ग्राहक आपकी Business Profile में दी गई जानकारी पर आपसे संपर्क कर सकते हैं. मैसेज या WhatsApp की मदद से:
- सवालों के जवाब दें.
- अपने प्रॉडक्ट, सेवाओं या कारोबार के बारे में जानकारी दें.
- ज़्यादा ग्राहकों का ध्यान खींचें.
जिन कारोबारों ने अपनी Business Profile पर दावा किया है और जिनकी पुष्टि हो चुकी है वे अपनी प्रोफ़ाइल पर, WhatsApp या मैसेज का विकल्प जोड़ सकते हैं. WhatsApp के यूआरएल से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
चैट करने के विकल्प जोड़ना या उनमें बदलाव करना
अहम जानकारी: फ़िलहाल, चैट करने के विकल्प चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध हैं. इसलिए, हो सकता है कि आपकी Business Profile के लिए ये विकल्प न दिखें.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
संपर्क पर क्लिक करें.
- “चैट” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- "चैट" ड्रॉप-डाउन में, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें.
- WhatsApp या मैसेज में से किसी एक को चुनें.
- "यूआरएल" या "फ़ोन नंबर" फ़ील्ड में, अपना WhatsApp यूआरएल या वह फ़ोन नंबर जोड़ें जिस पर आपको मैसेज पाने हैं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
- अगर दोनों विकल्प जोड़े जाते हैं, तो ग्राहकों को सिर्फ़ मैसेज भेजने का विकल्प दिखेगा.
- एक ही WhatsApp यूआरएल को अलग-अलग Business Profile में इस्तेमाल किया जा सकता है.
- चैट की परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक देखें. अपनी Business Profile की परफ़ॉर्मेंस देखने का तरीका जानें.