Google Assistant को आपकी जानकारी को निजी और सुरक्षित बनाए रखने के हिसाब से बनाया गया है। Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों में पहले से मौजूद सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे, माइक म्यूट करने वाला बटन और कैमरा स्विच। साथ ही, Google Assistant की सेटिंग में जाकर, यह कंट्रोल किया जा सकता है कि वह Google को कब डेटा भेजे।
Google Assistant आपके डेटा को निजी कैसे बनाए रखती है
हम Google Assistant और Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों, जैसे कि Google Home, Nest Mini, Nest Hub, Nest Audio वगैरह में निजता और सुरक्षा से जुड़े सवालों का साफ़ तौर पर जवाब देना चाहते हैं।
आपने पूछा: क्या Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस का कैमरा हमेशा स्ट्रीम करता है?
यह जानें कि Google को वीडियो फ़ुटेज कब भेजी जाती है और Nest डिवाइसों पर इसे कैसे हैंडल किया जाता है।
आपके पास कभी भी कैमरा बंद करने का विकल्प होता है। कैमरा बंद करने का तरीक़ा जानें।
आपने पूछा: क्या Google Assistant हर समय मेरी बातें सुनती रहती है?
जब तक Google Assistant को चालू नहीं किया जाता है, जैसे कि "Ok Google" बोलकर, तब तक वह स्टैंडबाय मोड पर रहती है। आपके डिवाइस पर स्टेटस दिखाने वाले इंडिकेटर से पता चल जाएगा कि Google Assistant चालू है या नहीं। स्टैंडबाय मोड में रहने पर, यह आपकी कही बातें, Google सर्वर या किसी और को नहीं भेजती है। जब Google Assistant को चालू किया जाता है, तो यह स्टैंडबाय मोड से बाहर आती है और आपका अनुरोध Google के सर्वर को भेजती है। ऐसा तब भी हो सकता है, जब Google Assistant को “Ok Google” जैसी कोई आवाज़ सुनाई दे या बोलकर निर्देश देने की सुविधा ग़लती से मैन्युअल तरीके से चालू हो जाए।
अगर आपको Google Assistant को बोलकर चालू करने वाला विकल्प बंद करना है, तो अपने डिवाइस के माइक्रोफ़ोन को म्यूट कर दें या "Ok Google" की सुविधा को बंद कर दें। डिवाइस को, बोलकर चालू करने की सुविधा बंद करने का तरीक़ा जानें।
आपने पूछा: मेरे अनुरोध न करने पर भी, Google Assistant चालू क्यों हो गई?
कभी-कभी, जब Google Assistant को ग़लती से ऐसा लगता है कि आपको उसकी मदद चाहिए, तो वह आपके चाहे बिना भी चालू हो सकती है। उदाहरण के लिए, आपकी Google Assistant, “Ok Google” से मिलती-जुलती आवाज़ सुनकर चालू हो सकती है या फिर डिवाइस को ग़लती से, मैन्युअल रूप से चालू करने पर भी ऐसा हो सकता है। हम लगातार अपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। इसमें सभी के लिए, Google Assistant के ग़लती से चालू होने के मामलों को कम करने में मदद करने वाली नई टेक्नोलॉजी डेवलप करना शामिल है। अगर Google Assistant ग़लती से चालू हो जाती है, तो बोलें कि “Ok Google, यह तुम्हारे लिए नहीं था”। ऐसा करने से, आपकी Google Assistant, मेरी गतिविधि से, Google को सबसे हाल में भेजा गया डेटा मिटा देगी। Google Assistant की "Ok Google" के लिए संवेदनशीलता को कम या ज़्यादा करने का तरीक़ा जानें।
Google Assistant आपकी जानकारी को निजी और सुरक्षित कैसे रखती है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए सुरक्षा केंद्र पर जाएँ।
Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस को कंट्रोल करना
कैमरा बंद करनाGoogle Nest से कनेक्ट किए हुए, कैमरे वाले होम डिवाइसों पर किसी भी समय, Google Nest Hub Max के कैमरे को बंद किया जा सकता है। अगर Google Assistant की सुविधा वाला आपका डिवाइस किसी तीसरे पक्ष की कंपनी ने बनाया है, तो उससे कैमरे को बंद करने के बारे में पूछें।
Google Assistant के स्टैंडबाय मोड में होने पर, आपका डिवाइस ऑडियो के छोटे-छोटे स्निपेट प्रोसेस करता है। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि जब आप “Ok Google” बोलें, तो इसे चालू किया जा सके। अपने डिवाइस को इन ऑडियो स्निपेट को प्रोसेस करने से रोकने के लिए:
- स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले या स्मार्ट घड़ी पर माइक को म्यूट करें। अपने डिवाइस के पीछे मौजूद, माइक्रोफ़ोन के स्विच को बंद करें। जब माइक्रोफ़ोन बंद होता है, तब स्विच की लाइट नारंगी या लाल रंग की होती है। Google Nest या Home से जुड़े डिवाइसों में माइक बंद करने का तरीक़ा जानें।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, “Ok Google” बोलकर Assistant को चालू करने की सुविधा बंद करें।
- Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- वॉइस मैच पर टैप करें।
- Ok Google की सुविधा बंद करें।
- Google Home ऐप्लिकेशन
सलाह: “Ok Google” की सुविधा बंद करने पर, आपके पास दूसरे तरीक़ों से भी अपनी Assistant को चालू करने का विकल्प होता है। अपने डिवाइस पर, Google Assistant की सुविधा चालू करने का तरीक़ा जानें।
अलग-अलग आवाज़ें मौजूद होने से, “Ok Google” या इससे मिलते-जुलते शब्दों के लिए Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों की संवेदनशीलता पर असर पड़ सकता है। स्पीकर या स्मार्ट डिसप्ले पर, डिवाइस की संवेदनशीलता को अपने या अपने आस-पास के माहौल के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Google Assistant की, “Ok Google” के लिए संवेदनशीलता को बदलने का तरीक़ा जानें।
अगर आपने वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि सेटिंग चालू की हुई है, तो Google Assistant के साथ होने वाली आपकी बातचीत को आपके Google खाते में सेव किया जा सकता है और इसे 'मेरी गतिविधि' में मौजूद, Google Assistant से जुड़ी गतिविधि में देखा जा सकता है। Google Assistant की गतिविधि को किसी भी समय मिटाया जा सकता है या किसी तय समय के बाद, इसके अपने-आप मिटने का विकल्प चुना जा सकता है। Google Assistant से जुड़ी गतिविधि मिटाने का तरीक़ा जानें।