Google Books पर किताबों की झलक देखने की सुविधा कैसे काम करती है

Google Books पर किताबें उपलब्ध कराने से, ये किताबें उन लोगों तक पहुंच सकती हैं जिनकी दिलचस्पी उन्हें पढ़ने में हो. अगर लोगों को किताब की झलक में दिखाया गया कॉन्टेंट पसंद आता है, तो हो सकता है कि वे आपकी किताब खरीद लें. किताब को आसानी से खरीदा जा सके, इसके लिए हम किताब को बेचने वाले बड़े खुदरा दुकानदारों के लिंक दिखाते हैं.

अगर Google Play पर आपकी किताब बिक्री के लिए उपलब्ध है, तो उपयोगकर्ता ई-बुक खरीद सकते हैं. Google पर अपनी किताबें बेचने का तरीका जानें.

Google Books पर खोजे जाने वाले शब्दों से संभावित मिलान के लिए, हम आपकी किताब के पूरे टेक्स्ट को स्कैन करते हैं. अगर कोई ऐसे किसी शब्द को खोजता है जो आपकी किताब के किसी पेज पर मौजूद है, तो आपकी किताब खोज के नतीजों में दिखती है. भले ही, वह शब्द आपकी किताब के शीर्षक में शामिल न हो. किताब को पूरी तरह से खोजने लायक बनाने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पूरी किताब ही दिखने लगे. इसके अलावा, यह भी तय किया जा सकता है कि उपयोगकर्ताओं को किताब का कितना प्रतिशत हिस्सा दिखे.

किताब की जानकारी टैब में, पब्लिकेशन की तारीख से यह तय होता है कि Google Books के नए यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में किताब की झलक उपलब्ध होगी या नहीं. किताब के पब्लिश होने की तारीख तक, उसकी झलक उपलब्ध नहीं होती.

Google Books के क्लासिक यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में, किताब के लाइव होने के तुरंत बाद उसकी झलक दिखती है.

दुनिया भर में लोग आपकी किताबें खोज पाएं, इसके लिए हमने Google Web Search के इंडेक्स को Google Books के इंडेक्स के साथ जोड़ दिया है.

आपका कॉन्टेंट सुरक्षित है

हम किताबों के कॉन्टेंट को अपने सुरक्षित सर्वर पर होस्ट करते हैं. आपके कॉन्टेंट को सुरक्षित रखने के लिए Google, आपकी किताब के उन पेजों में कॉन्टेंट को प्रिंट करने, कट करने, सेव करने, और कॉपी करने का विकल्प नहीं देता जिन्हें झलक में दिखाया जा रहा है.

आपके कॉन्टेंट की सुरक्षा के लिए Google, लोगों को आपके किताब की सीमित झलक ही दिखाता है. यह भी तय किया जा सकता है कि आपकी किताब का कितना कॉन्टेंट लोगों को दिखे. यह 20 से 100 प्रतिशत के बीच हो सकता है.

Google Play पर किताबों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने पर, इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड के मुताबिक ई-बुक के लिए डिजिटल राइट मैनेजमेंट (डीआरएम) लागू किया जा सकता है.

आपका कॉपीराइट अधिकार सुरक्षित रहेगा. Google को आपके कॉन्टेंट का कॉपीराइट नहीं मिलता.

किताब सबमिट करने का तरीका

आपके पास किताबों के डिजिटल वर्शन, PDF या EPUB फ़ॉर्मैट में उपलब्ध होने चाहिए. पार्टनर खाता बनाने के बाद, Book Partner Center को ऐक्सेस किया जा सकता है. यह एक ऑनलाइन इंटरफ़ेस है जिसका इस्तेमाल किताबों को अपलोड करने और उनकी सेटिंग मैनेज करने के लिए किया जाता है.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
7360232503743384916
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
82437
false
false
false
false