अहम जानकारी: डिवाइस पर मिलने वाली सुविधाएं और विकल्प, आपके डिवाइस के Android वर्शन और टीवी के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.
स्क्रीन रीडर इस्तेमाल करना
जब आप स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करते हैं, तब आप यह सुन सकते हैं कि आपके टीवी या मॉनिटर पर क्या चल रहा है.
अहम जानकारी: स्क्रीन रीडर चालू करने के लिए, आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद लेनी होगी जो इसके बारे में बता सके.
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
TalkBack
चालू करें.
स्क्रीन रीडर की सेटिंग बदलना
-
अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
TalkBack
कॉन्फ़िगरेशन.
- इसके लिए, अपनी पसंदीदा सेटिंग चुनें:
- बोली का वॉल्यूम
- कितने शब्दों में जानकारी दी जाए
- कीबोर्ड इको
- इस्तेमाल से जुड़े संकेत
- बोले गए पासवर्ड
सबटाइटल का इस्तेमाल करना
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
कैप्शन चुनें.
- सोर्स चुनें.
- अपने विकल्प चुनें.
जानकारी सुनने की सुविधा का इस्तेमाल करना
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
जानकारी सुनने की सुविधा को चुनें.
- कोई विकल्प चुनें.
फ़ॉन्ट का साइज़ बदलना
अहम जानकारी: फ़ॉन्ट साइज़ की सेटिंग, Google Chrome ऐप्लिकेशन पर लागू नहीं होती है. इस ऐप्लिकेशन में फ़ॉन्ट साइज़ से जुड़ी अपनी अलग सेटिंग होती है.
फ़ॉन्ट का साइज़ छोटा या बड़ा करने के लिए:
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
टेक्स्ट और डिसप्ले चुनें.
- फ़ॉन्ट साइज़ चुनें.
- फ़ॉन्ट का साइज़ चुनने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.
ज़्यादा कंट्रास्ट वाला टेक्स्ट चालू करना
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
को चुनें
- ज़्यादा कंट्रास्ट वाला टेक्स्ट (प्रयोग के तौर पर) चालू करें.
'बटन से ऐक्सेस करें' सुविधा को चालू करें
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
को चुनें.
- "सेवाएं" में जाकर, बटन से ऐक्सेस करें
चालू करें
ठीक है को चुनें.
सलाह: Android के लिए बटन से ऐक्सेस करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
कार्रवाई करने के समय (सुलभता टाइम आउट) की सुविधा चालू करना
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
को चुनें.
- कार्रवाई करने से जुड़ी अवधि को चुनें.
- सेटिंग बदलें और तय करें कि कार्रवाई करने के लिए कहने वाले मैसेज कितनी देर तक दिखें.
कैरेक्टर दोहराने में लगने वाले समय की सुविधा चालू करना
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
को चुनें.
- कैरेक्टर दोहराने में लगने वाला समय (कीबोर्ड कैरेक्टर को दोहराने में लगने वाले समय में बदलाव करें) को चुनें.
- यह तय करें कि कीबोर्ड के किसी बटन को दबाकर रखने पर, उसके कैरेक्टर को दोहराने में कितना समय लगेगा.
सुलभता सुविधा के शॉर्टकट का इस्तेमाल करना
सुलभता सुविधा के शॉर्टकट की मदद से, सुलभता सुविधाओं को तेज़ी से चालू किया जा सकता है.
अहम जानकारी: सुलभता सुविधा के शॉर्टकट का इस्तेमाल करने के लिए, आपको पहले उन्हें चालू करना होगा.
- अपने Android TV पर, डिवाइस की Settings
में जाएं.
- "डिवाइस से जुड़ी पसंद" में जाकर, सुलभता
को चुनें.
- सुलभता ऐप्लिकेशन के लिए शॉर्टकट चालू करें को चुनें.
- डिफ़ॉल्ट रूप से, शॉर्टकट TalkBack की सुविधा चालू कर देता है.
- आपको जो शॉर्टकट शामिल करना है उसे बदलने के लिए, शॉर्टकट सेवा चुनें.
- आपको जो शॉर्टकट शामिल करना है उसे चुनें.
- ठीक है चुनें.
शॉर्टकट का इस्तेमाल करने के लिए, अपने रिमोट पर 'वापस जाएं' वाला ऐरो और 'नीचे जाएं' बटन को एक साथ तीन सेकंड तक दबाकर रखें.