आपके कारोबार की कैटगरी से, ग्राहकों को यह जानकारी मिलती है कि आपका कारोबार किस तरह का है. इससे आपके कारोबार को ऐसे ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलती है जो आपके प्रॉडक्ट या सेवाओं को खोज रहे हैं.
उदाहरण के लिए, अगर आपके कारोबार की मुख्य कैटगरी “पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट” है, तो जब कोई ग्राहक रेस्टोरेंट, इटैलियन रेस्टोरेंट या पिज़्ज़ा खोजेगा, तब हम उससे जुड़े आस-पास के नतीजे दिखाने वाली खोज के नतीजों में आपके कारोबार को दिखा सकते हैं. आपने जो कैटगरी चुनी हैं उनसे Google पर आपके कारोबार की स्थानीय रैंकिंग पर असर पड़ता है. स्थानीय रैंकिंग के बारे में जानें.
आपके कारोबार के टाइप के आधार पर, चुनी गई कैटगरी का इस्तेमाल आपके कारोबार को लेबल असाइन करने के लिए भी किया जा सकता है.
जानें कि कारोबार किस तरह का है
अपने कारोबार के लिए ऐसी मुख्य कैटगरी चुनें जिससे कारोबार के बारे में सबसे सही जानकारी मिलती हो. कैटगरी चुनने के लिए, स्क्रीन पर दिखने वाली सूची में से कोई कैटगरी चुनें. उदाहरण के लिए, "सलोन" के बजाय “नेल सलोन” चुनें.
अगर आपकी पसंद के मुताबिक कैटगरी मौजूद नहीं है, तो कोई सामान्य कैटगरी चुनें, जिससे आपके कारोबार के बारे में जानकारी मिलती हो. आपके पास कैटगरी बनाने का विकल्प नहीं होता है.
अपने ग्राहकों को खास डिपार्टमेंट या सेवाओं के बारे में बताने के लिए, अन्य कैटगरी चुनें. हर प्रॉडक्ट या सेवा के लिए कैटगरी न चुनें. इसके बजाय, दी गई सूची में से कुछ कैटगरी का इस्तेमाल करके, अपने कारोबार के बारे में बताएं.
- उदाहरण: अगर आपकी किराने की दुकान है और उसमें बेकरी और खाने की चीज़ें (डेली) भी मिलती हैं, तो मुख्य कैटगरी के तौर पर “किराने की दुकान” चुनें. साथ ही, “बेकरी” और “खाने की चीज़ों की दुकान (डेली)” को अन्य कैटगरी के तौर पर जोड़ें. कैटगरी चुनने के दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपके कारोबार में सार्वजनिक तौर पर सेवाएं देने वाले ऐसे डिपार्टमेंट हैं जो अलग इकाइयों के तौर पर काम करते हैं और जिनका मालिकाना हक और चलाने का अधिकार आपके पास नहीं है, तो उनकी अपनी Business Profile होनी चाहिए. अपनी प्रोफ़ाइल में उनकी कैटगरी न जोड़ें.
- उदाहरण: अगर आपका कारोबार हेल्थ क्लब है और उसमें अलग से कैफ़े है, तो कारोबार की प्रोफ़ाइल में "कैफ़े" कैटगरी न जोड़ें. कैफ़े के लिए, अलग Business Profile बनाई जा सकती है, जिसमें मुख्य कैटगरी के तौर पर "कैफ़े" जोड़ा जा सकता है. अन्य कारोबारों के डिपार्टमेंट को दिखाने से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
आपके कारोबार की कैटगरी के आधार पर, आपको अपनी Business Profile के लिए कुछ खास सुविधाएं मिल सकती हैं.
उदाहरण:
-
होटल: इसमें क्लास रेटिंग दिखाई जा सकती हैं और होटल की सुविधाओं की सूची दी जा सकती है.
- रेस्टोरेंट: ऑनलाइन ऑर्डर, बुकिंग, और मेन्यू के लिंक जोड़ सकते हैं. वे सीधे मेन्यू आइटम भी जोड़ सकते हैं.
- स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाएं देने वाले कारोबार: अपनी प्रोफ़ाइल में बुकिंग बटन जोड़सकते हैं और अपनी सेवाओं की सूची अपडेट कर सकते हैं.
श्रेणियां जोड़ना या उनमें बदलाव करना
अहम जानकारी: कारोबार के लिए कोई कैटगरी जोड़ने या मौजूदा कैटगरी में बदलाव करने पर, आपको कारोबार की फिर से पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. इससे Google को पुष्टि करने में मदद मिलती है कि आपके कारोबार की जानकारी सटीक है.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें को चुनें.
- “कारोबार किस तरह का है” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- “मुख्य कैटगरी” बॉक्स में, कोई कैटगरी डालें.
- इसके बाद, स्क्रीन पर दिखने वाली सूची में से कोई कैटगरी चुनें.
- अन्य कैटगरी जोड़ने के लिए:
- अन्य कैटगरी जोड़ें को चुनें.
- कोई कैटगरी डालें.
- इसके बाद, स्क्रीन पर दिखने वाली सूची में से कोई कैटगरी चुनें
- किसी अन्य कैटगरी को हटाने के लिए, उस कैटगरी के बगल में मौजूद, हटाएं
को चुनें.
- अन्य कैटगरी जोड़ने के लिए:
- सेव करें को चुनें.