अहम जानकारी: Calendar में छुट्टियों और अन्य खास इवेंट को दिखाने के तरीके में हुए बदलावों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, The Keyword ब्लॉग देखें.
आपके कैलेंडर में छुट्टियां अपने-आप जुड़ जाती हैं. अपने कैलेंडर की सेटिंग अपडेट करके:
- सार्वजनिक छुट्टियां और अन्य छुट्टियां, सिर्फ़ सार्वजनिक छुट्टियां या चुनिंदा छुट्टियां देखने की सुविधा चालू की जा सकती है.
- दूसरे देशों या इलाकों की छुट्टियां जोड़ी या हटाई जा सकती हैं.
- धार्मिक छुट्टियां जोड़ी या हटाई जा सकती हैं.
- अलग-अलग छुट्टियों को छिपाने या देखने की सुविधा चालू की जा सकती है.
- छुट्टियां दिखाने वाले सेक्शन का रंग बदला जा सकता है.
अपनी ज़रूरत के हिसाब से छुट्टियां देखने के लिए, कैलेंडर को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.
अहम जानकारी:
- Calendar, सार्वजनिक छुट्टियों और राष्ट्रीय त्योहारों की जानकारी दिखाता है. इसके लिए, वह इस तरह के डेटा में विशेषज्ञता रखने वाली तीसरे पक्ष की किसी कंपनी से जानकारी हासिल करता है. यह जानकारी नियमित तौर पर अपडेट की जाती है. यह हर उस देश में उपलब्ध होती है जहां Calendar का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपको खास छुट्टियां जोड़नी हैं, तो वेब पर पब्लिश किए गए तीसरे पक्ष के 'छुट्टियों के कैलेंडर' की सदस्यता ली जा सकती है.
अपने कैलेंडर पर दिखाने के लिए छुट्टियां चुनना
अहम जानकारी: अपने कैलेंडर में छुट्टियों की जानकारी में, एक-एक करके बदलाव नहीं किया जा सकता.
आपके कैलेंडर में, सार्वजनिक छुट्टियां और अन्य छुट्टियां डिफ़ॉल्ट रूप से दिखती हैं. सिर्फ़ सार्वजनिक छुट्टियां दिखाने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाएं पैनल पर, कैलेंडर जोड़ें
अपने काम के कैलेंडर ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
- आपने छुट्टियों के जिन कैलेंडर की सदस्यता ली है उन्हें "क्षेत्रीय छुट्टियों" में देखें.
- जिस कैलेंडर में छुट्टियां दिखानी हैं उसके बगल में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें.
- दिखने वाली छुट्टियों की सूची में बदलाव करने के लिए, वे छुट्टियां चुनें जिन्हें आपको अपने कैलेंडर में दिखाना है:
- सार्वजनिक छुट्टियां
- अन्य छुट्टियां
छुट्टियां दिखाने की सेटिंग बदलें
किसी देश और इलाके के कैलेंडर की छुट्टियां जोड़ना या हटाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाएं पैनल पर, कैलेंडर जोड़ें
अपने काम के कैलेंडर ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
- “क्षेत्रीय छुट्टियां” में, सभी छुट्टियां ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
- किसी कैलेंडर को जोड़ने या हटाने के लिए, उसके बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें.
धार्मिक छुट्टियां जोड़ना या हटाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाएं पैनल पर, कैलेंडर जोड़ें
अपने काम के कैलेंडर ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
- किसी धार्मिक छुट्टी को जोड़ने या हटाने के लिए, “वैश्विक धार्मिक छुट्टियां” में जाकर, उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.
अहम जानकारी: धार्मिक छुट्टियों की झलक देखने के लिए, झलक देखें पर क्लिक करें.
अपने कैलेंडर से सभी छुट्टियां छिपाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, "अन्य कैलेंडर" में जाकर, छुट्टियां पर लगा सही का निशान हटाएं.
ध्यान दें: खाली बॉक्स वाले कैलेंडर, पहले ही आपके कैलेंडर से छिपा दिए जाते हैं.
अपने कैलेंडर से अलग-अलग छुट्टियां छिपाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- कोई छुट्टी चुनें.
- ट्रैश
यह छुट्टी छिपाएं पर क्लिक करें.
अपने कैलेंडर में अलग-अलग छुट्टियां दिखाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाएं पैनल पर, कैलेंडर जोड़ें
अपने काम के कैलेंडर ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
- जिस कैलेंडर में छुट्टियां दिखानी हैं उसके बगल में, बड़ा करें
पर क्लिक करें.
- वे छुट्टियां और त्योहार चुनें जिन्हें आपको अपने कैलेंडर में दिखाना है.
छुट्टियों के उन कैलेंडर की सदस्यता लेना जो वेब पर पब्लिश किए गए हैं
वेब पर पब्लिश किए गए, तीसरे पक्ष के कई कैलेंडर अपने Google Calendar में जोड़ने के लिए, लिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, "दूसरे कैलेंडर" के बगल में, दूसरे कैलेंडर जोड़ें
यूआरएल से पर क्लिक करें
- पब्लिश किए गए कैलेंडर का यूआरएल डालें.
- कैलेंडर जोड़ें पर क्लिक करें.
- कैलेंडर, बाईं ओर "दूसरे कैलेंडर" सेक्शन में दिखेगा.
छुट्टियां दिखाने वाले सेक्शन का रंग बदलना
- Google Calendar खोलें.
- बाईं ओर, छुट्टियों का कैलेंडर देखें.
- विकल्प
पर क्लिक करें.
- कोई नया रंग चुनें.
ध्यान दें:
- चुना गया रंग, आपके कैलेंडर में सभी छुट्टियों पर लागू होता है.
- छुट्टियों के रंग एक-एक करके नहीं बदले जा सकते.