अहम जानकारी:
- परफ़ॉर्मेंस डेटा, सिर्फ़ उन Business Profile के लिए उपलब्ध होता है जिनकी पुष्टि हो चुकी है. Google पर अपने कारोबार की पुष्टि करने का तरीका जानें.
- अपनी Business Profile की परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए, आपको अपनी प्रोफ़ाइल से जुड़े Google खाते में साइन इन करना होगा.
परफ़ॉर्मेंस डेटा से आपको यह जानकारी मिलती है कि लोग आपकी Business Profile को कैसे खोजते हैं. इससे यह पता चलता है कि ग्राहक आपकी प्रोफ़ाइल ढूंढने के लिए, Search और Maps का कैसे इस्तेमाल करते हैं और प्रोफ़ाइल मिलने के बाद वे क्या कार्रवाइयां करते हैं. एक या इससे ज़्यादा प्रोफ़ाइलों की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी ऐक्सेस की जा सकती है.
Business Profile के मैनेजर और मालिक, Search और Maps पर अपनी प्रोफ़ाइल के व्यू, क्लिक, और ग्राहकों के अन्य इंटरैक्शन की संख्या देख सकते हैं. परफ़ॉर्मेंस की इस जानकारी से यह ट्रैक किया जा सकता है कि आपका कारोबार ग्राहकों के बीच कितना लोकप्रिय है. उपलब्ध परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक के बारे में ज़्यादा जानें.
सलाह: तारीख की सीमा सेट करके, अपनी Business Profile की परफ़ॉर्मेंस को किसी समयावधि के दौरान ट्रैक किया जा सकता है. इससे आपको यह जानने में मदद मिलती है कि लोग Google पर आपके कारोबार के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं.
अहम जानकारी: सिर्फ़ वे मेट्रिक दिखती हैं जो आपके कारोबार पर लागू होती हैं. आपके लिए सभी मेट्रिक उपलब्ध नहीं हैं.
परफ़ॉर्मेंस डेटा में व्यू, खोज, और कार्रवाइयां शामिल होती हैं. ये कार्रवाइयां, ऑर्गैनिक सर्च नतीजों और Google Ads दोनों से होती हैं. कारोबार की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में, प्रोफ़ाइल पर होने वाले कुछ खास इंटरैक्शन पर नज़र रखी जा सकती है.
- इंटरैक्शन: आपके कुल इंटरैक्शन की खास जानकारी.
- खोज: आपके कारोबार को खोजने के लिए इस्तेमाल किए गए खोज के लिए शब्द.
- खोज से जुड़ी मेट्रिक को हर महीने की शुरुआत में अपडेट किया जाता है. यह मेट्रिक दिखने में पांच दिन लग सकते हैं.
- सर्च क्वेरी से जुड़े डेटा में, यह देखा जा सकता है कि कौनसी क्वेरी डालने पर आपकी Business Profile दिखती है. इन क्वेरी को सीधे तौर पर मैनेज नहीं किया जा सकता. रैंकिंग को बेहतर बनाने का तरीका जानें.
- व्यू: इससे पता चलता है कि Search और Maps पर आपकी Business Profile को कितने लोगों ने देखा है.
- हो सकता है कि व्यू की यह संख्या, आपकी Business Profile पर और ईमेल से भेजी गई सूचनाओं में दिखने वाले व्यू से कम हो. ऐसा कई वजहों से हो सकता है:
- इस मेट्रिक से, आपकी प्रोफ़ाइल देखने वाले यूनीक विज़िटर की संख्या का पता चलता है.
- अगर कोई उपयोगकर्ता आपकी Business Profile को डेस्कटॉप या मोबाइल जैसे कई डिवाइसों और Maps या Search जैसे कई प्लैटफ़ॉर्म पर देखता है, तो उस उपयोगकर्ता के विज़िट को एक तय संख्या तक ही गिना जाएगा.
- किसी व्यक्ति को दिन में सिर्फ़ एक बार गिना जा सकता है. हम एक ही दिन में होने वाली कई विज़िट की गिनती नहीं करते.
- इस मेट्रिक में, सिर्फ़ आपकी Business Profile को मिले व्यू की गिनती की जाती है. इसमें Google पर आपके कारोबार को मिले कुल व्यू की गिनती नहीं की जाती.
- हो सकता है कि व्यू की यह संख्या, आपकी Business Profile पर और ईमेल से भेजी गई सूचनाओं में दिखने वाले व्यू से कम हो. ऐसा कई वजहों से हो सकता है:
- रास्ता: कितने लोगों ने आपके कारोबार के रास्ते के लिए दिशा-निर्देश पाने का अनुरोध किया.
- इस मेट्रिक को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए, हमने रास्ते के लिए दिशा-निर्देश पाने के अलग-अलग अनुरोधों की संख्या गिनने के तरीके में बदलाव किया है:
- एक से ज़्यादा बार टैप करना.
- रास्ते के लिए दिशा-निर्देश पाने का अनुरोध रद्द करना.
- स्पैम.
- इस मेट्रिक को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए, हमने रास्ते के लिए दिशा-निर्देश पाने के अलग-अलग अनुरोधों की संख्या गिनने के तरीके में बदलाव किया है:
- कॉल: इससे पता चलता है कि आपकी Business Profile पर मौजूद कॉल बटन पर ग्राहक ने कितनी बार क्लिक किया. इस मेट्रिक को ट्रैक करने के लिए, अपना फ़ोन नंबर जोड़ें.
- वेबसाइट पर क्लिक: इससे पता चलता है कि लोगों ने आपकी Business Profile पर मौजूद वेबसाइट के लिंक पर कितनी बार क्लिक किया.
- मैसेज: इससे मैसेज के ज़रिए की गई अलग-अलग बातचीत की संख्या का पता चलता है.
- बुकिंग: इससे लोगों की ओर से की गई बुकिंग की संख्या का पता चलता है. इस मेट्रिक का डेटा पाने के लिए यह ज़रूरी है कि आपकी बुकिंग, बुकिंग की सेवा देने वाली किसी कंपनी की मदद से मैनेज की जा रही हो. बुकिंग की सेवा देने वाली किसी कंपनी की मदद से बुकिंग सेट अप करने का तरीका जानें.
- बुकिंग लिंक पर क्लिक: इससे पता चलता है कि लोगों ने आपके होटल के बुकिंग लिंक पर कितनी बार क्लिक किया. आपके लिंक पर क्लिक करने वाले उपयोगकर्ताओं को लैंडिंग पेज पर भेज दिया जाता है. यहां वे सीधे कमरे की बुकिंग कर सकते हैं. यह मेट्रिक सिर्फ़ होटल के लिए है होटल के बुकिंग पेज के लिंक के बारे में ज़्यादा जानें.
- प्रॉडक्ट: इससे पता चलता है कि किसी समयावधि में ग्राहकों ने अलग-अलग प्रॉडक्ट को कितनी बार देखा. इन व्यू में, सिर्फ़ दुकान से बेचे जाने वाले प्रॉडक्ट की संख्या शामिल होती है. इनमें, ऑनलाइन बिक्री की संख्या शामिल नहीं होती है.
- मेन्यू: इससे पता चलता है कि हर दिन किसी उपयोगकर्ता ने मेन्यू के कॉन्टेंट पर कितनी बार क्लिक किया. इसमें आपकी Business Profile पर मौजूद, मेन्यू की फ़ोटो, मेन्यू के लिंक, और मेन्यू का स्ट्रक्चर्ड डेटा शामिल होता है.
- ऑफ़र: इससे पता चलता है कि आपकी Business Profile पर मौजूद ऑफ़र को ग्राहकों ने कितनी बार देखा और उन पर कितनी बार क्लिक किया. ऑफ़र बनाने और उन्हें मैनेज करने का तरीका जानें.
लोगों ने जो अन्य होटल देखे हैं उनसे अपने होटल के कमरों के किराये की तुलना करने के लिए, परफ़ॉर्मेंस पेज देखें.
इस रिपोर्ट में, अगले 30 दिनों के लिए, अलग-अलग होटलों के कमरों के लिए तय किए गए औसत किराये की खास जानकारी दी गई है. इसमें सबसे कम किराया लेने वाले होटल की जानकारी भी शामिल है. हर दिन अन्य होटलों के किरायों से अपने किरायों की तुलना करने के लिए, तुलना करने से जुड़ी जानकारी देखें.
Google पर अपने होटल के कमरों का किराया अपडेट करने के लिए, उन्हें शेयर करने का तरीका बदलें. होटल के मालिक के तौर पर, Google के साथ अपने होटल के कमरों के किराये की जानकारी शेयर करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Google Search पर अपनी Business Profile की परफ़ॉर्मेंस देखना
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- परफ़ॉर्मेंस पर क्लिक करें.
- सबसे ऊपर, अपनी रिपोर्ट के लिए कोई समयावधि चुनें.
- लागू करें पर क्लिक करें.
Google Maps ऐप्लिकेशन पर अपनी Business Profile की परफ़ॉर्मेंस देखना
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, कारोबार पर टैप करें.
- "परफ़ॉर्मेंस" के बगल में, ज़्यादा देखें पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, अपनी रिपोर्ट के लिए कोई समयावधि चुनें.
- लागू करें पर टैप करें.
Google Search पर अपनी Business Profile से जुड़ी अहम जानकारी देखना
अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि 'अहम जानकारी' सुविधा, सभी Business Profile के लिए उपलब्ध न हो.
डेटा के आधार पर सुझावों को ऐक्सेस करें. इससे आपको अपनी Business Profile को ऑप्टिमाइज़ करने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- अहम जानकारी पर क्लिक करें.
आपके कारोबार की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी और जगह के हिसाब से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की जाती है. जैसे, खरीदार की दी हुई रेटिंग, फ़ोटो, और स्थानीय खोज के रुझान. अहम जानकारी को अक्सर अपडेट किया जाता है. इसलिए, नई जानकारी के लिए इसे नियमित तौर पर देखें.
अहम जानकारी के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
- किसी अच्छे सुझाव के लिए, पसंद है
पर क्लिक करें.
- सुझाव खराब होने पर या किसी समस्या की शिकायत करने के लिए, नापसंद है
पर क्लिक करें.
- हमें अपनी समस्या बताने के लिए, "अपनी समस्या बताएं" बॉक्स में शिकायत डालें.
- भेजें पर क्लिक करें.
अपनी Business Profile का परफ़ॉर्मेंस डेटा डाउनलोड करना
स्प्रेडशीट में अपना डेटा ऐक्सेस करने के लिए, अपनी Business Profile का परफ़ॉर्मेंस डेटा डाउनलोड किया जा सकता है. अगर कई Business Profile मैनेज की जाती हैं, तो अलग-अलग जगहों की परफ़ॉर्मेंस की तुलना करने के लिए, एक साथ कई प्रोफ़ाइलों का परफ़ॉर्मेंस डेटा स्प्रेडशीट में डाउनलोड किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Business Profile मैनेज करने के डैशबोर्ड पर जाएं.
- आपको जिन प्रोफ़ाइलों का परफ़ॉर्मेंस डेटा डाउनलोड करना है उनके बगल में मौजूद चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, कार्रवाइयां
अहम जानकारी पर क्लिक करें.
- परफ़ॉर्मेंस डेटा के लिए समयसीमा चुनें.
- रिपोर्ट डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- अगर आपकी स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर, “डाउनलोड तैयार है” डायलॉग बॉक्स दिखता है, तो डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- नए टैब में डाउनलोड पूरा होने के बाद, उस टैब को बंद किया जा सकता है.
अहम जानकारी: अगर आपने अपनी प्रोफ़ाइल में डाउनलोड की सुविधा चालू नहीं की है, तो हो सकता है कि आपको अपनी परफ़ॉर्मेंस स्प्रेडशीट के कॉलम में “***” दिखे. एक साथ कई फ़ाइलें अपलोड करने के लिए, अपनी Business Profile के स्टेटस के बारे में ज़्यादा जानें.