अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, यह मैनेज किया जा सकता है कि Google Calendar का डेटा अन्य ऐप्लिकेशन के साथ कैसे शेयर किया जाए. “Google Calendar का डेटा अन्य ऐप्लिकेशन के साथ शेयर करें” सेटिंग, Calendar में मौजूद अपनी जानकारी का ऐक्सेस मैनेज करने की सुविधा देती है. इसमें आपको अपना डेटा मैनेज करने और उसकी निजता को बनाए रखने के ज़्यादा विकल्प मिलते हैं.
Calendar में डेटा शेयर करने की सेटिंग मैनेज करना
अहम जानकारी: अपने Calendar की जानकारी अन्य ऐप्लिकेशन के साथ शेयर करने पर, ऐसा हो सकता है कि आपको Google Calendar में एक पॉप-अप सूचना मिले और उसमें आपसे Calendar की सेटिंग में जाकर, डेटा शेयर करने की सेटिंग मैनेज करने के लिए कहा जाए. अगर आपने यह सूचना बंद कर दी, तो Calendar के लिए डेटा शेयर करने की सेटिंग में अपने हिसाब से बदलाव करने के लिए, इस लेख में दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Calender ऐप्लिकेशन
खोलें.
- मेन्यू
सेटिंग
सामान्य पर टैप करें.
- Google Calendar का डेटा अन्य ऐप्लिकेशन के साथ शेयर करें को चालू या बंद करें.
Calendar का डेटा शेयर करने के बारे में जानकारी
- “Google Calendar का डेटा अन्य ऐप्लिकेशन के साथ शेयर करें” सेटिंग से यह कंट्रोल किया जा सकता है कि आपने जिन ऐप्लिकेशन को Calendar का डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति दी है वे कैलेंडर की सेवा देने वाली कंपनी के ज़रिए आपका Calendar डेटा ऐक्सेस कर सकते हैं या नहीं.
- इस सेटिंग की मदद से, उन ऐप्लिकेशन को आपका डेटा अनजाने में ऐक्सेस करने या नुकसान पहुंचाने से रोका जा सकता है जिन्हें आपने Calendar के डेटा का ऐक्सेस दिया है.
- अपने Calendar का डेटा अन्य ऐप्लिकेशन के साथ शेयर न करने पर, इन सुविधाओं और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल पर कोई असर नहीं पड़ता:
- Google के ऐसे ऐप्लिकेशन और सेवाएं जिनमें आपने अपने Google खाते से साइन इन किया है.
- तीसरे पक्ष के ऐसे ऐप्लिकेशन जिन्हें आपने दूसरे तरीकों से Google Calendar का ऐक्सेस दिया है.
- अपने Calendar का डेटा अन्य ऐप्लिकेशन के साथ शेयर न करने पर, इन सुविधाओं और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल पर असर पड़ सकता है:
- तीसरे पक्ष के कैलेंडर ऐप्लिकेशन: ऐसा हो सकता है कि अन्य ऐप्लिकेशन, आपके Calendar इवेंट आपको न दिखाएं या उनकी सूचना आपको न दें.
- तीसरे पक्ष के कैलेंडर विजेट: ऐसा हो सकता है कि इनमें से कुछ विजेट, Calendar इवेंट न दिखाएं.
- ऐसे ऐप्लिकेशन जो मुख्य रूप से कैलेंडर से जुड़े हुए नहीं हैं: उदाहरण के लिए, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग या शिफ़्ट प्लानिंग के लिए बने ऐप्लिकेशन, शायद Calendar का डेटा न दिखाएं.
- Android सिस्टम की चुनिंदा सुविधाएं: उदाहरण के लिए, Android की वह सुविधा जिससे मीटिंग के दौरान "परेशान न करें" मोड अपने-आप चालू हो जाता है.