अपनी पसंद के हिसाब से जगहें सेट करके, Google Assistant से वहाँ जाने में लगने वाले समय और ट्रैफ़िक से जुड़े अपडेट पूछें। अगर Google Maps में, आपकी पसंद की कोई जगह पहले से ही मौजूद है, तो वह आपको सेटिंग में मिलेगी।
अहम जानकारी: घर और काम की जगह के अलावा, पसंद की कोई और जगह की जानकारी सेट करने के लिए, आपको Google Assistant का इस्तेमाल सिर्फ़ अंग्रेज़ी में करना होगा। यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध है।
जगह की जानकारी जोड़ना, उसमें बदलाव करना या उसे मिटाना
-
अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
-
आपकी जानकारी
आपकी जगहें पर टैप करें।
-
कोई पता जोड़ें, बदलें या मिटाएँ।
अहम जानकारी: आपके पास, यह विकल्प भी है कि आप Google Assistant से अपने घर और काम करने की जगह के पते की जानकारी सेट करने के लिए कहें।
Google Assistant को अपने डिवाइस की मौजूदा जगह की जानकारी इस्तेमाल करने की अनुमति देना
जब आप Google Assistant को अपनी मौजूदा जगह की जानकारी इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं, तो आपको मौसम या आस-पास के रेस्टोरेंट जैसी स्थानीय जानकारी माँगने पर बेहतर नतीजे मिलेंगे।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- ऐप्लिकेशन की जानकारी
अनुमतियाँ
जगह की जानकारी पर टैप करें।
- जगह की जानकारी का ऐक्सेस देने वाला कोई विकल्प चुनें।
सलाह: Google Assistant ऐप्लिकेशन के बंद होने पर, कुछ खास सूचनाएँ पाने के लिए जगह की जानकारी के ऐक्सेस को हमेशा के लिए अनुमति दें पर सेट करें।
जगह की जानकारी से जुड़ी सेटिंग और Google Assistant के बारे में ज़्यादा जानें।