समीक्षा टैब में, किताब प्रकाशित करने से पहले पक्का कर लें कि सारी जानकारी सही है. अगर आपको कोई भी समस्या दिखाई देती है, तो फ़ील्ड पर क्लिक करें और आप पिछले टैब पर पहुंच जाएंगे.
जब आप किताब सेटिंग से संतुष्ट हो जाएं, तो प्रकाशित करें बटन पर क्लिक करें. किताब 24 घंटे के भीतर प्रकाशित हो जाएगी.
किताब के बारे में जानकारी
“किताब के बारे में जानकारी” में देखें कि जानकारी नीचे दिए गए फ़ील्ड में सही है:- शीर्षक
- लेखक
- ब्यौरा
- शैलियां
- प्रकाशक
सामग्री और कवर
पक्का करें कि “सामग्री और कवर” में आपकी सभी सामग्री ठीक से अपलोड की गई है.
किताब की कीमत
“किताब की कीमत” में देखें कि जानकारी नीचे दिए गए फ़ील्ड में सही है:
- देश
- आपकी बताई हुई कीमत