सूचना

Do not share any private or confidential personal or business-related information in this public forum.

अपनी Business Profile में बदलाव करें

अपने कारोबार की जानकारी को सटीक और अप-टू-डेट रखने के लिए, आपको Google पर अपनी Business Profile में बदलाव करने की सुविधा मिलती है. अपने कारोबार से जुड़ी जानकारी, जैसे कि उसका पता, खुले होने का समय, संपर्क जानकारी, और फ़ोटो अपडेट किया जा सकता है. इससे ग्राहकों को आपका कारोबार ढूंढने और उसके बारे में ज़्यादा जानकारी पाने में मदद मिलती है.

अपना कारोबार मैनेज करें

अहम जानकारी:

Business Profile में बदलाव करना

सीधे Google Search या Maps पर, अपनी Business Profile में बदलाव किया जा सकता है. Business Profile को मैनेज करने से जुड़ी कुछ सुविधाएं Search, Google Maps, और आपके डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.

अहम जानकारी: अपने कारोबार की जानकारी में बदलाव करने के लिए, आपको उस Google खाते में साइन इन करना होगा जो आपकी Business Profile से जुड़ा है.

Google Search पर अपनी Business Profile में बदलाव करना

  1. अपनी Business Profile पर जाएं.
  2. प्रोफ़ाइल में बदलाव करें को चुनें.
  3. बदलाव करने के बाद, सेव करें चुनें.

Google Maps ऐप्लिकेशन पर अपनी Business Profile में बदलाव करना

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, कारोबार पर टैप करें.
  3. प्रोफ़ाइल में बदलाव करें पर टैप करें.
  4. बदलाव करने के बाद, सेव करें पर टैप करें.

किसी दूसरे व्यक्ति की Business Profile में बदलाव करने का सुझाव देना

  • अगर आपको किसी ऐसी Business Profile में गड़बड़ी दिखती है जिसके आप मालिक नहीं हैं या जिसे मैनेज नहीं करते हैं, तो आपके पास बदलाव करने का सुझाव देने का विकल्प होता है.
  • अगर Google Maps पर किसी अन्य व्यक्ति के कारोबार की जानकारी मौजूद नहीं है, तो छूटी हुई जगह की जानकारी जोड़ें विकल्प का इस्तेमाल करके, उस कारोबार की जानकारी सबमिट की जा सकती है.

बदलाव के प्रकार

यहां कुछ जानकारी और सलाह दी गई है, जिसमें बताया गया है कि Business Profile पर किस तरह की जानकारी जोड़ी जा सकती है या उसमें किस तरह का बदलाव किया जा सकता है.

कारोबार का नाम
अपने कारोबार का नाम ठीक उसी तरह डालें जिस तरह वह असल में साइनबोर्ड, स्टेशनरी, और अन्य ब्रैंडिंग में दिखता है. पुष्टि होने के बाद कारोबार का नाम बदलने पर, आपको अपने कारोबार की पुष्टि फिर से करनी पड़ सकती है. Business Profile की क्वालिटी से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
कैटगरी

वह कैटगरी चुनें जो आपके कारोबार से पूरी तरह मेल खाती हो. किसी कारोबार की सभी जगहों को “प्राथमिक कैटगरी” शेयर करनी होगी. इसलिए, वह कैटगरी चुनें जो आपके मूल कारोबार से पूरी तरह मेल खाती हो. अगर आप कई कैटगरी चुनते हैं, तो पहले फ़ील्ड में मौजूद कैटगरी आपकी प्राथमिक कैटगरी होगी. अपने कारोबार की कैटगरी मैनेज करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

आप ज़्यादा से ज़्यादा नौ कैटगरी तक चुन सकते हैं. अगर आपको अपने कारोबार के लिए कैटगरी चुनने में परेशानी हो रही है, तो कोई सामान्य कैटगरी चुनें.

अहम जानकारी:

  • कैटगरी का इस्तेमाल सिर्फ़ कीवर्ड के तौर पर या अपने कारोबार की विशेषताओं को बताने के लिए न करें.
  • ऐसी कैटगरी न चुनें जो आस-पास के कारोबार या मिलते-जुलते कारोबार से मेल खाती हो.
    उदाहरण:
    • कोई कारोबार जो आपके पते पर ही मौजूद हो (जैसे कि एक ही इमारत में)
    • वह दूसरा कारोबार जिसमें आपका कारोबार मौजूद है.
पता डालें और जगह को पिन करें

अपने कारोबार की जगह का पूरा और सटीक पता डालें. पता दिए जाने के दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.

सेवा देने का इलाका

अगर आपका कारोबार किसी खास स्थानीय इलाकों में ग्राहकों को सेवा देता है, तो अपना सेवा देने का इलाका डालें. सेवा देने के इलाके की जानकारी देने से, लोगों को यह जानने में मदद मिलती है कि आप उनकी जगह पर जाकर सेवा देंगे या नहीं या उनकी जगह पर सामान डिलीवर करेंगे या नहीं.

शहरों या पिन कोड के हिसाब से, सेवा देने वाले इलाके की जानकारी सेट की जा सकती है. इसके अलावा, आपका कारोबार जिन अन्य इलाकों में अपनी सेवाएं देता है उनकी जानकारी भी सेट की जा सकती है. सेवा देने का इलाका सेट करने के तरीके के बारे में जानें.

अहम जानकारी: सेवा देने का इलाका सेट करते समय, सटीक और सही जानकारी दें.

घंटे
फ़ोन नंबर

आपने अपने कारोबार के लिए जो प्राथमिक फ़ोन नंबर डाला है उसके अलावा दो और फ़ोन नंबर डाले जा सकते हैं. ये मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर हो सकते हैं, लेकिन फ़ैक्स नंबर नहीं.

सलाह: अपनी Business Profile पर मौजूद कारोबार का फ़ोन नंबर छिपाने का विकल्प चुना जा सकता है.

अपनी Business Profile पर मौजूद कारोबार के फ़ोन नंबर को छिपाना

  1. अपनी Business Profile पर जाएं.
  2. अपनी Business Profile में, ज़्यादाइसके बाद
  3. बेहतर सेटिंग चुनें.
  4. "फ़ोन नंबर” में जाकर, न दिखाएं को चालू करें.
Chat

अहम जानकारी: फ़िलहाल, चैट करने के विकल्प चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध हैं. इसलिए, हो सकता है कि आपकी Business Profile के लिए ये विकल्प न दिखें.

ग्राहक आपकी Business Profile पर जाकर, आपको मैसेज भेज सकते हैं या WhatsApp के ज़रिए आपसे संपर्क कर सकते हैं. जिन कारोबारों ने अपनी Business Profile पर दावा किया है और जिनकी पुष्टि हो चुकी है वे अपनी प्रोफ़ाइल पर, WhatsApp या मैसेज का विकल्प जोड़ सकते हैं. अपनी Business Profile का इस्तेमाल करके ग्राहकों से चैट करने का तरीका जानें

वेबसाइट

Business Profile पर, ग्राहकों के साथ अपने कारोबार की वेबसाइट शेयर की जा सकती है. अपने कारोबार की वेबसाइट का यूआरएल डालने के लिए:

कारोबार की कुछ कैटगरी के लिए, कारोबार की वेबसाइट पर ज़्यादा लिंक जोड़े जा सकते हैं. जैसे, ऑनलाइन ऑर्डर, बुकिंग या अपॉइंटमेंट.

सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिंक

ध्यान दें: फ़िलहाल, सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिंक जोड़ने की सुविधा चुनिंदा इलाकों के लिए उपलब्ध है. ऐसा हो सकता है कि यह सुविधा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध न हो.

Google Business Profile में जाकर, सोशल मीडिया के लिंक मैनेज किए जा सकते हैं. अपनी Business Profile में, हर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म के लिए एक लिंक जोड़ा जा सकता है. ये सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म यहां दिए गए हैं:

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • TikTok
  • X (पहले इसका नाम Twitter था)
  • YouTube

अपनी Business Profile पर सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिंक मैनेज करने का तरीका जानें.

 एट्रिब्यूट

एट्रिब्यूट, ग्राहकों को आपके कारोबार के बारे में ज़्यादा जानकारी देती हैं. उदाहरण के लिए: "वाई-फ़ाई" या "बाहर बैठने की सुविधा है." तथ्यों पर आधारित कुछ  एट्रिब्यूट में बदलाव किया जा सकता है. जैसे- बाहर बैठने की सुविधा है या नहीं. वहीं, कई ऐसे  एट्रिब्यूट होते हैं जो तथ्यों पर आधारित नहीं होते. जैसे- आपका कारोबार स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय है या नहीं. ये उन Google उपयोगकर्ताओं की राय पर निर्भर करती हैं जो कभी आपके कारोबार की जगह पर गए हों.

फ़ोटो और वीडियो

अपनी Business Profile में स्टोरफ़्रंट, प्रॉडक्ट, और सेवाओं की फ़ोटो या वीडियो जोड़कर, ग्राहकों का ध्यान खींचा जा सकता है. कारोबार के बाहरी हिस्से की फ़ोटो जोड़ने से, ग्राहकों को आपके कारोबार की पहचान करने में मदद मिलती है. Business Profile में अपनी फ़ोटो या वीडियो मैनेज करने का तरीका जानें.

कारोबार की जानकारी

अपने कारोबार के बारे में कम शब्दों में जानकारी दें. यह जानकारी, आपकी Business Profile के “कारोबार से” सेक्शन में दिखती है.

कारोबार के बारे में यह जानकारी दें:

  • आपका कारोबार क्या सेवाएं और सुविधाएं देता है
  • आपका कारोबार दूसरों से किस तरह अलग है?
  • आप कितने साल से कारोबार कर रहे हैं
  • ऐसी बातें जो आपके ग्राहकों के लिए काम की हों

कारोबार की यह जानकारी न दें:

  • यूआरएल या एचटीएमएल कोड शामिल न करें.
  • ब्यौरा फ़ील्ड में 750 से ज़्यादा वर्ण न लिखें.

प्रमोशन, कीमतों या बिक्री के बारे में जानकारी देने के बजाय कारोबार की जानकारी देने पर ध्यान दें. Google पर अपना कारोबार दिखाने से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.

उदाहरण: "हमारी आइसक्रीम की दुकान, शहर के मुख्य इलाके से कुछ ही दूरी पर है. स्वाद के मामले में हम यहां के लोगों की पहली पसंद हैं, फिर चाहे दोस्तों के साथ दुकान में बैठकर आइसक्रीम का आनंद उठाना हो या घर बैठे ज़ायकेदार पिज़्ज़ा का लुत्फ़ लेना हो. बस फ़ोन उठाइए और ऑर्डर कीजिए. हमारी दुकान में घर की बनी, हाथों से तैयार की गई आइसक्रीम और शर्बत के 35 फ़्लेवर उपलब्ध हैं. सबसे खास बात यह है कि ये किसी खास सीज़न में नहीं, बल्कि पूरे साल मिलती हैं. इनके अलावा, पिज़्ज़ा अवन पर बनी न्यूयॉर्क शैली की पाई भी दोपहर से लेकर दुकान बंद होने तक उपलब्ध रहती हैं. अब इंतज़ार किस बात का है, आज ही आएं!"

सलाह: कारोबार की जानकारी बनाने के लिए, एआई की मदद ली जा सकती है. फ़िलहाल, यह सुविधा चुनिंदा देशों/इलाकों और भाषाओं में उपलब्ध है. एआई की मदद से कारोबार की जानकारी जनरेट करने का तरीका जानें

खुलने की तारीख

खरीदारों को बताएं कि आपका कारोबार कब शुरू हुआ था. इसके लिए, अपनी Business Profile में कारोबार के शुरू होने की तारीख डालें. कारोबार शुरू होने की तारीख जोड़ने का तरीका जानें

Google अलग-अलग सोर्स से पता लगाता है कि कोई कारोबार कितने सालों से चल रहा है. Google Search में कुछ जगहों पर, कारोबार के खुलने की तारीख का इस्तेमाल ग्राहकों को यह बताने के लिए किया जा सकता है कि कोई कारोबार कितने सालों से चल रहा है. अगर व्यापारी को लगता है कि कारोबार शुरू होने की मौजूदा तारीख में कोई गड़बड़ी है, तो वह सही तारीख सेट कर सकता है.

सलाह: आपको सिर्फ़ कारोबार खुलने की तारीख का महीना और साल डालना होगा. अगले एक साल तक की कोई भी तारीख डाली जा सकती है. हालांकि, कारोबार शुरू होने के 90 दिनों पहले से ही Google पर यह तारीख दिखने लग जाती है.

मेन्यू या सेवाएं (सीमित उपलब्धता)

मेन्यू और सेवाओं की जानकारी में बदलाव करने वाले टूल का इस्तेमाल करके, आप सही कीमत के साथ मेन्यू आइटम या सेवाओं की जानकारी दे सकते हैं.

मेन्यू की जानकारी में बदलाव करने वाले टूल या सेवाओं की जानकारी में बदलाव करने वाले टूल के बारे में ज़्यादा जानें.

अहम जानकारी: मेन्यू की जानकारी में बदलाव करने वाले टूल का इस्तेमाल, सिर्फ़ खान-पान से जुड़े कारोबारों के लिए किया जा सकता है.

प्रॉडक्ट (सीमित उपलब्धता)

अगर आपका खुदरा कारोबार अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड जैसे किसी देश में है, तो ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर सर्च करने वालों को स्टोर के ग्राहकों में बदला जा सकता है. इसके लिए, आपको स्टोर में मौजूद प्रॉडक्ट को अपनी Business Profile पर अपने-आप दिखाने की सुविधा चालू करनी होगी.

अपनी Business Profile में प्रॉडक्ट जोड़ने के लिए, आपको अपने स्टोर के बिक्री की जगह (पीओएस) पर लगे बिलिंग सिस्टम को Local Inventory ऐप्लिकेशन से कनेक्ट करना होगा. स्टोर में मौजूद प्रॉडक्ट दिखाने का तरीका जानें.

चेक इन और चेक आउट करने के समय (सिर्फ़ होटलों के लिए)

होटल अपनी Business Profile में चेक इन और चेक आउट का समय जोड़ सकते हैं. इससे ग्राहक यह जान सकेंगे कि उन्हें कब चेक इन करना है और कब चेक आउट करना है.

होटल की जानकारी सही है या नहीं, यह पक्का करने के लिए Google, उपयोगकर्ता रिपोर्ट और लाइसेंस वाले कॉन्टेंट जैसे अलग-अलग भरोसेमंद सोर्स से होटल की चेक-इन और चेक-आउट से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा करता है. आप चुन सकते हैं कि अपने-आप अपडेट पाने की यह सुविधा आप चाहते हैं या नहीं.

होटल की जानकारी (सिर्फ़ होटल)
अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ कंप्यूटर पर उपलब्ध है.
अगर आपके पास किसी होटल का मालिकाना हक है और आपने अपनी Business Profile की पुष्टि कर ली है, तो Business Profile मैनेज करने के डैशबोर्ड में “होटल की विशेषताएं” सेक्शन में जाकर, होटल की सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी में बदलाव किया जा सकता है.
सवाल और जवाब
अहम जानकारी:
  • यह सुविधा, कारोबार की चुनिंदा कैटगरी और इलाकों के लिए ही उपलब्ध है.
  • हम इस सुविधा को लगातार बेहतर बना रहे हैं. इसलिए, इसके दिखने और काम करने के तरीके में बदलाव हो सकता है.

कारोबार के मालिक और Business Profile को मैनेज करने वाले अन्य लोग, Google Business Profile के सवाल-जवाब सेक्शन में जाकर, अपने कारोबार के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दे सकते हैं.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8373601220554061649
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99729
false
false
false
false
false