सूचना

Do not share any private or confidential personal or business-related information in this public forum.

प्रोफ़ाइल की मज़बूती को मैनेज करना

अपने कारोबार की प्रोफ़ाइल को बेहतर बनाने में मदद पाने के लिए, Google का 'प्रोफ़ाइल की मज़बूती दिखाने वाला इंडिकेटर' इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, इसकी मदद से कारोबार की जानकारी अपडेट करके, ज़्यादा ग्राहकों से जुड़ा जा सकता है.

प्रोफ़ाइल की मज़बूती दिखाने वाला इंडिकेटर इस्तेमाल करके:

  • वह जानकारी डालें जो आपने अब तक अपनी प्रोफ़ाइल पर नहीं डाली है. जैसे: कारोबार की जानकारी, काम के घंटे, और संपर्क जानकारी.
  • पक्का करें कि आपकी प्रोफ़ाइल पर उपलब्ध कारोबार की जानकारी, Google के सभी प्रॉडक्ट और सेवाओं पर एक जैसी हो. इनमें Google Search, Google Maps, और Google Shopping शामिल हैं.
  • अपनी प्रोफ़ाइल में फ़ोटो, वीडियो, और पोस्ट जैसा कॉन्टेंट जोड़ें.

अहम जानकारी: प्रोफ़ाइल की मज़बूती दिखाने वाला इंडिकेटर, सिर्फ़ उन लिस्टिंग के लिए उपलब्ध है जिनकी पुष्टि हो चुकी है. अपने कारोबार की पुष्टि करने का तरीका जानें.

प्रोफ़ाइल की मज़बूती दिखाने वाले इंडिकेटर का इस्तेमाल करने के लिए:

  1. अपनी कारोबारी प्रोफ़ाइल पर जाएं.
    • अपनी प्रोफ़ाइल खोजने का तरीका जानें.
  2. प्रोफ़ाइल की मज़बूती पर क्लिक करें.
    • अपनी प्रोफ़ाइल से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  3. अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करने के बाद, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
    • अगली स्क्रीन पर जाने के लिए, अभी नहीं पर क्लिक करें.
  4. आखिरी स्क्रीन पर, प्रोफ़ाइल पर जाएं पर क्लिक करें.
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9424746362167301949
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99729
false
false
false
false
false