अपॉइंटमेंट का नया शेड्यूल बनाते समय, आपको ये काम करने होंगे:
- अपॉइंटमेंट का कुल समय और अपनी उपलब्धता चुनें.
- अपने हिसाब से यह तय करें कि अन्य लोगों के साथ मीटिंग कैसे करनी है.
शुरू करने से पहले
अपॉइंटमेंट का शेड्यूल बनाने के लिए, आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:
| निजी Google खाता या Workspace खाता. ऑफ़िस या स्कूल वाले खातों से जुड़ी मदद पाने के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें. | |
| ऐसा कंप्यूटर जिसके वेब ब्राउज़र पर यह सुविधा काम करती है. Android या iPhone और iPad के लिए Calendar ऐप्लिकेशन में, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल नहीं बनाया जा सकता. |
अहम जानकारी:
- अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, Google Workspace या Google One की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली सदस्यता होना ज़रूरी है. अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की सुविधा के साथ मिलने वाली प्रीमियम सुविधाओं की तुलना करें.
- ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले Workspace खातों के लिए, Calendar अपने-आप अपॉइंटमेंट बुक करने का पेज जनरेट करता है. इस पेज को, हफ़्ते के कामकाजी दिनों में आपकी उपलब्धता के आधार पर सेट अप किया जाता है. इसमें वे समय नहीं दिखाए जाते हैं जब आप व्यस्त होते हैं.
पहला चरण: अपॉइंटमेंट के शेड्यूल को सेट अप करना
- कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, बनाएं पर क्लिक करें.
- अपॉइंटमेंट का शेड्यूल चुनें.
- बाईं ओर, “बुकिंग के लिए उपलब्ध अपॉइंटमेंट का शेड्यूल” पैनल में जाकर, अपॉइंटमेंट की सेटिंग सेट अप करें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: “अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज” सेक्शन में जाकर, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल सेट अप करने के लिए, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल बनाएं पर क्लिक करें.
|
अपॉइंटमेंट की सेटिंग |
जानकारी |
|---|---|
|
शीर्षक जोड़ें |
अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए कोई टाइटल डालें.
|
|
अपॉइंटमेंट का समय स्लॉट |
|
|
सामान्य समय पर उपलब्धता |
अपने अपॉइंटमेंट की तारीख, समय, और टाइम ज़ोन सेट करें. हर हफ़्ते दोहराए जाने वाले अपॉइंटमेंट के लिए, किसी टाइम स्लॉट के बगल में, यह चुनें:
|
|
अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की समयसीमा |
अपने कैलेंडर पर लोगों के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की समयसीमा तय करें. इसमें ये शामिल हैं:
|
|
अलग समय पर उपलब्धता |
छुट्टियों जैसी खास तारीखों के लिए, अपनी उपलब्धता बदलें. |
|
बुक किए गए अपॉइंटमेंट की सेटिंग |
अपने कैलेंडर पर दिखने वाले अपॉइंटमेंट मैनेज करना.
|
|
कैलेंडर |
|
|
को-होस्ट |
अहम जानकारी: एक ही समय पर दो बुकिंग होने से रोकने के लिए, उपलब्धता देखते समय को-होस्ट के कैलेंडर शामिल करें. डिफ़ॉल्ट रूप से, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की सुविधा में, को-होस्ट की उपलब्धता नहीं देखी जाती. |
दूसरा चरण: अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज को सेट अप करना
- बाईं ओर, “बुकिंग के लिए उपलब्ध अपॉइंटमेंट का शेड्यूल” पैनल में जाकर, अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज की सेटिंग सेट अप करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
|
अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज की सेटिंग |
जानकारी |
|---|---|
|
अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज पर फ़ोटो और नाम |
देखें कि अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज पर, आपकी पहचान किस तरह से दिखती है. सेकंडरी कैलेंडर में बनाए गए अपॉइंटमेंट के शेड्यूल की फ़ोटो, अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज पर नहीं दिखती. अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पेज पर प्रोफ़ाइल फ़ोटो या खाते का नाम बदलने के लिए, Google खाते में जाकर अपनी निजी जानकारी अपडेट करें. |
|
जगह और कॉन्फ़्रेंसिंग |
अपने साथ अपॉइंटमेंट बुक करने वाले लोगों से मिलने का तरीका और जगह चुनने के लिए:
सलाह: तीसरे पक्ष की कॉन्फ़्रेंस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए, कोई नहीं / बाद में जानकारी दी जाएगी को चुनें. जब कोई व्यक्ति अपॉइंटमेंट बुक करता है, तो इवेंट में बदलाव करें और अपनी पसंदीदा कॉन्फ़्रेंसिंग सेवा का लिंक जोड़ें. Calendar के ऐड-ऑन इंस्टॉल करने का तरीका जानें. |
|
जानकारी |
अपनी सेवा के बारे में जानकारी जोड़ें. ब्यौरे में यह जानकारी दिखती है:
|
|
बुकिंग का फ़ॉर्म |
मेहमानों के भरने के लिए फ़ील्ड जोड़ें, जिनमें ये ज़रूरी फ़ील्ड शामिल हैं:
ज़्यादा फ़ील्ड जोड़ने के लिए, आइटम जोड़ें पर क्लिक करें. स्पैम बुकिंग से बचने के लिए, ईमेल पते की पुष्टि करना ज़रूरी है के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इससे, अपॉइंटमेंट का अनुरोध करने पर, जिन लोगों ने Google खाते में साइन इन नहीं किया है उन्हें पुष्टि करने वाला कोड भेजा जाता है. |
|
पैसे चुकाने और अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति |
Calendar से Stripe खाता कनेक्ट करने के बाद, अपॉइंटमेंट के लिए पेमेंट का अनुरोध किया जा सकता है. अपॉइंटमेंट के लिए पेमेंट की ज़रूरी शर्त जोड़ने का तरीका जानें. |
|
अपने अपॉइंटमेंट के लिए, रिमाइंडर और पुष्टि करने वाले ईमेल सेट अप करें.
|