सूचना

Do not share any private or confidential personal or business-related information in this public forum.

ज़्यादा समीक्षाएं पाने के लिए सलाह

समीक्षाएं आपके कारोबार को सबसे अलग दिखाने में मदद कर सकती हैं. साथ ही, इससे संभावित ग्राहकों को काम की जानकारी मिलती है. ये समीक्षाएं, Maps और Search पर आपकी Business Profile के बगल में दिखती हैं.

अहम जानकारी: Google Maps पर की गई समीक्षाएं और उपयोगकर्ता के अन्य योगदान, असली अनुभव पर आधारित होने चाहिए. समीक्षाएं पोस्ट करने, समीक्षाओं में बदलाव करने या नकारात्मक समीक्षाएं हटाने के बदले ग्राहकों को इंसेंटिव देना, जैसे कि मुफ़्त या छूट पर सामान या सेवाएं देना, बनावटी दिलचस्पी मानी जाती है. इस पर पूरी तरह से पाबंदी है. नीति के उल्लंघनों की वजह से, Business Profile पर लगाई जाने वाली पाबंदियों के बारे में ज़्यादा जानें.

ज़्यादा समीक्षाएं पाने के सबसे सही तरीके के बारे में जानें

  • ग्राहकों को समीक्षाएं देने के बारे में याद दिलाएं: समीक्षाएं देने के लिए, ग्राहकों से Google लिंक पर जाने या क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा जा सकता है. समीक्षा का अनुरोध करने के लिए, Google लिंक या क्यूआर कोड बनाने का तरीका जानें.
  • समीक्षाओं का जवाब दें: ग्राहकों को बताएं कि उनके सुझाव, शिकायत या राय आपके लिए मायने रखती है. Google पर समीक्षाओं को पढ़ने और उनका जवाब देने का तरीका जानें
  • सभी समीक्षाओं पर ध्यान दें: ईमानदार और निष्पक्ष समीक्षाओं से, संभावित ग्राहकों को फ़ैसला लेने में मदद मिल सकती है. सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों पहलुओं को शामिल करने वाली समीक्षाओं पर ग्राहक अक्सर ज़्यादा भरोसा करते हैं. समीक्षाओं का जवाब देना और अपनी राय शेयर करना सबसे सही तरीका है.

अहम जानकारी: समीक्षा जोड़ने के लिए, ग्राहकों को Google खाते में साइन इन करना होगा. वे Gmail के अलावा किसी दूसरे ईमेल पते का इस्तेमाल करके, Google खाता सेट अप कर सकते हैं. Google खाता बनाने का तरीका जानें.

समीक्षाओं के जवाब बेहतर तरीके से लिखने के लिए सलाह

आपके जवाब सार्वजनिक होते हैं. इससे आपको ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाने में मदद मिलती है. अपने ग्राहकों को जवाब देते समय, इन दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें.

अपने जवाबों को सकारात्मक और काम का बनाएं.

  • विनम्र और प्रोफ़ेशनल रहें: अपना जवाब साफ़ तौर पर और विनम्र तरीके से दें. साथ ही, जवाब काम का होना चाहिए. समीक्षाओं की तरह ही, आपके जवाब हमारी नीतियों के हिसाब से होने चाहिए. Google की कॉन्टेंट की नीतियों के बारे में ज़्यादा जानें.
  • जवाब छोटा और आसान रखें: ग्राहक, काम के और सही जवाबों की सराहना करते हैं. हालांकि, लंबे जवाब देखकर वे परेशान हो सकते हैं.
  • ज़रूरत पड़ने पर जवाब दें: जब आपके पास शेयर करने के लिए कोई नई या काम की जानकारी हो, तो जवाब दें. हर जवाब, बहुत सारे खरीदारों को दिख सकता है. इसलिए, आपको समीक्षा करने वाले हर खरीदार को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद देने की ज़रूरत नहीं है.
  • दोस्त बनें, विक्रेता नहीं: समीक्षा करने वाले लोग पहले से ही आपके ग्राहक हैं. इसलिए, उनका ध्यान खींचने के लिए उन्हें ऑफ़र या प्रमोशन देने की ज़रूरत नहीं है. अपने कारोबार के बारे में ऐसी नई जानकारी या तथ्य शेयर करें जिसके बारे में उन्हें पहली बार आपके कारोबार पर आने पर पता न चल सका हो.

नकारात्मक समीक्षाओं के बेहतर जवाब दें

अहम जानकारी: अगर आपको लगता है कि कोई समीक्षा Google की कॉन्टेंट से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन करती है, तो उसे फ़्लैग किया जा सकता है. आपत्तिजनक समीक्षाओं की शिकायत करने का तरीका जानें.

नकारात्मक समीक्षाएं मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपके कारोबार के तरीके गलत हैं. आपको खरीदार के सुझाव/राय/शिकायत से यह जानने में मदद मिलती है कि वे क्या चाहते हैं. इससे आपको आने वाले समय में, उनके अनुभव को बेहतर बनाने के तरीके ढूंढने में मदद मिल सकती है.

नकारात्मक समीक्षाओं के जवाब देते समय, इन बातों का ध्यान रखें:

  • निजता की सुरक्षा करें और निजी तौर पर हमले न करें: राय देने वाले व्यक्ति की निजी जानकारी कभी शेयर न करें. उस पर निजी तौर पर हमला न करें. यह नियम Maps, अन्य सेवाओं या व्यक्तिगत तौर पर भी लागू होता है. राय देने वाले ग्राहक से कहें कि वह आपसे व्यक्तिगत तौर पर, ईमेल या फ़ोन पर संपर्क करे, ताकि आप समस्या को हल कर सकें. समीक्षा का सकारात्मक तरीके से जवाब देने और फ़ॉलो-अप करने से, ग्राहकों को यह महसूस हो सकता है कि उनकी राय आपके लिए अहम है. इससे वे अपनी समीक्षा को अपडेट करने के लिए उत्साहित हो सकते हैं.
  • जानें कि राय देने वाले ग्राहक का अनुभव खराब क्यों रहा: राय देने वाले ग्राहक और उनकी विज़िट से जुड़े अपने रिकॉर्ड देखें.
  • ईमानदार रहें और अपनी सीमाओं के बारे में बताएं: अपनी गलतियों को स्वीकार करें, लेकिन ऐसी चीज़ों की ज़िम्मेदारी न लें जो आपके कंट्रोल में नहीं हैं. ऐसी स्थिति में आपके पास क्या करने का विकल्प है और क्या नहीं, यह बात उन्हें समझाएं. उदाहरण के लिए, खराब मौसम की वजह से आपको किसी इवेंट को रद्द करना पड़ सकता है. इसके लिए, मौसम पर नज़र रखें और इवेंट से पहले ही उसे रद्द किए जाने की सूचना दें.
  • ज़रूरत पड़ने पर माफ़ी मांगें: उन्हें यह बताएं कि आप उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और आपको उनसे सहानुभूति है.
  • जवाब को अपने हिसाब से बनाएं: अपने जवाब में अपना नाम या नाम के शुरुआती अक्षर लिखकर साइन करें. इससे आपके जवाब पर लोगों का भरोसा बढ़ता है.
  • समय पर जवाब दें: इससे पता चलता है कि आपके लिए ग्राहकों के सुझाव, शिकायतें, और अनुभव अहम हैं.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1415022566121838468
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99729
false
false
false
false
false
false