क्या अपने कारोबार के लिए आपको Google Workspace की बेहतर सुविधाएं चाहिए?
Google Workspace को आज ही आज़माएं!
आप Gmail और Calendar जैसे Google प्रॉडक्ट को एक ही विंडो में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे, आप बिना टैब बदले आसानी से अपना काम कर सकते हैं.
एक ही विंडो में दो Google प्रॉडक्ट खोलना
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, वह प्रॉडक्ट चुनें जिसे खोलना चाहते है:
- Calendar
: अपना शेड्यूल देखें और इवेंट जोड़ें या उनमें बदलाव करें.
- Keep
: कोई नोट या सूची बनाएं.
- Tasks
: काम की सूची और उन्हें पूरा करने की आखिरी तारीख जोड़ें.
- Contacts
: अपने संपर्कों को ऐक्सेस करें.
- Voice
: Google Voice कॉल करें.
- Maps
: Google Maps पर खोजें.
- Calendar
- ऐप्लिकेशन पैनल को बंद करने के लिए दाईं ओर, बंद करें
पर क्लिक करें.
सलाह: अपने साइड पैनल में ज़्यादा विकल्प जोड़ने के लिए, Google Workspace से ऐड-ऑन इंस्टॉल करें.
ज़्यादा जानें:
- Google Calendar का इस्तेमाल शुरू करना
- Google Keep इस्तेमाल करने का तरीका
- Google Tasks इस्तेमाल करने का तरीका
दाईं ओर मौजूद साइड पैनल को बंद करना या छिपाना
Google Workspace के साइड पैनल को बंद किया जा सकता है या छिपाया जा सकता है.
- दाईं ओर मौजूद साइड पैनल को बंद करने के लिए: दाईं ओर, बंद करें
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद साइड पैनल को छिपाने के लिए: अगर इस पैनल को बड़ा किया गया है, तो ऐप्लिकेशन पैनल में सबसे ऊपर दाईं ओर, बंद करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल छिपाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद साइड पैनल को देखने के लिए: सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
कोई कैलेंडर इवेंट बनाना
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Google Calendar
पर क्लिक करें.
- कैलेंडर में किसी समय स्लॉट पर क्लिक करें.
- इवेंट की जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
Google Calendar के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google Drive पर जाएं या फिर Docs, Sheets, Slides या Drawings में किसी फ़ाइल को खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Google Calendar
पर क्लिक करें.
- कैलेंडर में किसी समय स्लॉट पर क्लिक करें.
- इवेंट की जानकारी डालें.
- "ब्यौरा जोड़ें" के नीचे, [अपने दस्तावेज़ का नाम] अटैच करें पर क्लिक करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
Google Calendar में कोई जगह ढूंढना या कहीं पहुंचने के लिए निर्देश पाना
- कंप्यूटर पर, Google Calendar
पर जाएं.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Maps
पर क्लिक करें.
- कोई जगह खोजें.
- जगह की जानकारी देखें या यहां पहुंचने के निर्देश पाने के लिए, निर्देश पर क्लिक करें.
सलाह:
- Google Maps को Google Calendar में खुलने से रोकने के लिए: Maps के पैनल में सबसे ऊपर दाईं ओर, बंद करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल छिपाएं
पर क्लिक करें. इसके बाद, आपकी जगह की जानकारी नए टैब में खुलेगी.
- किसी इवेंट में शामिल होने के लिए की जाने वाली यात्रा का समय, सीधे Google Calendar में जोड़ने के लिए: कोई यात्रा और उसका मोड चुनें. इसके बाद, Calendar में जोड़ें पर क्लिक करें.
किसी इवेंट की जगह की झलक देखना
- कंप्यूटर पर, Google Calendar
पर जाएं.
- कोई इवेंट बनाएं और जगह की जानकारी डालें या किसी ऐसे मौजूदा इवेंट पर क्लिक करें जिसमें जगह की जानकारी जोड़ी गई हो.
- सलाह: बनाए जा रहे इवेंट की जगह की जानकारी की झलक देखने के लिए, Maps में झलक देखें
पर क्लिक करें.
- जगह पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, जगह की जानकारी देखें.
सलाह:
- Google Maps को Google Calendar में खुलने से रोकने के लिए: Maps के पैनल में सबसे ऊपर दाईं ओर, बंद करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल छिपाएं
पर क्लिक करें. इसके बाद, आपकी जगह की जानकारी नए टैब में खुलेगी.
- किसी इवेंट में शामिल होने के लिए की जाने वाली यात्रा का समय, सीधे Google Calendar में जोड़ने के लिए: कोई यात्रा और उसका मोड चुनें. इसके बाद, Calendar में जोड़ें पर क्लिक करें.
कोई नोट या सूची बनाना
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Keep
पर क्लिक करें.
- एक विकल्प चुनें:
- नोट बनाएं
- नई सूची बनाएं
- कोई शब्द या वाक्य लिखें.
- हो गया पर क्लिक करें.
Google Keep के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google Docs या Slides में, कोई दस्तावेज़ या प्रज़ेंटेशन खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Keep
पर क्लिक करें.
- वह नोट या सूची ढूंढें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं. इसके बाद, उसे खींचकर किसी दस्तावेज़ या प्रज़ेंटेशन में छोड़ें.
- Google Docs में कोई दस्तावेज़ या Slides में कोई प्रज़ेंटेशन खोलें.
- उस शब्द या वाक्य को हाइलाइट करें जिसे नोट में जोड़ना है.
- उस शब्द या वाक्य पर दायां क्लिक करें. इसके बाद, Keep में सेव करें चुनें.
कोई टास्क बनाना
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Tasks
पर क्लिक करें.
- टास्क जोड़ें पर क्लिक करें.
- जानकारी डालें.
- ज़रूरी नहीं: टास्क की जानकारी या उसके पूरा होने की तारीख जोड़ने के लिए, बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- जब आपका काम पूरा हो जाए, तो Tasks बंद करें
पर क्लिक करें.
सलाह: अपने टास्क का क्रम बदलने के लिए, किसी टास्क को खींचकर नई जगह पर छोड़ें.
Google Tasks इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- Gmail पर जाएं.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Tasks
पर क्लिक करें.
- अपने इनबॉक्स में, उस ईमेल को ढूंढें जिसे टास्क के तौर पर सेव करना है.
- ईमेल को खींचकर, दाईं ओर मौजूद साइड पैनल में छोड़ें.
कई तरह के टास्क को अलग-अलग किया जा सकता है. जैसे: आपके ऑफ़िस के टास्क और निजी टास्क.
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, Tasks
पर क्लिक करें.
- सबसे ऊपर “मेरी सूची” या “टीम” के बगल में, डाउन ऐरो
नई सूची बनाएं पर क्लिक करें.
- सूची के लिए कोई नाम डालें. इसके बाद, हो गया पर क्लिक करें.
- किसी अन्य सूची पर जाने के लिए, सबसे ऊपर आपकी सूची के शीर्षक के बगल में, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें. कोई अन्य सूची चुनें.
Gmail के साथ अन्य ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना
आप Google Workspace के प्रॉडक्ट में दूसरे ऐप्लिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें Asana, Trello, Intuit, Docusign, और दूसरे टूल भी शामिल हैं.
Google Workspace ऐड-ऑन को इंस्टॉल करना
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- ऐड-ऑन इंस्टॉल करें
पर क्लिक करें.
- वे टूल खोजें और चुनें जिनका इस्तेमाल करना है.
- इंस्टॉल करें
जारी रखें पर क्लिक करें.
- अपना खाता चुनें. इसके बाद, स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें.
Google Workspace ऐड-ऑन को अनइंस्टॉल करना
- Gmail, Calendar, Chat या Drive पर जाएं या फिर GoogleDocs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- अगर साइड पैनल नहीं दिख रहा है, तो सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- वह ऐड-ऑन जिसे अनइंस्टॉल करना है
ऐड-ऑन मैनेज करें पर क्लिक करें.
- इसके बाद, जो विंडो खुलेगी उसमें ऐड-ऑन को चुनें.
- अनइंस्टॉल करें
ऐप्लिकेशन अनइंस्टॉल करें पर क्लिक करें.
Marketplace पर अपने संगठन के लिए ऐप्लिकेशन ढूंढने का तरीका
Google, Marketplace के ऐप्लिकेशन की समीक्षा कैसे करता है
ऐप्लिकेशन को व्यवस्थित और रैंक करने का तरीका
- ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के अनुभव की क्वालिटी और एडिटोरियल वैल्यू: 'एडिटर की पसंद' कैटगरी में शामिल होने वाले ऐप्लिकेशन को Google चुनता है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, एडिटर की पसंद लेख पढ़ें.
- ऐप्लिकेशन कितने काम का है: खोज के नतीजे इससे तय होते हैं कि ऐप्लिकेशन का नाम और उसका ब्यौरा, खोज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों, ऐप्लिकेशन की लोकप्रियता, और उपयोगकर्ता अनुभव को मिली रेटिंग से कितने मिलते-जुलते हैं. लोकप्रियता और उपयोगकर्ता अनुभव, दोनों को बराबर अहमियत दी जाती है.
- लोकप्रियता: किसी भी ऐप्लिकेशन की रैंक, उसे इंस्टॉल करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या के हिसाब से तय होती है. सबसे ज़्यादा इंस्टॉल किए जाने वाले ऐप्लिकेशन, 'सबसे लोकप्रिय' कैटगरी में शामिल होते हैं.
- उपयोगकर्ता अनुभव: रेटिंग की संख्या और औसत रेटिंग का इस्तेमाल, सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले कैटगरी में ऐप्लिकेशन के क्रम को तय करने के लिए किया जाता है. Google, समीक्षाओं और रेटिंग की पुष्टि नहीं करता. हालांकि, अगर कोई समीक्षा हमारी नीतियों का उल्लंघन करती है, तो उसे हटा दिया जाएगा. उपयोगकर्ता भी आपत्तिजनक समीक्षाओं की शिकायत कर सकते हैं.
एक से ज़्यादा Google खातों में लॉग इन करने से जुड़ी समस्याएं
एक ही समय पर, एक से ज़्यादा Google खातों में लॉग इन करने से, Apps Script प्रोजेक्ट, ऐड-ऑन, और वेब ऐप्लिकेशन ऐक्सेस करने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
मल्टी-लॉगिन या एक ही समय पर, एक से ज़्यादा Google खातों में लॉग इन करने पर, Apps Script प्रोजेक्ट, ऐड-ऑन या वेब ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
मल्टी-लॉगिन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, नीचे दिए गए तरीके आज़माएं:
- अपने सभी Google खातों से लॉग आउट करें. इसके बाद, उस खाते में साइन इन करें जिसमें वह Apps Script प्रोजेक्ट, ऐड-ऑन या वेब ऐप्लिकेशन मौजूद है जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
- Google Chrome में एक गुप्त विंडो या अन्य निजी ब्राउज़िंग विंडो खोलें. इसके बाद, उस Google खाते में साइन इन करें जिसमें वह Apps Script प्रोजेक्ट, ऐड-ऑन या वेब ऐप्लिकेशन मौजूद है जिसका आपको इस्तेमाल करना है.