यह मैनेज करना कि Gmail के इवेंट किसको दिखें

अहम जानकारी: अगर किसी व्यक्ति के पास किसी डिवाइस पर आपके Google खाते का ऐक्सेस है, तो वह आपके कैलेंडर इवेंट देख सकता है. इसमें Gmail के इवेंट भी शामिल हैं. यह जानने के लिए कि किन डिवाइसों पर आपके Google खाते का इस्तेमाल किया जा रहा हैgoogle.com/devices पर जाएं.

फ़्लाइट या रेस्टोरेंट की बुकिंग जैसे Gmail के इवेंट, अपने-आप आपके कैलेंडर में जुड़ सकते हैं. डिफ़ॉल्ट रूप से, ये इवेंट सिर्फ़ आपको दिखते हैं. भले ही, आपने अपना कैलेंडर दूसरों के साथ शेयर किया हो. Gmail के इवेंट मैनेज करने का तरीका जानें.

कैलेंडर शेयर करते समय, ये बदलाव किए जा सकते हैं:

  • Gmail के सभी इवेंट डिफ़ॉल्ट रूप से किसको दिखें.
  • Gmail का कोई इवेंट किसको दिखे.

इवेंट दिखने की सेटिंग के बारे में जानकारी

  • Calendar की डिफ़ॉल्ट सेटिंग या डिफ़ॉल्ट रूप से दिखने की सेटिंग: इवेंट का नाम और समय उन सभी लोगों को दिखता है जिनके पास आपका कैलेंडर ऐक्सेस करने की अनुमति है. जिन लोगों के पास आपके कैलेंडर में बदलाव करने का ऐक्सेस है वे इवेंट की अन्य जानकारी भी देख सकते हैं. जैसे, पुष्टि करने वाले नंबर, फ़्लाइट की स्थिति या फ़ोन नंबर.
  • निजी: Gmail के इवेंट आपको और उन चुनिंदा लोगों को दिखते हैं जिनके पास आपके कैलेंडर में बदलाव करने का ऐक्सेस है. जिन लोगों के पास सिर्फ़ आपका कैलेंडर देखने का ऐक्सेस है उन्हें Gmail के हर इवेंट की जानकारी में सिर्फ़ "व्यस्त" दिखेगा.
  • सार्वजनिक: कैलेंडर को सार्वजनिक रूप से शेयर करने पर, सभी लोगों को Gmail के इवेंट दिखेंगे.
  • सिर्फ़ मुझे: Gmail के इवेंट सिर्फ़ आपको दिखते हैं.

सभी इवेंट की डिफ़ॉल्ट रूप से दिखने की सेटिंग बदलना

अहम जानकारी:

  • अगर आपका कैलेंडर सार्वजनिक है और Gmail के इवेंट “Calendar की डिफ़ॉल्ट सेटिंग” पर सेट हैं, तो Gmail के सभी इवेंट दिखते हैं.
  • यह जानने के लिए कि आपके कैलेंडर का ऐक्सेस किसके पास है, शेयर करने की सेटिंग देखें.
  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग मेन्यू इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, Google Workspace में उपलब्ध स्मार्ट फ़ीचर पर क्लिक करें.
  4. "Gmail के इवेंट दिखाएं" में जाकर, ईमेल से जोड़े गए इवेंट की निजता पर क्लिक करें.
  5. 'किसको दिखे' सेटिंग चुनें:
    • Calendar की डिफ़ॉल्ट सेटिंग
    • निजी
    • सिर्फ़ मुझे
  6. पॉप-अप में, चुनें कि 'किसको दिखे' सेटिंग को नए इवेंट पर लागू करना है या सभी इवेंट पर.

किसी इवेंट के लिए सेटिंग बदलना कि वह किसको दिखे

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. Gmail के इवेंट खोलें.
  3. इवेंट में बदलाव करें बदलाव करें इसके बाद डिफ़ॉल्ट रूप से दिखने की सेटिंग पर क्लिक करें.
  4. 'किसको दिखे' सेटिंग चुनें:
    • डिफ़ॉल्ट रूप से दिखने की सेटिंग
    • सार्वजनिक
    • निजी
  5. सेव करें पर क्लिक करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11616010802462449375
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
88
false
false
false
false