वैकल्पिक कैलेंडर जोड़ना या हटाना

आपके पास अलग-अलग तरह के कैलेंडर जोड़ने का विकल्प होता है. इनमें लूनर या सोलर कैलेंडर, चांद की अलग-अलग स्थितियों पर आधारित कैलेंडर, और स्पोर्ट्स कैलेंडर शामिल हैं. वैकल्पिक कैलेंडर जोड़ने या हटाने के लिए, अपने कैलेंडर की सेटिंग अपडेट करें.

कई तरह के कैलेंडर उपलब्ध हैं. जैसे:

  • लूनर: चांद की अलग-अलग स्थितियों पर आधारित कैलेंडर.
  • सोलर: पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले समय पर आधारित कैलेंडर.
  • चांद की अलग-अलग स्थितियां: चांद की मुख्य स्थितियों के आधार पर: नया चांद, आधा चांद, पूरा चांद, और तीन-चौथाई चांद.
  • स्पोर्ट्स: अपकमिंग स्पोर्ट्स गेम का शेड्यूल. बेसबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फ़ुटबॉल, हॉकी या रग्बी के लिए स्पोर्ट्स कैलेंडर जोड़े जा सकते हैं.

लूनर और सोलर कैलेंडर जोड़ना या हटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग  इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. देखने के विकल्प पर क्लिक करें.
  4. “सामान्य” में जाकर, वैकल्पिक कैलेंडर के बगल में मौजूद ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
  5. अपना पसंदीदा कैलेंडर चुनें.

सलाह: वैकल्पिक कैलेंडर को हटाने के लिए, कोई नहीं को चुनें.

चांद की अलग-अलग स्थितियों पर आधारित कैलेंडर जोड़ना या हटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग  इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. "कैलेंडर जोड़ें" में जाकर, अलग-अलग तरह के कैलेंडर ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
  4. “चंद्र कलाएं” के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.

चांद की अलग-अलग स्थितियों पर आधारित कैलेंडर जोड़ें

स्पोर्ट्स कैलेंडर जोड़ना या हटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग  इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. "कैलेंडर जोड़ें" में जाकर, अलग-अलग तरह के कैलेंडर ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
  4. स्क्रोल करके “खेल” सेक्शन पर जाएं.
  5. खेल की कोई कैटगरी चुनें.
  6. किसी स्पोर्ट्स टीम के गेम शेड्यूल को अपने कैलेंडर में जोड़ने के लिए, उसके बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें या उससे सही का निशान हटाएं.
स्पोर्ट्स कैलेंडर जोड़ें

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14694391095997538490
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
88
false
false
false
false