अपनी Business Profile में कारोबार का पता जोड़ें. इससे ग्राहक आपके कारोबार को Google Maps और Search पर आसानी से खोज पाएंगे. अपने कारोबार की जगह दिखाने के लिए, मैप पर अपने कारोबार की जगह को पिन भी किया जा सकता है.
आपकी Business Profile पर मौजूद पते को सभी लोग देख सकते हैं. अगर आपके कारोबार के पते पर ग्राहकों को सेवा नहीं दी जाती है, तो कारोबार का पता न दिखाने का विकल्प चुनें और सेवा देने के इलाके की जानकारी जोड़ें. घर या दुकान पर सेवा देने वाले कारोबार के मामले में ऐसा किया जा सकता है. सेवा देने का इलाका मैनेज करने का तरीका जानें.
अपना कारोबार मैनेज करेंपते से जुड़े दिशा-निर्देशों को समझना
अपने कारोबार की पुष्टि करने के लिए, कारोबार का ऐसा पता डालें जिसे Google ढूंढ सके. पक्का करें कि आपके कारोबार का पता इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक हो. Google पर अपना कारोबार दिखाने से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
Troubleshooting Claiming Your Business Profile
- मोहल्ले का पूरा पता डालें.
- उदाहरण: 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA, 94043.
- बिल्डिंग, सुइट, और फ़्लोर नंबर के साथ-साथ यूनिट की अन्य जानकारी भी शामिल करें.
- सिर्फ़ वही जानकारी डालें जो आपके आधिकारिक पते से जुड़ी हो. जिन जगहों पर आधिकारिक पता सही नहीं हो वहां आस-पास के चौराहे या लैंडमार्क की जानकारी जोड़ी जा सकती है.
- अपना पता "मुंबई उपनगर की मुख्य सड़क का नुक्कड़" या “सेंट्रल पार्क के सामने” जैसी जानकारी जोड़ने से बचें.
- अगर आपके पते में कोई स्ट्रीट नंबर नहीं है या सिस्टम आपका सही पता नहीं ढूंढ पा रहा है, तो अपने कारोबार की जगह को सीधे मैप पर पिन करें.
अपने कारोबार का पता जोड़ना या उसमें बदलाव करना
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
जगह को चुनें.
- “कारोबार की जगह” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- अपने पते की जानकारी डालें.
- अगर हमें आपका पता नहीं मिलता है, तो आपको चेतावनी का एक मैसेज मिलेगा. पते के जिन हिस्सों को लाल रंग से हाइलाइट किया गया है उन्हें फिर से डालें.
- अगर हम अब भी आपका पता नहीं ढूंढ पाते हैं, तो अपने कारोबार की जगह दिखाने के लिए, अडजस्ट करें को चुनकर मैप पर पिन सेट करें.
- सेव करें को चुनें.
अहम जानकारी:
- आम तौर पर, प्रोफ़ाइल में किए गए बदलावों को दिखने में करीब 10 मिनट लगते हैं. कुछ मामलों में, इसमें 30 दिन लग सकते हैं. बदलावों को समीक्षा के लिए रोके जाने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अगर आपका कारोबार किसी अन्य कारोबार जैसे कि किसी शॉपिंग मॉल के अंदर मौजूद है, तो अपनी प्रोफ़ाइल में यह जानकारी दिखाने का अनुरोध किया जा सकता है.
- आपके कारोबार की कैटगरी और जगह के आधार पर, आपकी प्रोफ़ाइल में कारोबार की जगह से जुड़ा ब्यौरा दिख सकता है. इससे ग्राहकों को लैंडमार्क, जगह या आस-पास मौजूद कारोबार के आधार पर आपके कारोबार को ढूंढने में मदद मिल सकती है. Google Search या Maps में जाकर, इस ब्यौरे में बदलाव नहीं किया जा सकता.
Maps पर अपना पता जोड़ना या उसमें बदलाव करना
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, कारोबार पर टैप करें.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
जगह को चुनें.
- “कारोबार की जगह” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- अपने पते की जानकारी डालें.
- सेव करें को चुनें.
अपने कारोबार के लिए पिन जोड़ना या उसकी जगह में बदलाव करना
अगर आपके पते में कोई स्ट्रीट नंबर नहीं है या सिस्टम आपके डाले गए पते पर कारोबार को नहीं ढूंढ पा रहा है, तो अपने कारोबार की जगह को सीधे मैप पर पिन करें.
पिन की गई जगह को अडजस्ट करने के लिए:
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
जगह को चुनें.
- “कारोबार की जगह” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- पिन की गई जगह को अडजस्ट करने के लिए, अडजस्ट करें चुनें.
- मैप को मूव करें, ताकि पिन आपके कारोबार की जगह पर सेट हो सके.
- हो गया
सेव करें को चुनें.
कारोबार का पता हटाना
ज़रूरी जानकारी:
- आपको अपना पता नहीं दिखाने का विकल्प सिर्फ़ तब चुनना चाहिए, जब आपका कारोबार घर या दुकान पर सेवा देने वाला हो.
- कारोबार का पता छिपाने पर, आपकी Business Profile पर सिर्फ़ सेवा देने के इलाके की जानकारी दिखती है. अगर आपने सेवा देने का कोई इलाका नहीं डाला है, तो किसी स्थानीय इलाके को अपने-आप चुन लिया जाएगा. आपके पास इस जानकारी में बाद में बदलाव करने का विकल्प होता है. सेवा देने का इलाका मैनेज करने का तरीका जानें.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
जगह को चुनें.
- "कारोबार की जगह" के बगल में मौजूद, बदलाव करें
को चुनें.
- ग्राहकों को कारोबार का पता दिखाएं को बंद करें.
- सेव करें को चुनें.
अपने कारोबार के लिए Street View की तस्वीरें मैनेज करना
अगर आपके कारोबार के लिए Street View उपलब्ध है, तो उसे Google Maps या Search में देखा जा सकता है. Maps में, अपनी प्रोफ़ाइल के फ़ोटो सेक्शन में जाकर, Street View और 360° चुनें. Search पर, "बाहर देखें" लेबल वाली फ़ोटो चुनें. अपने कारोबार का Street View अपडेट करने के लिए, इनमें से कोई एक तरीका अपनाएं:
- अपने कारोबार के मैप पिन में बदलाव करें, ताकि उसे ज़्यादा सटीक Street View इमेज से जोड़ा जा सके. अपने कारोबार के लिए पिन जोड़ने या उसमें बदलाव करने का तरीका जानें.
- Street View की खुद से ली गई तस्वीरें जोड़ें.
सलाह: यह जानने के लिए कि आपके बदलाव से तस्वीरों पर क्या असर पड़ा है, Google Maps में अपडेट किया गया Street View देखें. Google Maps में Street View इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
'स्ट्रीट व्यू' की नई तस्वीरें जोड़ना
- Street View Studio की मदद से, Google Maps पर फ़ोटो स्फ़ीयर बनाए और पब्लिश किए जा सकते हैं. Street View Studio में 360 डिग्री वाले वीडियो अपलोड करने का तरीका जानें.
- इनडोर Street View कैप्चर करने के लिए, किसी प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़र की सेवाएं ली जा सकती हैं. इसके बाद, ग्राहकों को अपने कारोबार वाली जगह के अंदरूनी हिस्सों को दिखाने के लिए, Street View की वे तस्वीरें जोड़ी जा सकती हैं जो आपने खुद से खींची हैं. Street View की तस्वीरें खुद से खींचने और पब्लिश करने का तरीका जानें.
- Google पर अपने कारोबार को पहचानने में ग्राहकों की मदद करने के लिए, अपनी Business Profile में अपने कारोबार की फ़ोटो जोड़ी जा सकती हैं. Business Profile में फ़ोटो या वीडियो मैनेज करने का तरीका जानें.
सैटलाइट या Street View की पुरानी तस्वीरों की शिकायत करना
अहम जानकारी: Google, तस्वीरों की समीक्षा करने और उन्हें अपडेट करने की कोई समयसीमा नहीं तय कर सकता.
पुरानी तस्वीरों की शिकायत करने के लिए, यह फ़ॉर्म भरें. आपके सुझाव/राय देने या शिकायत करने से हमें यह तय करने में मदद मिलती है कि किन जगहों पर तस्वीरों को अपडेट करना ज़्यादा ज़रूरी है.
अपने कारोबार के लिए गलत ड्राइविंग दिशा निर्देश होने की रिपोर्ट करें
ड्राइविंग के सटीक दिशा-निर्देश, ग्राहकों को आपके कारोबार की जगह खोजने और वहां तक पहुंचने में मदद करते हैं. अगर Google Maps में आपके कारोबार तक पहुंचने के लिए ड्राइविंग के दिशा-निर्देश गलत हैं, तो उनकी शिकायत करें. Google Maps में गलत रास्ताें की शिकायत करने का तरीका जानें.