Google Calendar का इस्तेमाल करके, आने वाले जन्मदिन पर नज़र रखी जा सकती है. अपने कैलेंडर पर जन्मदिन के इवेंट बनाए जा सकते हैं, उन्हें छिपाया जा सकता है या उनका रंग बदला जा सकता है.
- किसी व्यक्ति को जोड़ने और Google Contacts में उसका जन्मदिन शामिल करने पर, यह जानकारी आपके कैलेंडर के साथ सिंक हो जाती है.
- Android या Google Contacts के संपर्क
ऐप्लिकेशन में जाकर, किसी व्यक्ति के जन्मदिन की जानकारी में बदलाव किया जा सकता है या उसे हटाया जा सकता है.
- अगर आपको किसी संपर्क के जन्मदिन की सूचनाएं पानी हैं, तो अपने कैलेंडर पर जन्मदिन का इवेंट बनाएं.
- अपने कैलेंडर पर मौजूद सभी जन्मदिन छिपाए जा सकते हैं. इससे, मैन्युअल तरीके से जोड़े गए जन्मदिन और Google Contacts से इंपोर्ट किए गए जन्मदिन, दोनों छिप जाते हैं.
- अगर Android डिवाइस, iPhone या iPad पर Calendar का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो Google Contacts से लिंक किए गए जन्मदिन की जानकारी में बदलाव किया जा सकता है.
- Calendar में किसी जन्मदिन की जानकारी में बदलाव करने पर, Google Contacts में भी वही बदलाव लागू हो जाते हैं.
- Calendar से किसी जन्मदिन की जानकारी मिटाने पर, Google Contacts में सेव की गई जानकारी पर कोई असर नहीं पड़ता.
- अगर आपने Calendar की सेटिंग में जाकर, “Contacts से सिंक करें” को बंद किया है, तो Calendar में सिंक किए गए सभी इवेंट मिट जाएंगे. इनमें ये शामिल हैं:
- जन्मदिन
- ज़रूरी तारीखें
- इन इवेंट में किए गए बदलाव
अपने कैलेंडर पर मौजूद सभी जन्मदिन छिपाना
अपने कैलेंडर पर मौजूद सभी जन्मदिन छिपाए जा सकते हैं. इससे, मैन्युअल तरीके से जोड़े गए जन्मदिन और Google Contacts से इंपोर्ट किए गए जन्मदिन, दोनों छिप जाते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर मौजूद, “मेरे कैलेंडर” पर जाएं.
- इसे बड़ा करने के लिए, मेरे कैलेंडर पर क्लिक करें.
- "जन्मदिन" पर अपना माउस घुमाएं.
- बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
अपने कैलेंडर में जन्मदिन का रंग बदलना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर मौजूद, “मेरे कैलेंडर” पर जाएं.
- इसे बड़ा करने के लिए, मेरे कैलेंडर पर क्लिक करें.
- "जन्मदिन" पर अपना माउस घुमाएं.
- विकल्प
पर क्लिक करें.
- कोई नया रंग चुनें.
अपने किसी भी एक खाते से जुड़े हुए जन्मदिन दिखाना बंद करना
अगर आपके पास एक से ज़्यादा Google खाते हैं, तो अपने किसी खाते से जुड़े Contacts में सेव किए गए जन्मदिन की जानकारी छिपाई जा सकती है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
सेटिंग पर क्लिक करें.
- "मेरे कैलेंडर की सेटिंग" में जाकर, जन्मदिन पर क्लिक करें.
- "Contacts से सिंक करें" में जाकर, आपको जिन Google खातों को छिपाना है उनके बगल में मौजूद बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
सलाह: डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके कैलेंडर में मौजूद Google खातों के लिए सिंक करने की सुविधा चालू रहती है. किसी भी Google खाते से सही का निशान हटाने पर, Contacts से इंपोर्ट किए गए जन्मदिन की जानकारी आपके कैलेंडर से हट जाती है. हालांकि, यह जानकारी Contacts में बनी रहती है.