
पर क्लिक करें.