Google पर अपनी Business Profile बनाकर, यह मैनेज किया जा सकता है कि Maps और Search पर आपका कारोबार किस तरह दिखे. इसके लिए, आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. भले ही, आपका स्टोर वाला कारोबार हो या आप ग्राहकों को उनके घर या ऑफ़िस पर सेवाएं देते हों, पुष्टि की गई Business Profile की मदद से ग्राहक आपके कारोबार को खोज सकते हैं. साथ ही, आपके कारोबार पर ज़्यादा भरोसा कर सकते हैं.
अगर Google Maps और Search पर आपकी Business Profile है, तो ये काम किए जा सकते हैं:
- कारोबार की जानकारी को इंटरनेट पर अप-टू-डेट रखना:
- अपने कारोबार के खुले होने का समय, वेबसाइट, फ़ोन नंबर, और जगह की जानकारी देना, ताकि यह जानकारी Google पर खरीदारों को दिखे. आपका कारोबार किस तरह का है, इसके आधार पर आपकी जगह का पता, मोहल्ले का पता, सेवा देने का इलाका या लैंडमार्क हो सकता है.
- Google Maps और Search पर, कारोबार की ऑनलाइन मौजूदगी को अप-टू-डेट रखें.
- ग्राहकों से जुड़ना:
- अपने कारोबार की फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करें. साथ ही, उन प्रॉडक्ट और सेवाओं की भी फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करें जो आपका कारोबार उपलब्ध कराता है.
- ग्राहकों की समीक्षाएं पाएं और उनके जवाब दें.
- नए ग्राहकों का ध्यान खींचना:
- अपने कारोबार को ऑनलाइन बेहतर तरीके से पेश करें, ताकि नए ग्राहक आपके कारोबार को ढूंढ सकें.
- ग्राहकों को अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया, बुकिंग लिंक वगैरह पर रीडायरेक्ट करें.
- ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए, जगह के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा का इस्तेमाल करें. Google पर अपने कारोबार का विज्ञापन दिखाने का तरीका जानें.
यह तय करना कि Business Profile आपके कारोबार के लिए सही है या नहीं
स्टोरफ़्रंट और घर या दुकान पर सेवा देने वाले कारोबारों के लिए, Business Profile के लिए साइन अप करनाअपनी प्रोफ़ाइल जोड़ना या उस पर दावा करना
Business Profile, उन कारोबारों के लिए फ़ायदेमंद हो सकती है जो कारोबार के खुले होने के समय के दौरान, ग्राहकों से व्यक्तिगत तौर पर इंटरैक्ट करते हैं. जैसे, खुदरा दुकानें और ग्राहकों के घर या ऑफ़िस पर सेवा देने वाली कंपनियां. Business Profile पर प्रोफ़ाइलें बनाने की सुविधा, सिर्फ़ ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद कारोबारों या किराये पर देने या बिक्री के लिए उपलब्ध प्रॉपर्टी के लिए नहीं है. कारोबार के लिए ज़रूरी शर्तें और मालिकाना हक से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में जानें.
कई जगहों पर मौजूद बड़े कारोबारों के लिए, Business Profile मैनेज करने के डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके, एक साथ कई प्रोफ़ाइलें मैनेज की जा सकती हैं. कारोबार की कई जगहों की जानकारी मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें.
शुरू करने के लिए, Business Profile जोड़ने या उस पर दावा करने का तरीका जानें.
Google Ads के लिए साइन अप करें
Business Profile बनाने की सुविधा, सिर्फ़ ऐसे कारोबारों के लिए है जो ग्राहकों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करते हैं. अगर आपका कारोबार सिर्फ़ ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है और उसका कोई ऐसा पता नहीं है जहां ग्राहक जा सकें या आपका कारोबार ग्राहकों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क नहीं करता हो, तो आपको कारोबार को Business Profile बनाने की मंज़ूरी नहीं मिलेगी. कारोबार के लिए ज़रूरी शर्तें और मालिकाना हक से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में जानें.
अगर आपका कारोबार Business Profile की ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं करता, तो भी Google Ads का इस्तेमाल करके, अपने कारोबार को बढ़ाया जा सकता है. यह एक ऐसा ऑनलाइन विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म है जिसे इस्तेमाल करना आसान है. Google Ads के बारे में ज़्यादा जानें.
Business Profile के लिए साइन अप करना
अहम जानकारी: Business Profile के लिए साइन अप करने के लिए, आपके पास Google खाता होना चाहिए. ये बदलाव किए जा सकते हैं:
- किसी Gmail पते या अपने पसंदीदा ईमेल पते से नया Google खाता बनाएं. Google खाता बनाने का तरीका जानें.
- किसी भी ईमेल पते से, मौजूदा Google खाते का इस्तेमाल करें. किसी दूसरे ईमेल पते से अपने Google खाते में साइन इन करने का तरीका जानें.
सलाह: अगर आपके पास कंपनी का ईमेल पता है, तो उसे अपने Google खाते से लिंक करें. इससे, अपनी Business Profile को आसानी से मैनेज किया जा सकता है.
अपनी प्रोफ़ाइल जोड़ना या उस पर दावा करना
- अगर आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले कारोबार का मालिकाना हक है या उसे मैनेज करने का ऐक्सेस है, तो उसके लिए Business Profile बनाई जा सकती है. Business Profile जोड़ने या उस पर दावा करने का तरीका जानें.
- सलाह: अगर आपको कोई ऐसा मैसेज मिलता है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने पहले ही इस कारोबार की पुष्टि कर दी है, तो Business Profile के मालिकाना हक के लिए अनुरोध करें.
- किसी Business Profile की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने पर, Google Maps और Search पर जाकर उस प्रोफ़ाइल में बदलाव किए जा सकते हैं. अपने कारोबार की पुष्टि करने का तरीका जानें.
- Business Profile की पुष्टि करने के बाद, अपने कारोबार की जानकारी मैनेज की जा सकती है. अपनी Business Profile में बदलाव करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी:
-
Google Chrome या Google Maps में, निजी तौर पर ब्राउज़ करके यह देखा जा सकता है कि लोगों को आपके कारोबार की प्रोफ़ाइल कैसी दिखती है. Google पर अपना कारोबार ढूंढने का तरीका.
-
आपकी Business Profile को अपडेट करने के लिए Google, अलग-अलग सोर्स का इस्तेमाल करता है. जैसे, उपयोगकर्ता की रिपोर्ट और लाइसेंस वाला कॉन्टेंट. Google अपडेट मैनेज करने का तरीका जानें.
अपनी Business Profile का ऐक्सेस मैनेज करना
- अगर आपको अपनी प्रोफ़ाइल मैनेज करने के लिए, अन्य मालिकों और मैनेजर को जोड़ना है, तो अपनी प्रोफ़ाइल का ऐक्सेस अपडेट करने का तरीका जानें.
- अगर आपको अब अपनी प्रोफ़ाइल मैनेज नहीं करनी है, तो Business Profile का मुख्य मालिकाना हक ट्रांसफ़र किया जा सकता है.
- अगर आपको अपने Google खाते से बंद हो चुके कारोबार की प्रोफ़ाइल हटानी है, तो अपने खाते से Business Profile हटाने का तरीका जानें.