हर कारोबार के लिए सिर्फ़ एक Business Profile बनाई जा सकती है. एक ही कारोबार के लिए कई प्रोफ़ाइलें बनाना, आपके ग्राहकों को गुमराह कर सकता है. साथ ही, यह हमारी नीतियों के भी ख़िलाफ़ है. अगर किसी प्रोफ़ाइल को डुप्लीकेट माना जाता है, तो वह Google Search या Maps पर नहीं दिखेगी.
प्रोफ़ाइलों के डुप्लीकेट के तौर पर मार्क होने की वजह समझें
किसी प्रोफ़ाइल को डुप्लीकेट माने जाने की कई वजहें हो सकती हैं:
- पुष्टि की गई पहले से मौजूद प्रोफ़ाइल: Google पर उसी कारोबार के लिए, पुष्टि की गई प्रोफ़ाइल पहले से मौजूद हो.
- एक ही पता: एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइलों के लिए एक ही पता दिया गया हो.
- अलग-अलग सेवाएं: एक ही कारोबार के लिए अलग-अलग सेवाएं देने वाली कई प्रोफ़ाइलें मौजूद हों.
डुप्लीकेट प्रोफ़ाइलों या एक ही पते पर, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले एक से ज़्यादा कारोबारों के मौजूद होने से जुड़ी समस्याएं ठीक करने के लिए, यहां दिए गए दिशा-निर्देश देखें.
अगर आपके कारोबार के लिए Business Profile पहले से मौजूद होअगर आपके कारोबार के लिए कोई पुष्टि की गई प्रोफ़ाइल मौजूद है और आपके पास उसका मालिकाना हक नहीं है, तो मौजूदा मालिक से ऐक्सेस पाने का अनुरोध किया जा सकता है. किसी Business Profile के मालिकाना हक के लिए अनुरोध करने का तरीका जानें.
आपके अनुरोध भेजने के बाद, प्रोफ़ाइल के मौजूदा मालिक को, जवाब देने के लिए तीन दिन का समय मिलता है:
- अनुरोध स्वीकार किया जाना: आपको ईमेल से सूचना मिलेगी. साथ ही, Business Profile मैनेज करने का ऐक्सेस मिलेगा.
- अनुरोध अस्वीकार किया जाना: आपको ईमेल से सूचना मिलेगी. साथ ही, अनुरोध अस्वीकार किए जाने के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. Google Maps में कारोबार की जानकारी में बदलाव करने का सुझाव भी दिया जा सकता है.
- कोई जवाब नहीं मिलना: अगर आपको तीन दिनों के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलता है, तो आपके पास उस प्रोफ़ाइल पर दावा करने का विकल्प होगा.
ध्यान दें: यह ज़रूरी नहीं है कि प्रोफ़ाइल पर दावा करने का विकल्प हमेशा उपलब्ध हो.
अगर आपको पता चलता है कि आपका कारोबार पहले से ही Google Maps पर मौजूद है, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई है, तो प्रोफ़ाइल पर दावा किया जा सकता है और उसकी पुष्टि की जा सकती है. पुष्टि हो जाने के बाद, आपके पास Business Profile पर मौजूद कारोबार की जानकारी को मैनेज करने का अधिकार होगा. Google पर अपनी Business Profile पर दावा करने का तरीका जानें.
अगर ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले दो अलग-अलग कारोबारों की Business Profile को गलत तरीके से मर्ज कर दिया गया है, तो डुप्लीकेट स्टेटस के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए सहायता टीम से संपर्क करें.
डुप्लीकेट स्टेटस के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए यह ज़रूरी है कि कारोबार एक-दूसरे से बिलकुल अलग हों और ज़रूरी शर्तें पूरी करते हों. अगर दोनों कारोबार एक ही जगह पर ग्राहकों को सेवा देते हैं, तो आपसे सबूत के तौर पर स्थायी साइनबोर्ड को दिखाने के लिए कहा जाएगा. साइनबोर्ड में दोनों कारोबार के बीच का अंतर साफ़ तौर पर दिखना चाहिए.
अगर एक ही पते पर कई कारोबार हैं, तो हर कारोबार के लिए अलग-अलग Business Profile बनाई जा सकती हैं. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि:
- सभी कारोबारों के नाम एक-दूसरे से बिलकुल अलग हों. साथ ही उनके साइन बोर्ड भी अलग-अलग हों.
- Google Business Profile बनाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हों.
अगर आपने गलती से कोई डुप्लीकेट प्रोफ़ाइल बनाई है, तो पुष्टि की गई अपनी लिस्टिंग पर असर डाले बिना ही उसे हटाया जा सकता है. अपने Google खाते से Business Profile हटाने का तरीका जानें.
डुप्लीकेट प्रोफ़ाइल को हटाने पर, उससे जुड़ा सारा कॉन्टेंट और मैनेजर हटा दिए जाएंगे. इसलिए, पक्का करें कि आपने हटाने के लिए सही प्रोफ़ाइल को चुना हो.
अगर Maps पर एक ही कारोबार की दो या उससे ज़्यादा Business Profile मौजूद हैं, तो उन्हें मर्ज करने का अनुरोध करने के लिए, Google Maps पर सुझाव दें. मर्ज करने के सभी अनुरोधों की समीक्षा की जाती है.
दो प्रोफ़ाइलों को मर्ज करने पर, दोनों कारोबारों की समीक्षाएं भी मर्ज हो जाती हैं. हालांकि, समीक्षाओं पर दिए गए जवाब हमेशा के लिए हटाए जा सकते हैं. प्रोफ़ाइलों को मर्ज करने के लिए, यह ज़रूरी है कि वे एक ही कारोबार की हों और उन पर एक ही तरह की जानकारी उपलब्ध हो.
अगर आपने अपने कारोबार की जगह बदल दी है, तो नई जगह के लिए फिर से नई Business Profile न बनाएं. इसके बजाय, मौजूदा प्रोफ़ाइल में ही नया पता अपडेट करें. अपने कारोबार का पता जोड़ने या उसमें बदलाव करने का तरीका जानें.
अगर आपका कारोबार अलग-अलग सेवाएं देता है, तो हर सेवा के लिए अलग-अलग Business Profile न बनाएं. इसके बजाय, आपको अपनी Business Profile पर अपनी सेवाओं की विस्तार से जानकारी देनी चाहिए. कारोबार की सेवाओं को जोड़ने या उनमें बदलाव करने का तरीका जानें.
Business Profile पर दावा करने और उसकी पुष्टि के लिए इस्तेमाल किए गए Google खाते का उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड वापस पाने के लिए, खाते से जुड़ी समस्या हल करने वाले टूल पर जाएं.