सूचना

Do not share any private or confidential personal or business-related information in this public forum.

Business Profile में फ़ोटो या वीडियो जोड़ना या हटाना

अपनी Business Profile में पूरी जानकारी देने और ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए, प्रोफ़ाइल में अपने स्टोरफ़्रंट, प्रॉडक्ट, और सेवाओं की फ़ोटो या वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. कारोबार के बाहरी हिस्से की फ़ोटो जोड़ने से, उन ग्राहकों को आपके कारोबार की पहचान करने में मदद मिलती है जो वहां आना चाहते हैं.

अपनी Business Profile की पुष्टि करने बाद ही, अपलोड की गई फ़ोटो Google पर दिखेंगी.

अपना कारोबार मैनेज करें

फ़ोटो और वीडियो के लिए दिशा-निर्देश

Business Profile में जो फ़ोटो और वीडियो जोड़े जाने हैं, पक्का करें कि वे Google के दिशा-निर्देशों और शर्तों के मुताबिक हों. साथ ही, Google की प्रॉडक्ट या सेवा के विज्ञापन दिखाने से जुड़ी नीति का पालन करते हों. अगर आपका कारोबार 10 या उससे ज़्यादा जगहों पर है, तो स्प्रेडशीट की मदद से एक साथ कई फ़ोटो अपलोड की जा सकती हैं.

फ़ोटो से जुड़े दिशा-निर्देश

अगर आपकी फ़ोटो नीचे दिए गए मानकों को पूरा करती हैं, तो वे Google पर बेहतर दिखाई देंगी:

  • फ़ॉर्मैट: JPG या PNG.
  • आकार: 10 केबी और 5 एमबी के बीच.
  • सुझाया गया रिज़ॉल्यूशन:  720 पिक्सल लंबा, 720 पिक्सल चौड़ा.
  • कम से कम रिज़ॉल्यूशन:  250 पिक्सल लंबा, 250 पिक्सल चौड़ा.
  • क्वालिटी: फ़ोटो का फ़ोकस सही होना चाहिए और उस पर चमक होनी चाहिए. साथ ही, उसमें बड़े बदलाव नहीं किए गए होने चाहिए या फ़िल्टर का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. दूसरे शब्दों में, इमेज वास्तविक होनी चाहिए.

वीडियो से जुड़े दिशा-निर्देश

पक्का करें कि आपका वीडियो नीचे दी गई ज़रूरतें पूरी करता है:

  • अवधि: 30 सेकंड तक
  • फ़ाइल का आकार: 75 एमबी तक
  • रिज़ॉल्यूशन: 720 पिक्सल या इससे ज़्यादा

इस तरह की फ़ोटो जोड़ी जा सकती हैं

आप अपने कारोबार की प्रोफ़ाइल में इस तरह की फ़ोटो जोड़ सकते हैं:

  • लोगो: यह Google पर आपके कारोबार को पहचानने में ग्राहकों की मदद करता है. लोगो, उन कारोबारों की प्रोफ़ाइल में हाइलाइट होता है जिनमें फ़ोन नंबर या काम के घंटे जैसी बुनियादी जानकारी मौजूद होती है.
  • कवर फ़ोटो: अपनी प्रोफ़ाइल में सबसे ऊपर, ऐसी कवर फ़ोटो लगाएं जो आपके कारोबार को बेहतर तरीके से पेश करती हो. कुछ मामलों में, इस बात की गारंटी नहीं है कि कवर फ़ोटो आपके कारोबार की पहली इमेज के तौर पर दिखेगी.
  • कारोबार की फ़ोटो: अपने कारोबार की खास बातों को हाइलाइट करने के लिए, अलग-अलग फ़ोटो जोड़ें. इससे ग्राहकों का ध्यान खींचा जा सकेगा और उन्हें कारोबार की जानकारी मिल सकेगी. कारोबार की फ़ोटो के बारे में ज़्यादा जानें.

अपनी Business Profile में फ़ोटो या वीडियो जोड़ना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Search या Maps खोलें.
  2. अपने कारोबार का नाम और शहर खोजें.
  3. कोई फ़ोटो या वीडियो जोड़ने के लिए, Photos इसके बाद फ़ोटो जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. अपनी फ़ोटो या वीडियो चुनें.
    • आपके पास एक साथ कई फ़ोटो या वीडियो चुनने का विकल्प भी है.

अहम जानकारी:

  • अपलोड की गई फ़ोटो या वीडियो, Business Profile में दिखते हैं.
  • अगर आपकी फ़ोटो प्रोफ़ाइल में नहीं दिख रही है, तो उसे फिर से अपलोड करें. पक्का करें कि कोई भी आइटम डुप्लीकेट न हो.

अपने कंप्यूटर से Google Search या Maps पर, अपनी Business Profile में कवर फ़ोटो या लोगो जोड़ना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Search या Maps खोलें.
  2. अपने कारोबार का नाम और शहर खोजें.
  3. कवर फ़ोटो या लोगो जोड़ने के लिए, Photos इसके बाद कवर फ़ोटो जोड़ें या लोगो जोड़ें पर क्लिक करें.
    • कवर फ़ोटो या लोगो बदलने के लिए, कवर बदलें या लोगो बदलें को चुनें.
  4. अपनी फ़ोटो चुनें.

अपने कंप्यूटर से Google Search या Maps पर, अपनी Business Profile से फ़ोटो या वीडियो हटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Search या Maps खोलें.
  2. अपने कारोबार का नाम और शहर खोजें.
  3. किसी फ़ोटो या वीडियो को हटाने के लिए, Photos पर क्लिक करें.
  4. स्क्रोल करें और वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसे हटाना है.
  5. मिटाएं पर क्लिक करें.
    • फ़ोटो या वीडियो को हटाने की पुष्टि करने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: ग्राहक की जोड़ी गई फ़ोटो हटाने का अनुरोध भी किया जा सकता है. ग्राहक की जोड़ी गई फ़ोटो हटाने का तरीका जानें.

फ़ोटो और वीडियो के अपलोड होने की स्थिति

जब आप कोई फ़ोटो या वीडियो अपलोड करते हैं, तो हम यह पक्का करने के लिए उसकी समीक्षा करते है कि वह हमारी फ़ोटो और वीडियो की नीतियों के मुताबिक है या नहीं. यहां कुछ ऐसी स्थितियां दी गई हैं जो फ़ोटो या वीडियो अपलोड करते समय, आपको दिखेंगी: 

  • अपलोड बाकी है: फ़ोटो या वीडियो अपलोड हो रहा है या उसे प्रोसेस किया जा रहा है. यह भी हो सकता है कि आपकी प्रोफ़ाइल की अभी तक पुष्टि न हुई हो. जो फ़ोटो या वीडियो अभी तक अपलोड नहीं हुआ है वह Google Search या Maps पर ग्राहकों को नहीं दिखता.
  • स्वीकार नहीं किया गया: फ़ोटो या वीडियो को फ़्लैग किया गया है, क्योंकि उसमें नीतियों का उल्लंघन हुआ है. किसी फ़ोटो या वीडियो को फ़्लैग किए जाने के बाद, वह Google Search या Maps पर नहीं दिखता.
  • लाइव: ऐसे फ़ोटो या वीडियो Google Search और Maps पर ग्राहकों को दिखते हैं. 

ध्यान दें: Business Profile पर फ़ोटो और वीडियो दिखने में 24 से 48 घंटे लग सकते हैं.

लोगो का न दिखना

अगर आपके कारोबार का लोगो नहीं दिख रहा है, तो पक्का करें कि आपने अपनी Business Profile में सभी ज़रूरी जानकारी डाली हो. जैसे:

  • नाम
  • मोहल्ले के पते के साथ मान्य जगह
  • कैटगरी
  • फ़ोन नंबर
  • खुले होने का समय

अगर आपने कारोबार की प्रोफ़ाइल के लिए कोई ऐसी कवर फ़ोटो चुनी है जिसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है या अन्य स्रोतों से पता चलता है कि वह फ़ोटो आपके कारोबार को सही तरीके से नहीं दिखा पा रही है, तो ऐसी फ़ोटो का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिसे किसी उपयोगकर्ता ने अपलोड किया हो.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
17595696830165424849
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99729
false
false
false
false
false