यह कानूनी समझौता, वही इकाई कर सकती है जो इसमें दी गई शर्तों का पालन करती हो या उन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से स्वीकार करती हो. आप इस बात से सहमत हैं कि Local Inventory ऐप्लिकेशन (“Local Inventory ऐप्लिकेशन”) पर, Google की सेवा की शर्तों के साथ-साथ Local Inventory ऐप्लिकेशन के लिए सेवा की अतिरिक्त शर्तें (“अतिरिक्त शर्तें”) भी लागू होती हैं.
Local Inventory ऐप्लिकेशन के साथ Google की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करने पर, उन अन्य सेवाओं से जुड़ी अतिरिक्त शर्तें भी लागू हो सकती हैं.
इन सभी दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें. इनके आधार पर ही शर्तें (“शर्तें”) तय होती हैं. इनसे यह निर्धारित होता है कि हमारी सेवाएं इस्तेमाल करते समय, हमसे आपकी और हमें आपसे क्या उम्मीदें हैं.
अगर ये अतिरिक्त शर्तें, Google की सेवा की शर्तों से मेल नहीं खातीं, तो Local Inventory ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल पर, ये अतिरिक्त शर्तें ही लागू होंगी.
हमारी सलाह है कि आप अपनी जानकारी अपडेट करने, मैनेज करने, एक्सपोर्ट करने, और मिटाने का तरीका समझने के लिए, Google की निजता नीति पढ़ें.
- Local Inventory ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल: Local Inventory ऐप्लिकेशन की मदद से कारोबारी या कंपनियां, स्टोर में मौजूद प्रॉडक्ट को Google पर उपलब्ध करा सकती हैं.
- मालिकाना हक और लाइसेंस: जब तक इन शर्तों का उल्लंघन नहीं होता, तब तक Google की सेवा की शर्तों के तहत, Local Inventory ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google, Local Inventory ऐप्लिकेशन का मालिकाना हक अपने पास रखता है. साथ ही, Google के लाइसेंस वाले मटीरियल, प्रॉडक्ट, और सेवाओं से जुड़े बौद्धिक संपत्ति के सभी अधिकार भी Google के पास ही रहते हैं. भले ही, आप इनका इस्तेमाल कर रहे हों.
- वारंटी: Google की सेवा की शर्तों के तहत दी गई वारंटी और उसमें बताए गए डिसक्लेमर को छोड़कर, हम इस बात की कोई गारंटी नहीं देते कि Local Inventory ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के दौरान कोई रुकावट या खराबी नहीं आएगी.
- रद्द करने की प्रक्रिया: जब चाहें, स्टोर में मौजूद प्रॉडक्ट को अपनी Business Profile पर दिखाना बंद करें. इसके लिए, आप हमसे संपर्क करें. जैसा कि Google की सेवा की शर्तों में खास तौर पर बताया गया है, Google इस सेवा के लिए आपका ऐक्सेस खत्म या निलंबित कर सकता है. आपका स्टोर किसी स्थायी जगह पर होना ज़रूरी है, जहां आकर लोग स्थानीय तौर पर प्रॉडक्ट खरीद सकें. अगर ऐसा नहीं है या आपका स्टोर इस सुविधा के लिए ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं करता है, तो हम आपके लिए इस सुविधा के इस्तेमाल को रद्द भी कर सकते हैं.
- अतिरिक्त शर्तों में बदलाव: हम बिना सूचना दिए किसी भी समय इन अतिरिक्त शर्तों में बदलाव कर सकते हैं. हालांकि, इनमें कोई अहम बदलाव करने से पहले हम आपको इसकी सूचना देंगे. अतिरिक्त शर्तों में किए जाने वाले बदलाव तुरंत लागू नहीं होंगे. ये बदलाव, इस पेज पर सूचना पोस्ट करने के 15 दिन के बाद लागू होंगे. हालांकि, कानूनी वजहों या आपातकालीन स्थितियों (जैसे- किसी बुरे बर्ताव को रोकना) में किए गए बदलाव, सूचना मिलते ही लागू हो जाएंगे.