सूचना

Do not share any private or confidential personal or business-related information in this public forum.

Google को Business Profile और स्थानीय खोज के नतीजों से किसी कारोबार की जानकारी का पता कैसे चलता है और वह इस जानकारी का इस्तेमाल किस तरह से करता है

उपयोगकर्ताओं को जगहों के बारे में नई और पूरी जानकारी देने के लिए Google, एपीआई की मदद से Google Search और Google Maps के साथ-साथ तीसरे पक्ष की उन वेबसाइटों और ऐप्लिकेशन पर प्रोफ़ाइल (इसमें कारोबार की प्रोफ़ाइल शामिल है) को दिखाता है जो Google Maps Platform पर मौजूद हैं. Google, एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए अहम जानकारी और लीड जनरेट करने के लिए भी प्रोफ़ाइल की जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है.

आपकी Business Profile पर जानकारी

उदाहरण के लिए, अगर ग्राहक किसी ऐसे रेस्टोरेंट को खोजता है जिसे आप मैनेज करते हैं, तो उन्हें आपकी जोड़ी गई जानकारी दिखाई दे सकती है. जैसे कि रेस्टोरेंट के खुले रहने का समय और वह किस इलाके में मौजूद है. उन्हें ऐसी जानकारी भी दिख सकती है जो आपने नहीं जोड़ी है. जैसे कि आपके मेन्यू का लिंक या ऐसी फ़ोटो जो खाना पसंद आने के बाद ग्राहकों ने अपलोड की हैं. ग्राहक, आपसे और दूसरे स्रोतों से मिली जानकारी की मदद से, आपके कारोबार की जगह के बारे में बेहतर फ़ैसले लेते हैं. उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंद के हिसाब से, मनमुताबिक और मिलते-जुलते सुझाव भी दिख सकते हैं.

Google को कारोबार की जानकारी कैसे मिलती है

प्रोफ़ाइलों में मौजूद जानकारी अलग-अलग सोर्स से इकट्ठा की जाती है:

  • सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी, जैसे कि क्रॉल किया गया वेब कॉन्टेंट (उदाहरण के लिए, किसी कारोबार की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी)
  • तीसरे पक्ष का वह डेटा जिसे लाइसेंस मिला हुआ है
  • ऐसे उपयोगकर्ता जो पते और फ़ोन नंबर जैसे तथ्यों से जुड़ी जानकारी के साथ ही फ़ोटो और समीक्षाएं जैसा कॉन्टेंट मुहैया कराते हैं. इनमें कारोबार के ऐसे मालिक भी शामिल हैं जो Google Business Profile की मदद से प्रोफ़ाइलों पर दावा करते हैं
  • Google को स्थानीय जगह या कारोबार से मिली जानकारी

अगर आपको लगता है कि किसी प्रोफ़ाइल की जानकारी गलत है या उसे हटाया जाना चाहिए, तो आपके पास ये विकल्प हैं: बदलाव करने का सुझाव देना या उसे हटाने के लिए फ़्लैग करना. अगर आपको लगता है कि यूरोपियन डेटा सुरक्षा कानूनों के तहत किसी प्रोफ़ाइल को हटाया जाना चाहिए, तो कृपया यहां देखें. अगर आपको लगता है कि इसे किसी दूसरी कानूनी वजह से हटाया जाना चाहिए, तो कृपया कानूनी अनुरोध सबमिट करें. Google, प्रोफ़ाइल से जुड़े निजी डेटा को कैसे प्रोसेस करता है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया Google की निजता नीति देखें.

आस-पास उपलब्ध उत्पाद और सेवाओं की खोज के नतीजों में जानकारी

Google, कारोबार की जानकारी का इस्तेमाल करके ऐसी खोज के सबसे सही नतीजे दिखाता है, जिन्हें लोग अपने आस-पास उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं को खोजने के लिए करते हैं. इनमें Google Maps और Search पर दिखाई देने वाले नतीजे शामिल हैं. 

उदाहरण के लिए अगर आप हेयर सैलून के मालिक हैं, तो आपका कारोबार, “मेरे आस-पास सैलून” या “अभी खुले हुए सैलून” खोजने वाले लोगों के आस-पास के नतीजे दिखाने वाली खोज में दिखाई दे सकता है, क्योंकि आपने कारोबार की जानकारी में अपना पता और समय दिया है. आस-पास के नतीजे दिखाने वाली खोज के बारे में ज़्यादा जानें.

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15000849217633683242
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99729
false
false
false
false
false