अपने अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में बदलाव करना

अपनी उपलब्धता में बदलाव करने या अन्य बदलाव करने के लिए, अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है.

अपने अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में बदलाव करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. बाईं ओर, "अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज" में जाकर, उस अपॉइंटमेंट के शेड्यूल पर कर्सर घुमाएं जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. विकल्प इसके बाद बदलाव करें पर क्लिक करें.
  4. अपने अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में बदलाव करें.

अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में उपलब्धता जोड़ना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. कैलेंडर में, किसी भी उपलब्ध समय स्लॉट पर क्लिक करें.
  3. अपॉइंटमेंट का शेड्यूल पर क्लिक करें.
  4. कोई तारीख और समय जोड़ें
  5. मौजूदा शेड्यूल में उपलब्धता का समय जोड़ें पर क्लिक करें.
  6. वह शेड्यूल चुनें जिसमें आपको अपनी उपलब्धता जोड़नी है.
  7. मौजूदा शेड्यूल में जोड़ें पर क्लिक करें.

अपने कैलेंडर पर अपॉइंटमेंट के शेड्यूल दिखाना या छिपाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. बाईं ओर, "अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज" में जाकर, उस अपॉइंटमेंट के शेड्यूल पर कर्सर घुमाएं जिसे दिखाना या छिपाना है.
  3. विकल्प पर क्लिक करें
    • अपॉइंटमेंट का शेड्यूल दिखाने के लिए: कैलेंडर पर दिखाएं पर क्लिक करें.
    • अपॉइंटमेंट का शेड्यूल छिपाने के लिए: कैलेंडर से छिपाएं पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: अगर आपके अपॉइंटमेंट का शेड्यूल छिपा हुआ है, तो:

  • आपको अपने कैलेंडर पर बुक किए गए अपॉइंटमेंट अब भी दिखेंगे.
  • कोई नया शेड्यूल बनाएं या किसी मौजूदा शेड्यूल में समय जोड़ें.
  • इसके बावजूद, अन्य लोगों को आपके साथ अपॉइंटमेंट बुक करने की अनुमति दे सकते हैं.

अपॉइंटमेंट के शेड्यूल से जुड़े अपडेट, उसके दिखने की सेटिंग, और ईमेल के बारे में जानकारी

जानें कि आपके अपॉइंटमेंट का शेड्यूल, आपके कैलेंडर के साथ कैसे सिंक होता है
  • आपके अपॉइंटमेंट का शेड्यूल और बुक किए गए अपॉइंटमेंट, आपके कैलेंडर पर अपने-आप दिखते हैं.
  • अगर आपने "उपलब्धता की जानकारी के लिए कैलेंडर देखें" विकल्प चुना है, तो Google Calendar में एक टाइम स्लॉट पर एक से ज़्यादा अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किए जा सकेंगे.
  • अगर आपने Google Calendar में किसी इवेंट के लिए “हां” या “शायद” में जवाब दिया है, तो अपॉइंटमेंट बुक करने वाले आपके पेज पर वह टाइम ब्लॉक, बुकिंग के लिए उपलब्ध है के तौर पर नहीं दिखता.
  • अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज पर, आपकी उपलब्धता की जानकारी अपने-आप अपडेट हो जाती है, ताकि एक ही समय पर अलग-अलग इवेंट शेड्यूल न किए जा सकें.
जानें कि अपॉइंटमेंट के शेड्यूल किसे दिखेंगे और किसे नहीं
  • अगर किसी व्यक्ति के पास आपके कैलेंडर में बदलाव करने की अनुमति है, तो वह आपके अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में बदलाव कर सकता है. साथ ही, आपके कैलेंडर पर नई बुकिंग भी देख सकता है.
  • जिस व्यक्ति के पास अपॉइंटमेंट बुक करने वाले आपके पेज का लिंक होगा वह बुकिंग के लिए उपलब्ध स्लॉट देख सकता है.
  • अगर आपने अपना कैलेंडर शेयर न करके, सिर्फ़ अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज का लिंक शेयर किया है, तो कोई भी व्यक्ति आपके कैलेंडर पर मौजूद इवेंट नहीं देख पाएगा.
  • अगर आपने अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेजों पर, “उपलब्धता की जानकारी के लिए कैलेंडर देखें” सुविधा बंद कर दी है, तो अपॉइंटमेंट के लिए बुक किए गए स्लॉट भी उपलब्ध के तौर पर दिखने लगेंगे. हालांकि, अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेजों पर स्वीकार की गई, अपॉइंटमेंट की पिछली बुकिंग और बिना अपॉइंटमेंट वाले इवेंट दिखते रहेंगे.
    • यह सुविधा बंद होने पर भी, अन्य लोग अपॉइंटमेंट बुक करने वाले किसी पेज पर हर अपॉइंटमेंट स्लॉट को सिर्फ़ एक बार बुक कर सकते हैं.
बुकिंग करने और रद्द करने की पुष्टि करने वाले ईमेल पाना

अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा

  • मुख्य कैलेंडर पर शेड्यूल किए गए अपॉइंटमेंट के लिए: आपको, को-होस्ट, और अपॉइंटमेंट बुक करने वाले व्यक्ति को ईमेल से सूचना मिलेगी.
  • सेकंडरी कैलेंडर पर शेड्यूल किए गए अपॉइंटमेंट के लिए: को-होस्ट और अपॉइंटमेंट बुक करने वाले व्यक्ति को ईमेल से सूचना मिलेगी.

अपॉइंटमेंट रद्द करने की जानकारी

  • मुख्य कैलेंडर पर रद्द किए गए अपॉइंटमेंट के लिए: आपको, को-होस्ट, और अपॉइंटमेंट बुक करने वाले व्यक्ति को ईमेल से सूचना मिलेगी.
  • सेकंडरी कैलेंडर पर रद्द किए गए अपॉइंटमेंट के लिए: को-होस्ट और अपॉइंटमेंट बुक करने वाले व्यक्ति को ईमेल से सूचना मिलेगी. अगर आपको को-होस्ट के तौर पर नहीं जोड़ा गया है, तो सेकंडरी कैलेंडर को इस तरह सेट अप करें कि अपॉइंटमेंट रद्द होने पर आपको ईमेल से सूचनाएं मिलें. Google Calendar की सूचनाओं की सेटिंग में बदलाव करने का तरीका जानें.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
17324883362389685199
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
88
false
false
false
false