Google Blogger की मदद से, लोगों को मौका मिलता है कि वे ब्लॉग में अपनी बात खुलकर रख सकें. हालांकि, कुछ खास तरह का कॉन्टेंट हटाया भी जा सकता है.
किस तरह का कॉन्टेंट हटाया जा सकता है
- Google की सेवा की शर्तों या Blogger के कॉन्टेंट की नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट हटाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, नफ़रत फैलाने वाली भाषा या आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों वाला कॉन्टेंट.
-
अगर हमें स्थानीय कानून का उल्लंघन करने वाले किसी कॉन्टेंट को हटाने का अनुरोध मिलता है, तो हो सकता है कि वह कॉन्टेंट उन देशों में रहने वाले लोगों के लिए भी उपलब्ध न रहे जहां ऐसे कानून लागू होते हैं.
कॉन्टेंट को Google से हटाए जाने पर क्या होता है
- Google, खाते के एडमिन को ईमेल से सूचना देता है और उनके Blogger डैशबोर्ड पर भी मैसेज भेजा जाता है.
- जो लोग ब्लॉग को ऐक्सेस करने की कोशिश करते हैं उन सभी को एक मैसेज मिलता है. इस मैसेज में बताया जाता है कि कॉन्टेंट हटा दिया गया है.
- Blogger पर मौजूद कॉन्टेंट हटाए जाने के नोटिस की जो कॉपी हमें मिलेगी उसे Lumen के डेटाबेस को उनकी वेबसाइट पर प्रकाशित करने के लिए भेजा जा सकता है.
- हम साल में दो बार अपनी Transparency Report में यह जानकारी देते हैं कि कॉन्टेंट हटाने के लिए कितने सरकारी अनुरोध किए गए और वे किस तरह के थे.
अपने देश की स्थानीय भाषा में लिखा गया कॉन्टेंट ढूंढना
Blogger में ऐसे हर देश के लिए दो अक्षरों वाला देश कोड इस्तेमाल किया जाता है जहां स्थानीय वर्शन उपलब्ध है.
अगर किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान, आपको ब्लॉग के आम तौर पर दिखने वाले वर्शन के बजाय कोई अलग वर्शन दिखता है, तो आप पता बार में जाकर ब्लॉग के यूआरएल के आखिर में ?gl=<country-code>
जोड़ सकते हैं. अपने देश का कोड जोड़ने से, आप वहां इस्तेमाल किया जाने वाला वर्शन देख पाएंगे.
उदाहरण:
- पूरे ब्लॉग के लिए:
https://[blogname].blogspot.com/?gl=<country-code>
- एक पोस्ट के लिए:
https://[blogname].blogspot.com/2017/03/examplepost.html?gl=<country-code>
Blogger के लिए, देश कोड की सूची
अल्बानिया | AL |
अर्जेंटीना | AR |
आर्मेनिया | AM |
ऑस्ट्रेलिया | AU |
ऑस्ट्रिया | AT |
बेलारूस | BY |
बेल्जियम | BE |
बोस्निया और हर्ज़ेगोविना | BA |
ब्राज़ील | BR |
बुल्गारिया | BG |
कनाडा | CA |
चिली | CL |
कोलंबिया | CO |
क्रोएशिया | HR |
साइप्रस | CY |
चेक गणराज्य | CZ |
डेनमार्क | DK |
मिस्र | EG |
एस्टोनिया | EE |
फ़िनलैंड | FI |
फ़्रांस | FR |
जर्मनी | DE |
घाना | GH |
ग्रीस | GR |
हॉन्ग कॉन्ग | HK |
हंगरी | HU |
आइसलैंड | IS |
भारत | IN |
इंडोनेशिया | ID |
आयरलैंड | IE |
इज़रायल | IL |
इटली | IT |
आइवरी कोस्ट | IC |
जापान | JP |
केन्या | KE |
लातविया | LV |
लिख्तेंस्ताइन | LI |
लिथुआनिया | LT |
लक्ज़मबर्ग | LU |
मैसेडोनिया | MK |
मलेशिया | MY |
माल्टा | MT |
मेक्सिको | MX |
मोल्डोवा | MD |
नीदरलैंड्स | NL |
न्यूज़ीलैंड | NZ |
नाइजीरिया | NG |
नॉर्वे | NO |
पेरू | PE |
पाकिस्तान | PK |
फ़िलिपींस | PH |
पोलैंड | PL |
पुर्तगाल | PT |
कतर | QA |
रोमानिया | RO |
रूस | RU |
सेनेगल | SN |
सर्बिया | RS |
सिंगापुर | SG |
स्लोवाकिया | SK |
स्लोवेनिया | SI |
दक्षिण अफ़्रीका | ZA |
दक्षिण कोरिया | KR |
स्पेन | ES |
स्वीडन | SE |
स्विट्ज़रलैंड | CH |
ताइवान | TW |
थाईलैंड | TH |
तुर्की | TR |
युगांडा | UG |
यूक्रेन | UA |
संयुक्त अरब अमीरात | AE |
यूनाइटेड किंगडम | GB |
अमेरिका | US |
उरुग्वे | UY |
वियतनाम | VN |