आप Google Assistant Go से अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं. साथ ही, इसकी मदद से अपने काम भी कर सकते हैं।
Google Assistant Go किसी भी सामान्य डिवाइस और हर रफ़्तार के इंटरनेट पर काम करती है। यह ऐप्लिकेशन Android (Go वर्शन) डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल होता है।
देखें कि आपके पास ऐप्लिकेशन का नया वर्शन है या नहीं
- अपने फ़ोन पर 'Play स्टोर' खोलें और Google Assistant Go पेज पर जाएँ।
- अपडेट करें पर टैप करें। अगर आपको "इंस्टॉल किया गया" दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपके डिवाइस पर ऐप्लिकेशन को पहले ही नए वर्शन में अपडेट किया जा चुका है।
बातचीत शुरू करना
- अपने फ़ोन पर, इनमें से एक काम करें:
- होम बटन को दबाकर रखें।
- Google Assistant Go खोलें।
- बोलें पर टैप करें बोलकर निर्देश दें।
आप क्या-क्या पूछ सकते हैं
कॉल करना
कोई निर्देश दें:
- "[contact name] को कॉल करो।"
- "[business name] को कॉल करो।"
- "[phone number] पर कॉल करो।"
स्थानीय जानकारी पाना
- मौसम:: आज मौसम कैसा रहेगा?
- खाना-पीना: मुझे आस-पास के पिज़्ज़ा रेस्तरां दिखाओ।
- कामकाज का समय: बरिस्ता कितने बजे खुलता है?
- रास्ते पूछना: नई दिल्ली का रास्ता बताओ। सबसे नज़दीकी चाय-नाश्ते की दुकान का रास्ता बताओ?
बातचीत करना
- कॉल: रमेश को कॉल करो। 999-999-9999 पर कॉल करो।
- मैसेज (एसएमएस): मैसेज भेजो। अविनाश को मैसेज भेजो।
अपने दिन की गतिविधियों की योजना बनाना
- अलार्म: अलार्म सेट करो। सुबह 7 बजे का अलार्म लगाओ।
- टाइमर: टाइमर लगाओ। 5 मिनट का टाइमर लगाओ।
- कैलेंडर: कैलेंडर इवेंट जोड़ो।
मीडिया चलाना
- वीडियो: बादशाह के वीडियो चलाओ। YouTube पर कोई मज़ेदार वीडियो चलाओ। YouTube Music पर अरिजीत सिंह के गाने चलाओ।
- कंट्रोल: रोको। फिर चालू करो। अगला। पिछला।
Google से पूछना
- हिसाब-किताब: 80 का 20% कितना होता है?
- शब्दकोश: "प्रतिकार" का क्या मतलब होता है?
- खेल के अपडेट/0}: भारत का अगला क्रिकेट मैच कब है?
- खोज: गर्मी की छुट्टियों में जाने के लिए जगह ढूँढो।
- अनुवाद: फ्रेंच में "धन्यवाद" कैसे कहते हैं?
- चित्र खोज: बिल्ली के बच्चों की तस्वीरें ढूँढो।
- वेब से जवाब: सोफ़े से हल्दी के दाग कैसे हटाते हैं?
आनंद लेना
- मनोरंजन: कोई चुटकुला सुनाओ। मैं बोर हो रहा हूँ।
यह जानने के लिए कि और क्या-क्या किया जा सकता है, अपनी Assistant से पूछें, "तुम क्या कर सकती हो?"
अपनी गतिविधि मिटाना
Google Assistant आपकी पुरानी गतिविधियों को सेव करके रखती है। वह इनका इस्तेमाल, आपकी पसंद को याद रखने और आपके हिसाब से जवाब देने के लिए करती है। आप जब चाहें, अपनी पुरानी गतिविधियों को देख सकते हैं या उन्हें मिटा सकते हैं।
खास गतिविधि मिटाना
- अपने फ़ोन पर, Google Assistant Go खोलें।
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा मेरी गतिविधि पर टैप करें।
- वह गतिविधि ढूँढें जिसे आप मिटाना चाहते हैं।
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा मिटाएँ पर टैप करें।
सभी गतिविधि मिटाना
- अपने फ़ोन पर, Google Assistant Go खोलें।
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा मेरी गतिविधि पर टैप करें।
- अपनी स्क्रीन के सबसे ऊपर दाईं ओर, खोज बार के आगे, ज़्यादा इसके मुताबिक गतिविधि मिटाएँ पर टैप करें।
- "तारीख के मुताबिक मिटाएँ" के नीचे, पूरा समय चुनें।
- मिटाएँ पर टैप करें।
Google Assistant Go के बारे में ज़्यादा जानकारी
Android के लिए Google Assistant (Go वर्शन) सामान्य Android फ़ोन के Google Assistant से अलग है। चूँकि इस ऐप को कम जगह और कम डेटा का इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है, इसलिए इसमें रिमाइंडर, स्मार्ट होम डिवाइस के नियंत्रण और दूसरी कंपनियों के गेम और सेवाएँ जैसी कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। समय के साथ, और सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।