सूचना

Do not share any private or confidential personal or business-related information in this public forum.

ग्राहकों से मिले फ़ोटो अपडेट के बारे में जानकारी

ग्राहक Google Maps ऐप्लिकेशन पर आपकी Business Profile पर जाकर, फ़ोटो अपडेट पोस्ट कर सकते हैं. फ़ोटो अपडेट की मदद से ग्राहक, कारोबार के खुले होने के समय में हुए बदलाव, सीज़न के हिसाब से मेन्यू, और नए प्रॉडक्ट या सेवाओं को हाइलाइट कर सकते हैं.

ग्राहक के फ़ोटो अपडेट के बारे में जानकारी

एक फ़ोटो अपडेट में एक या उससे ज़्यादा फ़ोटो जोड़ी जा सकती हैं. फ़ोटो के साथ टेक्स्ट भी डाला जा सकता है. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है. ग्राहक आपके कारोबार के लिए सिर्फ़ एक समीक्षा लिख सकते हैं. हालांकि, वे एक से ज़्यादा फ़ोटो अपडेट पोस्ट कर सकते हैं.

अहम जानकारी: ग्राहकों को फ़ोटो अपडेट पोस्ट करने से नहीं रोका जा सकता. हालांकि, आपत्तिजनक फ़ोटो की शिकायत की जा सकती है. अपनी Business Profile पर मौजूद आपत्तिजनक फ़ोटो या वीडियो की शिकायत करने का तरीका जानें.

ग्राहकों के फ़ोटो अपडेट ढूंढना

अहम जानकारी: सिर्फ़ Google Maps ऐप्लिकेशन पर फ़ोटो अपडेट देखे जा सकते हैं.

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, कारोबार पर टैप करें.
  3. Business Profile देखें इसके बाद अपडेट इसके बाद ग्राहकों की ओर से पर टैप करें.

अहम जानकारी:

ग्राहक के फ़ोटो अपडेट का जवाब देना

अहम जानकारी: फ़ोटो अपडेट का जवाब सिर्फ़ Google Maps ऐप्लिकेशन पर दिया जा सकता है.

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, कारोबार पर टैप करें.
  3. Business Profile देखें इसके बाद अपडेट इसके बाद ग्राहकों की ओर से पर टैप करें.
  4. वह फ़ोटो अपडेट ढूंढें जिसका आपको जवाब देना है.
  5. जवाब दें पर टैप करें.

ग्राहक की ओर से पोस्ट किए गए आपत्तिजनक फ़ोटो अपडेट की शिकायत करना

अहम जानकारी: फ़ोटो अपडेट की शिकायत सिर्फ़ Google Maps ऐप्लिकेशन पर की जा सकती है.

अगर आपको कोई ऐसा फ़ोटो अपडेट दिखता है जो Google की नीतियों का उल्लंघन करता है, तो आपके पास उसे हटाने के लिए उसकी शिकायत करने का विकल्प है. कॉन्टेंट से जुड़ी Google की नीतियों के बारे में ज़्यादा जानें.

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, कारोबार पर टैप करें.
  3. Business Profile देखें इसके बाद अपडेट इसके बाद ग्राहकों की ओर से पर टैप करें.
  4. आपको जिस फ़ोटो अपडेट की शिकायत करनी है उसे ढूंढें.
  5. ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद शिकायत करें पर टैप करें.
  6. चुनें कि उल्लंघन किस तरह का है.
    • उदाहरण के लिए: “स्पैम” या “अपशब्दों का इस्तेमाल”
  7. सबमिट करें पर टैप करें.

सलाह: अगर आपको फ़ोटो अपडेट में मौजूद किसी चुनिंदा फ़ोटो की शिकायत करनी है, तो "फ़ोटो" टैब में जाकर उसकी शिकायत की जा सकती है. अपनी Business Profile पर मौजूद आपत्तिजनक फ़ोटो या वीडियो की शिकायत करने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1982095660077260602
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99729
false
false
false
false
false