Google Business Profile की मदद से, ग्राहकों को Google Search और Maps पर आपका कारोबार ढूंढने और उससे जुड़ने में आसानी होती है. इसमें आपको कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए टूल मिलते हैं. हालांकि, कारोबार की व्यस्तता की वजह से, आपको इंटरनेट पर मौजूदगी बनाने और उसे मैनेज करने के लिए कम ही समय मिल पाता है.
अगर अपनी Business Profile को मैनेज या ऑप्टिमाइज़ करने में मदद या विशेषज्ञ की सलाह चाहिए, तो किसी तीसरे पक्ष के साथ काम करके देखें. सेवा देने वाली तीसरे पक्ष की कई कंपनियों के साथ साझेदारी की जा सकती है. इनमें हज़ारों खरीदारों को मैनेज करने वाली बड़ी कंपनियों से लेकर व्यक्तिगत वेब सलाहकार जैसे लोग शामिल हैं.
तीसरे पक्ष के साथ काम करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
अहम जानकारी: जब कारोबार, अपनी Business Profile मैनेज करने के लिए तीसरे पक्ष की मदद लेते हैं, तो उन्हें बेहतर अनुभव देने के लिए हम नीतियां लागू करते हैं. Business Profile से जुड़ी तीसरे पक्ष की नीतियों के बारे में ज़्यादा जानें.
Business Profile एक ऐसा टूल है जिसे बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, तीसरे पक्ष आपकी प्रोफ़ाइल को मैनेज करने के लिए अक्सर शुल्क लेते हैं. ये कई अहम सेवाएं देते हैं. उदाहरण के लिएः कारोबार की लिस्टिंग को अप-टू-डेट रखना, आपको कस्टम इनसाइट देना, आपके सवालों का जवाब देना, और ग्राहकों की समीक्षाओं का जवाब देना. तीसरे पक्ष के साथ काम करते समय, संभावित फ़ायदों और जोखिमों को समझना ज़रूरी है. इससे आपको यह आकलन करने में मदद मिलती है कि आपको अपनी लागत के हिसाब से रिटर्न मिल रहा है या नहीं.
अगर आपको किसी तीसरे पक्ष के साथ काम करना है, तो उसे चुनने और उसके साथ मिलकर काम करने के लिए, इन सबसे सही तरीकों को आज़माएं:
- इसके बारे में ज़्यादा जानें: Business Profile के काम करने के तरीके जानने और इसकी सुविधाओं को इस्तेमाल करने में ज़्यादा समय नहीं लगता. Business Profile के काम करने के तरीके के बारे में जानने पर, तीसरे पक्ष के साथ काम करते समय बेहतर फ़ैसले लिए जा सकते हैं.
- Business Profile की आम तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानने के लिए, Google Business Profile के शिक्षा केंद्र पर जाएं.
- Business Profile से जुड़े अलग-अलग विषयों के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, Google Business Profile के सहायता केंद्र पर जाएं.
- Business Profile के कम्यूनिटी फ़ोरम में भी सवाल पूछे जा सकते हैं और जवाब पाए जा सकते हैं. साथ ही, आपको यहां ऐसे अपडेट भी मिल सकते हैं जो आपके लिए मददगार हों. इस संसाधन को दूसरे कारोबारी या कंपनी और प्रॉडक्ट एक्सपर्ट शेयर करते हैं.
- अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करने वाली Google की अन्य सेवाओं के बारे में बुनियादी जानकारी पाने के लिए, Google पर अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश देखें.
- चुने हुए लोगों या कंपनियों के साथ ही काम करें: तीसरे पक्ष को चुनते समय, इन बातों का ध्यान रखें:
- क्या उसने पहले कभी Business Profile मैनेज की है?
- क्या उन्होंने ऐसे कारोबारों के साथ काम किया है जिनका बजट और टारगेट ऑडियंस आपके कारोबार जैसी है?
- आपके कारोबार को बढ़ाने के लिए वे अन्य कौन-कौन सी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं?
- एक बार में एक तीसरे पक्ष के साथ काम करें: नतीजों की तुलना करने के लिए, हो सकता है कि आप अपना बजट कई तीसरे पक्षों के बीच बांटना चाहें. हालांकि, हमारा सुझाव है कि आप एक बार में एक तीसरे पक्ष के साथ काम करके उन्हें टेस्ट करें. Google पर आपके कारोबार की सिर्फ़ एक प्रोफ़ाइल बनाई जा सकती है. इसलिए, एक समय में यह पता लगा पाना मुश्किल होता है कि कौनसा तीसरा पक्ष बेहतर काम कर रहा है.
- अनुभव को प्राथमिकता दें: Google पर सैकड़ों कारोबारों को मैनेज करने वाली कंपनियों के पास, Business Profile के साथ काम करने का ज़्यादा अनुभव हो सकता है. किसी तीसरे पक्ष की सेवाएं लेने से पहले, आपको उस कंपनी के कर्मचारियों से बात करनी चाहिए. इस तरह, Google पर कारोबारों को मैनेज करने के उनके पिछले अनुभव को समझा जा सकता है.
- अपनी प्रोफ़ाइल की परफ़ॉर्मेंस का आकलन करना: Business Profile खाते में अहम जानकारी मिलती है. इससे आपको यह जानने में मदद मिलती है कि ग्राहक, Google पर आपके कारोबार को कैसे खोज रहे हैं और उसके साथ किस तरह इंटरैक्ट कर रहे हैं. हर महीने कुछ समय अलग से निकालें, ताकि आप अपनी प्रोफ़ाइल की परफ़ॉर्मेंस की समीक्षा कर सकें और तीसरे पक्ष के साथ काम करने से आपको जो नतीजे मिल रहे हैं उनका आकलन कर सकें. अपडेट की गई फ़ोटो, कारोबार के खुले होने के मौजूदा समय, और ग्राहकों की ओर से आपके कारोबार को ऑनलाइन खोजने के तरीकों में क्या बदलाव किए गए हैं, इसकी भी जांच करें. अपनी Business Profile की परफ़ॉर्मेंस देखने का तरीका जानें.
धोखाधड़ी वाले व्यवहार की पहचान करना
कई तीसरे पक्ष अपने क्लाइंट के सबसे अच्छे हित में काम करते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं है कि सभी उतने भरोसेमंद हों. तीसरे पक्ष को चुनते और उसके साथ काम करते समय, इन चेतावनियों का ध्यान रखें:
- पारदर्शिता की कमी: आपको अपनी प्रोफ़ाइल की परफ़ॉर्मेंस के बारे में जानने का अधिकार है. जैसे, कितने उपयोगकर्ता आपकी Business Profile से इंटरैक्ट करते हैं, उसे देखते हैं, और उस पर क्लिक करते हैं.
- Google पर प्लेसमेंट की गारंटी देता है: तीसरे पक्ष, Google Search या Maps पर आपके कारोबार की रैंकिंग को किसी खास तरीके से न तो बेहतर बनाने का वादा कर सकते हैं और न ही उस पर सीधे तौर पर असर डाल सकते हैं. Google पर अपने कारोबार की स्थानीय रैंकिंग को बेहतर बनाने के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google के लिए काम करने का दावा करना: अगर तीसरे पक्ष का कोई प्रतिनिधि Google के लिए काम करने का दावा करता है, तो उसका नाम पूछें और उसे उसके “@google.com” ईमेल पते से ईमेल भेजने के लिए कहें. अगर वे यह जानकारी नहीं दे पाते हैं, तो हो सकता है कि वे Google के लिए काम न करते हों या बिना अनुमति के काम कर रहे हों.
- धमकी देता है: तीसरे पक्ष आपकी अनुमति के बिना, Google से न तो आपके कारोबार की प्रोफ़ाइल हटा सकते हैं और न ही प्रोफ़ाइल को ऐक्सेस कर सकते हैं. सिर्फ़ प्रोफ़ाइल के मालिक यह कंट्रोल कर सकते हैं कि किसके पास ऐक्सेस है. साथ ही, वे किसी भी समय अनुमतियां अपडेट कर सकते हैं. Business Profile के मालिकों और मैनेजर को मैनेज करने का तरीका जानें.
- धोखे से ली जाने वाली कीमत: तीसरे पक्ष की नीयत में खोट होने पर, हो सकता है कि वे आपसे तय की गई कीमत से ज़्यादा शुल्क ले लें. किसी तीसरे पक्ष के साथ काम करने से पहले, अपने कानूनी समझौते की आधिकारिक कॉपी लें. इसमें सेवाओं और उनकी कीमत की जानकारी साफ़ तौर पर होनी चाहिए.
तीसरे पक्ष की नीति के उल्लंघन की शिकायत करना
अगर कोई तीसरे पक्ष का पार्टनर, Business Profile की तीसरे पक्ष की नीतियों का उल्लंघन करता है, तो उसकी शिकायत करने के लिए, Business Profile की तीसरे पक्ष की नीति के उल्लंघन की शिकायत करने के लिए फ़ॉर्म भरें.
किसी तीसरे पक्ष की शिकायत करने पर, हो सकता है कि हम व्यक्तिगत तौर पर जवाब न दें. हालांकि, हम आपकी टिप्पणियों की जांच करते हैं और ज़रूरत पड़ने पर सही कार्रवाई करते हैं.