मोबाइल डेटा प्लान या इंटरनेट कनेक्शन के बिना, कार में मौजूद Google की सुविधाओं का इस्तेमाल करना

अगर आपके पास अपनी कार के लिए मोबाइल डेटा प्लान नहीं है, तो कुछ Google ऐप्लिकेशन और सेवाएं पूरी तरह काम नहीं करेंगी. हालांकि, अब भी वाई-फ़ाई या मोबाइल हॉटस्पॉट के ज़रिए, कार को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है. ऐसा करके, Google Assistant, Google Maps, Google Play, और अन्य ऐप्लिकेशन और सेवाओं की कई सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

अपनी कार के मोबाइल डेटा प्लान के बारे में जानने के लिए, गाड़ी बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

अहम जानकारी: कार बनाने वाली कंपनी, देश/इलाके, और डेटा प्लान के आधार पर, सेटिंग और सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कार का मैन्युअल देखें.
 

Google Assistant

Google Assistant की सभी सुविधाओं का इस्तेमाल, सिर्फ़ इंटरनेट से कनेक्ट होने पर ही किया जा सकता है. अगर आपके पास कार के लिए मोबाइल डेटा प्लान नहीं है, तो वाई-फ़ाई या अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करें. कुछ सुविधाएं, Google Assistant को अप-टू-डेट रखने के लिए मोबाइल डेटा पर काम करती हैं. हो सकता है कि सिर्फ़ वाई-फ़ाई या मोबाइल हॉटस्पॉट से कनेक्ट होने पर, ये सुविधाएं काम न करें.

आप ऑफ़लाइन रहते हुए क्या कर सकते हैं

जब आप ऑफ़लाइन होते हैं, तब Assistant कुछ कामों में आपकी मदद कर सकती है, जैसे कि नेविगेट करना या मैसेज भेजना।

अहम जानकारी: अगर आप ऑफ़लाइन हैं और अपने Google खाते से साइन आउट हो गए हैं, तो शायद इनमें से कुछ सुविधाएं इस्तेमाल न कर पाएं।

अपनी कार में, कोई निर्देश बोलें। जैसे कि:

  • "घर पर कॉल करो।"
  • "एसी चालू करो।"
  • "सबसे नज़दीकी पेट्रोल पंप का रास्ता बताओ।"
  • "रेडियो चलाओ।"

Google Play

Google Play का इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जा सकता है, जब आप इंटरनेट से कनेक्ट हों. अगर आपके पास कार के लिए मोबाइल डेटा प्लान नहीं है, तो वाई-फ़ाई या अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करें.

अगर आपकी कार में पहले से मौजूद Google Play से, Spotify या Audible जैसे दूसरे ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जाता है, तो इनकी कुछ सुविधाओं के काम करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत पड़ सकती है. ज़्यादा जानने के लिए, ऐप्लिकेशन के डेवलपर से संपर्क करें.

Google Maps

Google Maps, इंटरनेट से कनेक्ट होने पर बेहतर तरीके से काम करता है. अगर आपके पास मोबाइल डेटा प्लान नहीं है, तो वाई-फ़ाई या मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करें.

आप ऑफ़लाइन रहते हुए क्या कर सकते हैं

इंटरनेट कनेक्शन के बिना, कार में ऑफ़लाइन मैप इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

कार में इंटरनेट कनेक्शन के बिना Google Maps का इस्तेमाल करने के लिए, आपको पहले ऑफ़लाइन मैप डाउनलोड करने होंगे. ऐसा तब करें, जब आपकी कार इंटरनेट से कनेक्ट हो, जैसे कि जब आप घर पर हों. आपकी कार के ऑफ़लाइन होने पर, Google Maps की कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. जैसे, रीयल-टाइम ट्रैफ़िक की जानकारी.

यह सुविधा सभी भाषाओं और इलाकों में उपलब्ध नहीं है. अगर आपकी कार ऑफ़लाइन मैप के दायरे से बाहर चली जाती है, तो हम आपको इसकी सूचना देंगे.

अहम जानकारी: डाउनलोड करने के एक साल बाद, ऑफ़लाइन मैप मिट जाते हैं. अगर आपको ऑफ़लाइन मैप हमेशा के लिए सेव करने हैं, तो इन्हें नियमित तौर पर अपडेट करें.

Google Maps को अपने ऑफ़लाइन मैप मैनेज करने दें, ताकि वे अपने-आप डाउनलोड हो सकें

ऑफ़लाइन मैप, आपकी मौजूदा जगह की जानकारी और यात्रा के पैटर्न के आधार पर, अपने-आप डाउनलोड और अपडेट हो सकते हैं.
Google Maps, कारों में ड्राइवर की मदद करने वाली सुरक्षा सुविधाओं को सपोर्ट करने के लिए, वीएमएस (गाड़ी में मैप इस्तेमाल करने की सुविधा) के ज़रिए डेटा देता है. इन सुविधाओं में सड़क के चिह्नों का इंटिग्रेशन और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (आगे चल रही गाड़ी के मुताबिक स्पीड अपने-आप कंट्रोल होने की सुविधा) शामिल है. ये सुरक्षा सुविधाएं ऑफ़लाइन मैप डेटा पर निर्भर करती हैं. यह पक्का करने के लिए कि मैप डेटा हमेशा उपलब्ध रहे, निजता केंद्र में "अपने-आप डाउनलोड" की सुविधा चालू करें.

अपने-आप डाउनलोड चालू करने के लिए:

  1. Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे, सेटिंग Settings पर टैप करें.
  3. निजता केंद्र इसके बाद ऑफ़लाइन मैप पर टैप करें.
  4. ऑफ़लाइन मैप अपने-आप डाउनलोड करें का विकल्प चुनें.
  5. पक्का करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन काम कर रहा हो और ऑफ़लाइन मैप डाउनलोड होने तक इंतज़ार करें.
अहम जानकारी: अगर आप अपने-आप डाउनलोड होने की सुविधा बंद कर देते हैं, तो पहले से डाउनलोड किए गए मैप सेव रहेंगे, लेकिन कोई नया मैप अपने-आप डाउनलोड नहीं होगा.

Google Maps पर ऑफ़लाइन मैप मैनेज करना

आपकी कार में, "ऑफ़लाइन मैप" के अंदर यह ऑफ़लाइन मैप दिखेंगे.

  1. अगर आपने पहले से ही अपने-आप डाउनलोड की सुविधा चालू कर रखी है, तो आपकी कार की गतिविधियों के आधार पर अपने-आप डाउनलोड हुए मैप दिखाई देंगे.
  2. ज़रूरी नहीं: अगर आपने साइन इन किया हुआ है, तो घर और दफ़्तर के मैप.
  3. ज़रूरी नहीं: मैन्युअल तरीके से डाउनलोड किए गए मैप.
अहम जानकारी: घर और ऑफ़िस के बीच के रास्ते के मैप, आपके घर और ऑफ़िस के पते या आपके Google खाते की टाइमलाइन के हिसाब से दिखाए जाते हैं.

ऑफ़लाइन मैप को डाउनलोड करना

सिर्फ़ डेटा प्लान की मदद से ही ऑफ़लाइन मैप डाउनलोड किए जा सकते हैं.

ऑफ़लाइन मैप डाउनलोड करने के लिए:

  1. Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे, सेटिंग Settings इसके बाद ऑफ़लाइन मैप पर टैप करें.
  3. अपना खुद का मैप चुनें मैप में अपना इलाका चुनें पर टैप करें.
  4. जिस जगह का मैप डाउनलोड करना है उसके हिसाब से मैप को एडजस्ट करें.
  5. डाउनलोड करें डाउनलोड करें पर टैप करें

ऑफ़लाइन मैप का नाम बदलना

  1. Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे, सेटिंग Settings इसके बाद ऑफ़लाइन मैप पर टैप करें.
  3. बदलाव करने के लिए मैप को चुनें, फिर बदलाव करें पर टैप करें.

ऑफ़लाइन मैप अपडेट करना

  1. Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे, सेटिंग Settings इसके बाद ऑफ़लाइन मैप पर टैप करें.
  3. बदलाव करने के लिए कोई मैप चुनें. इसके बाद, अपडेट करें अपडेट करें पर टैप करें.

ऑफ़लाइन मैप मिटाना

  1. Google Maps ऐप्लिकेशन Maps खोलें.
  2. सबसे नीचे, सेटिंग Settings इसके बाद ऑफ़लाइन मैप पर टैप करें.
  3. बदलाव करने के लिए कोई मैप चुनें. इसके बाद, मिटाएं मिटाएं पर टैप करें
सलाह: अगर आप अपने-आप-डाउनलोड होने की सुविधा चालू होने के दौरान अपने-आप डाउनलोड किए गए मैप को मिटाते हैं, तो मिटाए गए मैप को बदलने के लिए आपकी वर्तमान जगह के आस-पास के इलाके का मैप अपने-आप डाउनलोड हो जाएगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
मुख्य मेन्यू
17572529876103704356
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false